NIOS Class 10 Folk Art Chapter 1 लोक व जनजातीय कला का परिचय

NIOS Class 10 Folk Art Chapter 1 लोक व जनजातीय कला का परिचय Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Folk Art Chapter 1 लोक व जनजातीय कला का परिचय Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Folk Art Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Folk Art Notes Paper Code: 244.

NIOS Class 10 Folk Art Chapter 1 लोक व जनजातीय कला का परिचय

Join Telegram channel
Follow us:
facebook sharing button
whatsappp sharing button
instagram sharing button

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Folk Art Notes, NIOS Secondary Course Folk Art Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 1

पाठगत प्रश्न 1.1

सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

1. भीमबेटका पेंटिंग किस प्रकार की पेंटिंग है-

(i) शैल पेंटिंग।

(ii) क्ले पेंटिंग।

(iii) फड़ पेंटिंग।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

(iv) मिथिला पेंटिंग।

उत्तर: शैल पेंटिंग।

2. भीमबेटका शैल चित्र किस राज्य में मिलते हैं-

(i) उत्तर प्रदेश।

(ii) मध्य प्रदेश।

(iii) बिहार।

(iv) बंगाल।

उत्तर: मध्य प्रदेश।

पाठगत प्रश्न 1.2

1. जोगीमारा फ्रेस्को पेंटिंग किस राज्य में मिलती है?

उत्तर: जोगीमारा फ्रेस्को पेंटिंग छत्तीसगढ़ राज्य में मिलती है।

2. इस पेंटिंग का समयविधि क्या है?

उत्तर: इस पेंटिंग का समयविधि मौर्यकाल है, पहली शताब्दी ईसा पूर्व।

3. जोगीमारा पेंटिंग में आमतौर पर किन रंगों का प्रयोग किया जाता था?

उत्तर: जोगीमारा पेंटिंग में आमतौर पर लाल, काला, सफेद, पीला रंगो का प्रयोग किया जाता था।

4. जोगीमारा पेंटिंग में किस रंग का प्रयोग कम होता था?

उत्तर: जोगीमारा पेंटिंग में नीला रंग का प्रयोग कम होता था।

पाठगत प्रश्न 1.3

1. जादूपत किस प्रकार की कला है?

उतार: जादूपत जनजातीय कला है।

2. यह किस राज्य की तथा किस परंपरा से जुड़ा है?

उत्तर: यह पश्चिम बंगाल की तथा जादूपटुआ परंपरा से जुड़ा है।

3. जादूपटुआ कौन हैं?

उत्तर: जादूपटुआ जादूपत पेंटिंग बनाने वाले संथाल को कहा जाता है।

पाठगत प्रश्न 1.4

1. मधुबनी किस प्रकार की कला है?

उत्तर: मधुबनी लोककला है।

2. इसका संबंध किस राज्य से है?

उत्तर: इसका संबंध बिहार राज्य से है।

3. आम तौर पर लोगों के कौन से समुदाय इस पेंटिंग का प्रतिनिधित्व करते हैं?

उत्तर: आम तौर पर लोगों के कायस्थ, ब्राह्मण और दुसाध आदि  समुदाय इस पेंटिंग का प्रतिनिधित्व करते हैं।

पाठांत प्रश्न

1. शैल पेंटिंग (शैल चित्रण) क्या है? प्रागैतिहासिक शैल चित्रकला का एक उदाहरण दीजिए और उसका वर्णन कीजिए।

उत्तर: शैल चित्रकला (Rock Painting) उन चित्रों को कहा जाता है जिनकी जड़ें प्रागैतिहासिक काल में निहित हैं और जो गुफाओं की दीवारों पर उकेरे गए थे। ये चित्र आदिम लोगों के परिवेश और उनकी भावनाओं को प्रतीकात्मक रूप में दर्शाते हैं। इसका प्रमुख उदाहरण मध्य प्रदेश की भीमबेटका शैल चित्रकला है, जहाँ शिकार, नृत्य और पशुओं के दृश्य लाल, सफेद और पीले रंगों में चित्रित मिलते हैं, जो उस समय के मानव जीवन को दर्शाते हैं।

2. फ्रेस्को पेंटिंग क्या है? फ्रेस्को पेंटिंग का एक उदाहरण दीजिए और उसका वर्णन कीजिए।

उत्तर: फ्रेस्को पेंटिंग वह चित्रकला है जिसमें गीली प्लास्टर की दीवार पर प्राकृतिक रंगों से चित्र बनाए जाते हैं, जिससे रंग दीवार में समा जाते हैं और चित्र टिकाऊ होते हैं। फ्रेस्को पेंटिंग का प्रमुख उदाहरण छत्तीसगढ़ की जोगीमारा फ्रेस्को पेंटिंग है, जिसमें गुफाओं की दीवारों पर मानव आकृतियाँ, नृत्य, प्रेम दृश्य और दैनिक जीवन से जुड़े चित्र लाल, पीले और सफेद रंगों में बनाए गए हैं, जो उस समय के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन को दर्शाते हैं।

3. गुफा काल की कला को किन विभागों में विभाजित किया था और क्यों?

उत्तर: गुफा काल की कला को शैल चित्रकला और फ्रेस्को पेंटिंग के विभागों में विभाजित किया गया था। यह विभाजन चित्रों की तकनीक, प्रयोग की गई सतह और समय के अंतर को समझने के लिए किया गया, जिससे गुफा काल की कला के विकास और विशेषताओं का अध्ययन सरल हो सके।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

This will close in 0 seconds

Scroll to Top