NCERT Class 7 Social Science Samajik Aur Rajniti Jeevan Chapter 3 राज्य शासन कैसे काम करता है Solutions, in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 7 Social Science Samajik Aur Rajniti Jeevan Chapter 3 राज्य शासन कैसे काम करता है Notes and select need one. NCERT Class 7 Social Science Samajik Aur Rajniti Jeevan Chapter 3 राज्य शासन कैसे काम करता है Question Answers Download PDF. NCERT Class 7 Solutions for Social Science Samajik Aur Rajniti Jeevan – II.
NCERT Class 7 Social Science Samajik Aur Rajniti Jeevan Chapter 3 राज्य शासन कैसे काम करता है
Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 7 Social Science Samajik Aur Rajniti Jeevan Chapter 3 राज्य शासन कैसे काम करता है Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 7 Social Science Samajik Aur Rajniti Jeevan – II Notes. CBSE Class 7 Social Science Samajik Aur Rajniti Jeevan – II Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.
राज्य शासन कैसे काम करता है
Chapter: 3
सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन-२
इकाई दो: राज्य सरकार |
1. पातालपुरम में क्या हो रहा है?
उत्तर: पातालपुरम में जिला अस्पताल तीव्र दस्त के रोगियों से भरा हुआ है और उनमें से दस की मौत हो चुकी है।
2. यह समस्या इतनी गंभीर क्यों है?
उत्तर: यह समस्या गंभीर है क्योंकि यहाँ पानी की कमी है और लोगों को तीन दिन में एक बार पानी की आपूर्ति होती है। इसके चलते लोग गंदा पानी पी रहे हैं। यही कारण है कि 10 लोगों की मृत्यु हो गई है।
3. आपके विचार से उपर्युक्त स्थिति में क्या कदम उठाए जा सकते हैं या क्या किया जा सकता है और आपके अनुसार किसे यह कार्य करना चाहिए। आप इस बारे में क्या सोचते हैं?
उत्तर: उपरोक्त स्थिति में, विभिन्न कार्रवाई की जा सकती है। सरकार को हैजा से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए कदम उठाने चाहिए। जिले में नियमित व साफ़ पीने की पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। सरकार के जिलाधिकारी तथा स्वास्थ्य अधिकारी को तुरंत स्वास्थ्य की स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए कदम उठाने होंगे। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला प्रशासन, जिले के चिकित्सा अधिकारी और जिला परिषद की स्वच्छता पर समिति द्वारा की जानी चाहिए। उनको हैजा प्रभावित क्षेत्र में बच्चों को ओ.आर.एस. के पैकेट उपलब्ध कराने चाहिए।
4. अपने शिक्षक के साथ इन शब्दावलियों पर चर्चा कीजिए – आमसभा, भारत के राज्य, निर्वाचन क्षेत्र, बहुमत, सत्तारूढ़ दल और विरोधी दल।
उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।
5. क्या आप अपने राज्य के संदर्भ में इनके उदाहरण दे सकते हैं– बहुमत, सत्तारूढ़ दल और विरोधी दल?
