NIOS Class 10 Home Science Chapter 14 संसाधनों का परिचय Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Home Science Chapter 14 संसाधनों का परिचय Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Home Science Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Home Science Notes Paper Code: 216.
NIOS Class 10 Home Science Chapter 14 संसाधनों का परिचय
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Home Science Notes, NIOS Secondary Course Home Science Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
संसाधनों का परिचय
Chapter: 14
| माड्यूल – 2 मेरा परिवार और मैं |
पाठगत प्रश्न 14.1
1. लक्ष्यों तथा संसाधनों को परिभाषित करें।
उत्तर: लक्ष्यः लक्ष्य एक उद्देश्य या ध्येय है जिसे हम प्राप्त करना चाहते हैं या लक्ष्य हमारी आवश्यकता/इच्छा है जिसे हम पूरा करना चाहते हैं।
संसाधनः लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयोग किए जाने वाले साधनों को संसाधन कहते हैं या संसाधन वे साधन हैं जिनकी आवश्यकता लक्ष्यों को पूरा करने के लिए होती है।
2. नीचे दर्शाई गई अव्यस्थित सूची से लक्ष्यों और संसाधनों को पहचानिए और नीचे दी गई तालिका में उन्हें लिखेंः
| सूची: मोबाइल फोन खरीदना, भूमि का टुकड़ा, 6000 रुपए, कुर्सी बनाना, लकड़ी बस स्टैंड, सामुदायिक नल, रंगोली बनाना, मेले में जाना | |
| लक्ष्य | संसाधन |
उत्तर:
| लक्ष्य | संसाधन |
| मोबाइल फोन खरीदना कुर्सी बनाना रंगोली बनानामेले में जाना | भूमि का टुकड़ा 6000रूपए लकड़ी बस स्टैंड सामुदायिक नल |
पाठगत प्रश्न 14.2
1. मानव संसाधनों तथा गैर-मानव संसाधनों मे अंतर बताएँ। प्रत्येक के दो-दो उदाहरण प्रस्तुत करें।
उत्तर: (i) मानव संसाधन वे संसाधन है जो व्यक्ति के स्वयं के संसाधन है और कोई दूसरा व्यक्ति इन संसाधनों को नहीं ले सकता है, उदाहरण के लिए समय, ज्ञान आदि।
(ii) गैर-मानव संसाधन वे संसाधन है जो व्यक्ति के भी हो सकते हैं और समुदाय के भी। इनका उपयोग अन्य लोग भी कर सकते हैं जैसे पार्क, धन।
2. हम धन को गैर-मानव संसाधन क्यों मानते हैं?
उत्तर: धन गैर मानव संसाधन है क्योंकि यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के पास जा सकता है।
3. साप्ताहिक रूप से अपने कपड़ों को धोने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आवश्यक सभी संसाधनों की सूची तैयार करें।
उत्तर: साप्ताहिक रूप से कपड़े धोने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मानव संसाधन के रूप में स्वयं या परिवार का कोई सदस्य, प्राकृतिक संसाधनों में जल और सूर्य का प्रकाश, भौतिक संसाधनों में बाल्टी, मग, वॉशिंग मशीन, सुखाने की रस्सी या स्टैंड, आर्थिक संसाधनों में साबुन या डिटर्जेंट खरीदने तथा बिजली-पानी का खर्च और समय संसाधन के रूप में कपड़े धोने, सुखाने व तह करने के लिए आवश्यक समय की आवश्यकता होती है।
पाठगत प्रश्न 14.3
1. दो उदाहरणों की सहायता से संसाधनों के विवेकपूर्ण प्रयोग के महत्व को उजागर करें।
उत्तर: अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हमें अपने संसाधनों के अंतर्गत ही प्रबंधन करना होता है। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हम सभी के पास सीमित संसाधन होते हैं। इसलिए इन संसाधनों का उपयोग विवेकपूर्ण रूप में करना चाहिए जैसे धन सीमित है, एक दिन के कुल घंटे भी सीमित हैं।
2. संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए तीन मार्गदर्शनों की सूची तैयार करें।
उत्तर: संसाधनों का प्रबंधन करते समय निम्नलिखित बिंदुओं को ध्यान में रखा जाना चाहिएः
(i) संसाधनों की बर्बादी न करें।
(ii) संसाधनों का संरक्षण करें।
(iii) संसाधनो के वैकल्पिक प्रयोग को समझें।
पाठगत प्रश्न 14.4
1. संसाधनों के प्रयोग की योजना बनाना महत्वपूर्ण क्यों है?
