NIOS Class 10 Folk Art Chapter 7 संभावना और अवसर

NIOS Class 10 Folk Art Chapter 7 संभावना और अवसर Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Folk Art Chapter 7 संभावना और अवसर Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Folk Art Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Folk Art Notes Paper Code: 244.

NIOS Class 10 Folk Art Chapter 7 संभावना और अवसर

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Folk Art Notes, NIOS Secondary Course Folk Art Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 7

पाठगत प्रश्न 7.1

1. ओड़ीशा के कलाकारों के गाँव का नाम बताइए।

उत्तर: ओड़ीशा के कलाकारों के गाँव का नाम है — रघुराजपुर।

2. रघुराजपुर का मुख्य उत्पाद क्या है?

उत्तर: रघुराजपुर का मुख्य उत्पाद है— तालपट्ट चित्रण, मुखौटे, लकड़ी के खिलौने एवं कमरे को सजाने हेतु विभिन्न कलाकृतियों का सृजन किया जाता है।

3. इन कला कार्यों के मुख्य विषय क्या है?

उत्तर: इन कला कार्यों के मुख्य विषय है — जगन्नाथ देव की तथा बलराम की लकड़ी की मूर्तियों का सृजन तथा पेंटिंग कार्य बहुतायात में किया जाता है।

पाठगत प्रश्न 7.2

सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

1. किस देश में भारत महात्सव का आयोजन हुआ-

(i) फ्रांस।

(ii) चीन।               

(iii) कोरिया।

(iv) यूके।

उत्तर: फ्रांस।

2. भारत में प्रमुख शिल्प मेला का नाम है-

(i) बड़ा मेला।

(ii) सूरजकुंड मेला।

(iii) सामयिक मेला।

(iv) इनमें से कोई नहीं।

उत्तर: सूरजकुंड मेला।

पाठगत प्रश्न 7.3

1. कोलकता में लोककला के मुख्य केंद्र का क्या नाम है?

उत्तर: कोलकता में लोककला के मुख्य केंद्र का नाम है— कालीबाड़ी।

2. काम करने वाले लोक कलाकारों को किस नाम से पुकारा जाता है?

उत्तर: काम करने वाले लोक कलाकारों को पटुवा नाम से जाना जाता है।

3. पटुवा द्वारा कौन-कौन से देवी-देवताओं के मूर्ति शिल्प अथवा पट्ट चित्र बनाए जाते हैं?

उत्तर: पटुवा द्वारा दुर्गा, काली एवं सरस्वती देवी-देवताओं की इत्यादि मूर्ति शिल्प अथवा पट्ट चित्र बनाए जाते हैं।

4. कालीघाट के कलाकारों द्वारा प्रयोग की जाने वाली दो सामग्रियों के नाम लिखिए।

उत्तर: कालीघाट के कलाकारों द्वारा प्रयोग की जाने वाली दो सामग्रियों के नाम है— 

(i) जल रंग।

(ii) मिल में बना कागज़।

पाठगत प्रश्न 7.4

1. लोककला के विद्यार्थी के लिए निजी क्षेत्र में रोज़गार की क्या संभावनाएँ है?

उत्तर: लोककला के विद्यार्थी के लिए निजी क्षेत्र में बड़े देशी-विदेशी उद्यमियों को अपनी विशेषज्ञ सेवाएँ दे सकते हैं।

2. भारतीय हस्तशिल्प की विदेशी आयतक कंपनियों में लोककला के शिक्षार्थियों हेतु क्या अवसर हैं?

उत्तर: भारतीय हस्तशिल्प की विदेशी आयातक एवं स्थानीय शिल्पियों एवं उद्यमियों के मध्य संपर्क सूत्र का कार्य कर सकते हैं। 

3. भारत के कौन-से शहर हस्तशिल्प निर्यात के बड़े केंद्र बन गए है?

उत्तर: दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, भुवनेश्वर, अहमदाबाद, सूरत, जयपुर, जोधपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, सहारनपुर, फिरोजाबाद, आगरा, श्रीनगर, हैदराबाद एवं चेन्नै आदि शहर हस्तशिल्प निर्यात के बड़े केंद्र बन गए है।

4. दिल्ली हाट लोककला मेले का प्रारंभ कब हुआ?

उत्तर: दिल्ली हाट लोककला मेले का प्रारंभ 1994 में हुआ था।

पाठगत प्रश्न 7.5

1. सूरजकुंड का मेला किस राज्य के किस शहर में लगता है?

उत्तर: सूरजकुंड का मेला हरियाणा राज्य में फरीदाबाद शहर में लगता है।

2. सूरजकुंड मेला साल में कितनी बार लगता है?

उत्तर: सूरजकुंड मेला साल में एक बार लगता है।

3. किस वर्ष सर्वप्रथम सूरजकुंड मेला लगना प्रारम्भ हुआ था?

उत्तर: 1987 इ. में सर्वप्रथम सूरजकुंड मेला लगना प्रारंभ हुआ था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top