उत्तर: हमारा देश, अर्थात्, भारत को उनके प्रशासन और विकास को चलाने की सुविधा के लिए क्षेत्र और भाषाओं के आधार पर अट्ठाईस राजनीतिक इकाइयों में विभाजित किया गया है। इन इकाइयों को भारत के संविधान में वर्णित कार्यों के कुछ क्षेत्र दिए गए हैं। प्रत्येक इकाई का अपना मुख्यमंत्री होता है, भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त एक राज्यपाल इन इकाइयों को भारत में राज्य कहा जाता है। उदाहरण के लिए उत्तर प्रदेश को लिया गया है।
बहुमत: जब विधानसभा में किसी राजनीतिक दल को कुल सीटों के आधे से अधिक (50%+1) सीटें प्राप्त होती हैं, तो उसे बहुमत प्राप्त दल कहा जाता है।
सत्तारूढ़ दल: जिस दल के पास बहुमत होता है, वही सरकार बनाता है और सत्तारूढ़ दल कहलाता है। उत्तर प्रदेश में 2022 के बाद सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) है।
विरोधी दल: जो दल बहुमत प्राप्त नहीं कर पाता, वह विपक्ष में होता है। सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी को विरोधी दल माना जाता है। उत्तर प्रदेश में 2022 के चुनाव में, समाजवादी पार्टी (सपा) को 111 सीटें मिलीं, जो दूसरे स्थान पर रही।
6. अपने प्रदेश के बारे में वैसे आँकड़े पता कीजिए, जैसे आपने हिमाचल प्रदेश की तालिका में देखें। उन्हें एक तालिका के रूप में दर्शाइए।
उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।
7. राज्य का प्रमुख ‘राज्यपाल’ कहलाता है। उसकी नियुक्ति केंद्र सरकार द्वारा यह सुनिश्चित करने के लिए की जाती है कि राज्य सरकार संविधान के नियमों एवं अधिनियमों के अनुसार अपना कामकाज चलाए। अपने राज्य के राज्यपाल का नाम पता कीजिए।
उत्तर: हमारे राज्य के राज्यपाल का नाम लक्ष्मण प्रसाद आचार्य है।
8. कई बार सत्ताधारी दल किसी एक पार्टी का न होकर कई पार्टियों से मिलकर बनता है। इसे गठबंधन सरकार कहते हैं। अपने शिक्षक से इस विषय पर चर्चा कीजिए।
उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।
9. क्या दिए गए चित्र में आप सत्ता पक्ष और विरोधी पक्ष के विधायकों को पहचान सकते हैं? सत्ता पक्ष के विधायकों को एक रंग से और विरोधी पक्ष के विधायकों को दूसरे रंग से रंगिए।
उत्तर: विधायक सं. 1, 2, 3 और 5 विरोधी पक्ष के हैं और विधायक सं. 4 तथा 6 सत्तापक्ष के हैं।
10. जो विधायक सोचते थे कि सरकार स्थिति को गंभीरता से नहीं ले रही है, वे मुख्य रूप से क्या-क्या तर्क दे रहे थे?
उत्तर: (i) विधायक-1 ने अपने क्षेत्र में हैजा से हुई 15 मौतों का मुद्दा विधानसभा में उठाया।
(ii) विधायक-2 और विधायक-5 ने सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और मेडिकल कर्मचारियों की कमी से उत्पन्न गंभीर स्थिति पर प्रश्न उठाया।
(iii) विधायक-3 ने अपने निर्वाचन क्षेत्र तोलपट्टी में पानी की भारी कमी का मामला उठाते हुए कहा कि वहां की महिलाएं पानी लाने के लिए 3-4 किलोमीटर तक पैदल चलने को मजबूर हैं।
11. यदि आप स्वास्थ्य मंत्री होते, तो उपर्युक्त चर्चा का उत्तर किस प्रकार देते?
उत्तर: यदि मैं स्वास्थ्य मंत्री होता तो मैं उपर्युक्त समस्याओं के संबंध में किए जा रहे सरकारी प्रयासों के बारे में उन्हें बताता और उन्हें आश्वस्त करता कि सरकार लोगों की मदद के लिए भरसक प्रयास कर रही है।
12. आपके विचार से क्या उपर्युक्त बहस कुछ अर्थों में उपयोगी रही? कैसे? चर्चा कीजिए।
उत्तर: हमारे विचार से विधान सभा में होने वाली सभी बहस उपयोगी थी, क्योंकि वे बहसें जनता की समस्याओं से जुड़ी हुई थीं। बहस इस अर्थ में उपयोगी रही कि इस बहस के माध्यम से जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधि सरकार के कार्यों पर नियंत्रण करने का प्रयास करते हैं। वे इस बहस के द्वारा वर्तमान समाज में व्याप्त समस्याओं को सरकार के ध्यान में लाते हैं तथा सरकार पर इन समस्याओं को दूर करने के लिए दबाव बनाते हैं। विधायकगण इन समस्याओं को सरकार के मंत्रियों के सामने रख रहे थे जिससे कि सरकार के मंत्रीगण उन समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण कर सके।
13. व्याख्या कीजिए कि सरकार की कार्यप्रणाली में एक सामान्य विधायक और उस विधायक में, जो मंत्री भी है, क्या अंतर है?