उत्तर: संसाधनों के प्रयोग की योजना बनाना महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे संसाधनों का सही, संतुलित और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित होता है। यह तय करने में मदद करता है कि किस संसाधन की कितनी मात्रा और कब आवश्यकता है, जिससे अपव्यय कम होता है, समय और प्रयास बचते हैं और लक्ष्य आसानी से पूरे किए जा सकते हैं।
2. सुधा डॉक्टर बनना चाहती है। उसे एक अच्छे कॉलेज में प्रवेश प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी और 90% अंक प्राप्त करने होंगे। उसकी माँ चाहती है कि वह पौष्टिक भोजन करे ताकि वह स्वस्थ रहे। इसके अतिरिक्त, सुधा रोज शाम को दो घंटे बेडमिंटन खेलती है और वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को जीतना चाहती है। सुधा के लक्ष्य को पहचानें।
उत्तर: सुधा के लक्ष्य तीन प्रकार के हैं: शैक्षिक लक्ष्य, जिसमें वह अच्छे कॉलेज में प्रवेश पाना और 90% अंक प्राप्त करना चाहती है; स्वास्थ्य लक्ष्य, जिसमें वह पौष्टिक भोजन करके स्वस्थ रहना चाहती है; और खेलकूद लक्ष्य, जिसमें वह रोज शाम को दो घंटे बेडमिंटन खेलकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीतना चाहती है।
3. संसाधन क्या हैं?
उत्तर: संसाधन वे साधन या सामग्री हैं जिनका उपयोग किसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए किया जाता है। ये मानव, प्राकृतिक, भौतिक, आर्थिक और समय के रूप में हो सकते हैं, जैसे मानव शक्ति, जल, मशीन, पैसा और समय।
4. चार मानव तथा गैर-मानव संसाधनों की सूची बनाएं।
उत्तर: प्मानव संसाधन: शिक्षक, डॉक्टर, मजदूर, इंजीनियर
गैर-मानव संसाधन: पानी, मिट्टी, मशीन, बिजली।
5. नीचे कुछ गतिविधियों की सूची दी गई है। इन गतिविधियों को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधनों (मानव तथा गैर-मानव संसाधन) को लिखें:
(क) बाजार से सब्जियाँ खरीदना।
उत्तर: (i) मानव संसाधन: स्वयं या परिवार का सदस्य।
(ii) गैर-मानव संसाधन: पैसे, बैग/टोकरी, सब्ज़ियाँ, परिवहन।
(ख) कपड़े धोना।
उत्तर: (i) मानव संसाधन: स्वयं या परिवार का सदस्य।
(ii) गैर-मानव संसाधन: पानी, साबुन/डिटर्जेंट, बाल्टी, कपड़े।
(ग) टेलीग्राम भेजना।
उत्तर: (i) मानव संसाधन: स्वयं।
(ii) गैर-मानव संसाधन: टेलीग्राम स्टेशन, फॉर्म, पेन, पता।
(घ) भाई के गृह कार्य को पूरा कराने में मदद करना।
उत्तर: (i) मानव संसाधन: स्वयं।
(ii) गैर-मानव संसाधन: किताबें, नोट्स, कागज़, पेन/पेंसिल।
(ङ) मेजपोश पर एंब्राइडरी करना।
उत्तर: (i) मानव संसाधन: स्वयं।
(ii) गैर-मानव संसाधन: मेजपोश, सूई, धागा, रंगीन कपड़े/सामग्री।

Hi! my Name is Parimal Roy. I have completed my Bachelor’s degree in Philosophy (B.A.) from Silapathar General College. Currently, I am working as an HR Manager at Dev Library. It is a website that provides study materials for students from Class 3 to 12, including SCERT and NCERT notes. It also offers resources for BA, B.Com, B.Sc, and Computer Science, along with postgraduate notes. Besides study materials, the website has novels, eBooks, health and finance articles, biographies, quotes, and more.