उत्तर: एक सामान्य विधायक वह होता है, जो अपने निर्वाचन क्षेत्र से सबसे अधिक मत प्राप्त कर चुनाव जीतता है। वह किसी भी दल से संबंधित हो सकता है, चाहे वह सत्ता पक्ष का हिस्सा हो या विपक्ष का। ऐसे विधायक की भूमिका अपने क्षेत्र की समस्याओं को विधानसभा में उठाना और सरकार से उनके समाधान की मांग करना है। वहीं, जो विधायक मंत्री बनता है, वह केवल सत्ताधारी दल या सत्तारूढ़ गठबंधन से संबंधित होता है।
14. हैज़े को नियंत्रण में लाने के लिए सरकार द्वारा किए गए दो उपाय लिखिए।
उत्तर: (i) हैज़े को नियंत्रण में लाने के लिए सरकार ने पानी पहुँचाने हेतु पानी के टैंकरों को काम में लगा दिया है।
(ii) सरकार द्वारा एक उच्च स्तरीय जाँच समिति गठित की गई, जो सफ़ाई सुविधाओं के लिए जिले की जरूरतों के बारे में विचार करेगी।
15. प्रेसवार्ता का क्या उद्देश्य है? प्रेसवार्ता आपको सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करने में किस प्रकार सहायक होती है?
उत्तर: प्रेस वार्ता का मकसद, सरकार द्वारा किए जा रहे कामों के बारे में आम लोगों को जानकारी देना होता है।
प्रेस वार्ता के ज़रिए, सरकार जनता के हित में किए गए कदमों की जानकारी मीडिया के ज़रिए देती है। प्रेसवार्ता में सरकार मीडिया के माध्यम से जनता के हित के लिए लिये गए कदमों की जानकारी जनता को देती है। विभिन्न समाचार पत्रों तथा मीडिया के प्रतिनिधि इस प्रेस वार्ता में आए हुए शासकीय अधिकारियों व मंत्रियों से सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के सम्बन्ध में अनेक प्रश्न पूछते हैं, जिनका वे उत्तर देते हैं। इन चर्चाओं की रिपोर्ट समाचार पत्रों में प्रकाशित होती है।
16. अपने शिक्षक की सहायता से पता लगाइए कि उपरोक्त शासकीय विभाग क्या काम करते हैं और उन्हें तालिका में दिए गए रिक्त स्थानों में भरिए।
उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।
17. अपने राज्य की सरकार के कार्य से जुड़े किसी अन्य मुद्दे पर ऐसा ही वॉलपेपर निकालने की एक परियोजना करो, जैसे ज्वर की महामारी, कोई शिक्षा कार्यक्रम, कानून और व्यवस्था का कोई विषय, मध्याह्न भोजन कार्यक्रम आदि।
उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।
अभ्यास |
1. निर्वाचन क्षेत्र व प्रतिनिधि शब्दों का प्रयोग करते हुए स्पष्ट कीजिए कि विधायक कौन होता है और उसका चुनाव किस प्रकार होता है?
उत्तर: विधानसभा के सदस्य को ‘विधायक’ (एम.एल.ए.) कहा जाता है। एम.एल.ए., ‘मेम्बर ऑफ लेजिस्लेटिव असेंबली’ का संक्षिप्त रूप है। एम.एल.ए. का चुनाव जनता द्वारा किया जाता है। फिर वे लेजिस्लेटिव असेंबली के मेंबर यानी विधानसभा के सदस्य बन जाते हैं और सरकार बनाते हैं। इस प्रकार से हम कह सकते हैं कि विधायक जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं।
हर निर्वाचन क्षेत्र से जनता एक प्रतिनिधि चुनती है, जो विधानसभा का सदस्य यानी विधायक बन जाता है। विधायक-प्रत्येक राज्य विधानसभा के कई निर्वाचन क्षेत्रों में बंटा होता है। प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से जनता जिस प्रतिनिधि को निर्वाचित करती है, उसे विधायक कहा जाता है।
2. कुछ विधायक मंत्री कैसे बनते हैं? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों की नियुक्ति करता है। मंत्रियों की अधिकतम संख्या विधायकों की संख्या से काफी कम होती है। इसलिए जरूरी नहीं कि सत्तादारी दल का हर विधायक मंत्री बन जाए। इसलिए कुछ विधायक ही मंत्री बन पाते हैं। मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों का यह दायित्व है कि वे शासन के विभिन्न विभागों या मंत्रालयों को चलाएँ। उनके अलग-अलग कार्यालय होते हैं। विधानसभा ऐसा स्थान होता है, जहाँ सभी विधायक, चाहे वे सत्ताधारी दल के हों अथवा विरोधी दल के, विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के लिए एकत्रित होते हैं।
3. मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों द्वारा लिए गए निर्णयों पर विधानसभा में बहस क्यों होनी चाहिए?
उत्तर: मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों को निर्णय लेने होते हैं और सरकार चलानी होती है। हम प्रायः उन निर्णयों के बारे में सुनते हैं या समाचार चैनलों अथवा समाचारपत्रों में उन्हें देखते व पढ़ते हैं। हालाँकि जो भी निर्णय लिए जाते हैं, उन्हें विधानसभा के सदस्यों द्वारा अनुमोदित किया जाना होता है। लोकतंत्र में विधानसभा सदस्य, मंत्रियों व मुख्यमंत्री से प्रश्न पूछ सकते हैं, किसी महत्त्वपूर्ण विषय पर बहस कर सकते हैं, निर्णय ले सकते हैं कि धन कहाँ खर्च किया जाना चाहिए आदि। इस तरह मुख्य अधिकार उन्हीं का होता है।
4. पातालपुरम में क्या समस्या थी? निम्नलिखित के द्वारा इस विषय में क्या चर्चा या कार्य किए गए? निम्न तालिका में भरिए—
आम सभा | |
विधानसभा | |
प्रेसवार्ता | |
मुख्यमंत्री |
उत्तर: पातालपुरम में समस्या स्वच्छ पेयजल की कमी और स्वच्छता का अभाव थी, जिसके कारण गंदगी से फैलने वाली बीमारियों के कारण लोगों की मृत्यु हो रही थी और बीमार लोगों के इलाज के लिए चिकित्सा सुविधा अपर्याप्त थी।
आम सभा | स्वास्थ्य समस्या को नियंत्रण में लाने की अपील। |
विधानसभा | विधायकों द्वारा उचित स्वच्छता और पर्याप्त स्वास्थ्य देखभाल की आवश्यकता पर चर्चा की गई और सरकार से तत्काल कदम उठाने का अनुरोध किया गया। |
प्रेसवार्ता | प्रेसवार्ता में, मंत्री ने सरकार द्वारा लिए गए कदमों के बारे में बताया। समाचारपत्रों तथा मीडिया के रिपोर्टर्स ने सरकारी पक्ष के मंत्री तथा अधिकारी से अनेक प्रश्न पूछे तथा उन पर चर्चा की। इसके बाद इस समाचार को अनेक समाचार पत्रों ने प्रकाशित किया। |
मुख्यमंत्री | मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य उपायों और उचित स्वच्छता सुविधा स्थापना के लिए धनराशि मंजूर करने का वादा किया। |
5. विधानसभा सदस्य द्वारा विधायिका में किए गए कार्यों और शासकीय विभागों द्वारा किए गए कार्यों के बीच क्या अंतर है?
उत्तर:
विधायिका में किए गए कार्य | शासकीय विभागों द्वारा किए गए कार्य |
विधायक सामूहिक रूप से सरकार के काम के लिए उत्तरदायी होते हैं। | विधानसभा में ही सरकार के काम के बारे में टीका-टिप्पणी और सरकार से कार्रवाई करने की माँग नहीं की जाती। |
विधायिका के रूप में वे सरकार के कार्यकारी हिस्से को काम करने का अधिकार देते हैं और फिर उसके काम की जाँच भी करते हैं। | मंत्री का काम है संबंधित विभाग को जरूरी दिशानिर्देश देना। |
विधानसभा के सदस्य विधायिका में मुद्दों को उठाते हैं, उन पर चर्चा करते हैं तथा समस्याओं को हल करने के लिए निर्णय लेते हैं तथा कानून बनाते हैं। | शासकीय विभाग विधायिका द्वारा पारित किए गए निर्णयों और कानूनों को क्रियान्वित करते हैं। |