NCERT Class 7 Social Science Hamara Paryavaran Chapter 4 वायु

NCERT Class 7 Social Science Hamara Paryavaran Chapter 4 वायु Solutions, in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 7 Social Science Hamara Paryavaran Chapter 4 वायु Notes and select need one. NCERT Class 7 Social Science Hamara Paryavaran Chapter 4 वायु Question Answers Download PDF. NCERT Class 7 Solutions for Social Science Bhugol-Hamare Paryavaran.

NCERT Class 7 Social Science Hamara Paryavaran Chapter 4 वायु

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 7 Social Science Hamara Paryavaran Chapter 4 वायु Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 7 Social Science Bhugol-Hamare Paryavaran Notes. CBSE Class 7 Social Science Bhugol-Hamare Paryavaran Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 4

हमारा पर्यावरण

अभ्यास

1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए—

(क) वायुमंडल क्या है?

उत्तर: हमारी पृथ्वी चारों ओर से वायु की घनी चादर से घिरी हुई है, जिसे वायुमंडल कहते हैं। पृथ्वी पर सभी जीव जीवित रहने के लिए वायुमंडल पर निर्भर हैं। यह हमें साँस लेने के लिए वायु प्रदान करता है एवं सूर्य की किरणों के हानिकारक प्रभाव से हमारी रक्षा करता है। यदि सुरक्षा की यह चादर न हो तो हम दिन के समय सूर्य की गर्मी से तप्त होकर जल सकते है एवं रात के समय ठंड से जम सकते हैं। अतः यह वह वायुराशि है जिसने पृथ्वी के तापमान को रहने योग्य बनाया है।

(ख) वायुमंडल का अधिकतर भाग किन दो गैसों से बना है?

उत्तर: वायुमंडल का अधिकतर भाग नाइट्रोजन (78%) और ऑक्सीजन (21%) गैसों से बना है।

(ग) वायुमंडल में कौन-सी गैस हरित गृह प्रभाव पैदा करती है?

उत्तर: वायुमंडल में मुख्य रूप से कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂), मीथेन (CH₄), नाइट्रस ऑक्साइड (N₂O) और जलवाष्प (H₂O) जैसी गैसें हरित गृह प्रभाव उत्पन्न करती हैं। ये गैसें  वायुमंडल में फैल कर पृथ्वी से विकिरित ऊष्मा को पृथ्वी पर रोककर हरित गृह प्रभाव पैदा करती है, जिससे पृथ्वी का तापमान संतुलित रहता है।

(घ) मौसम किसे कहते हैं?

उत्तर: मौसम वायुमंडल की प्रत्येक घंटे या दिन-प्रतिदिन बदलने वाली स्थिति को कहते हैं। इसमें तापमान, आर्द्रता, वायुदाब, हवा की गति और वर्षा जैसे कारक शामिल होते हैं। आर्द्र और गर्म मौसम चिड़चिड़ाहट पैदा कर सकता है, जबकि ठंडा और हवादार मौसम आनंददायक होता है। मौसम समय-समय पर नाटकीय रूप से बदल सकता है।

(च) वर्षा के तीन प्रकार लिखें।

उत्तर: वर्षा के तीन प्रकार:

(i) चक्रवाती वर्षा।

(ii) पर्वतीय वर्षा।

(iii) संवहनी वर्षा।

(छ) वायुदाब क्या है?

उत्तर: वायु हमारे शरीर पर उच्च दाब के साथ बल लगाती है। किंतु हम इसका अनुभव नहीं करते हैं। यह इसलिए होता है, क्योंकि वायु का दाब हमारे ऊपर सभी दिशाओं से लगता है, और हमारा शरीर विपरीत बल लगाता है।

पृथ्वी की सतह पर वायु के भार द्वारा लगाया गया दाब, वायु दाब कहलाता है। वायुमंडल में ऊपर की ओर जाने पर दाब तेज़ी से गिरने लगता है। समुद्र स्तर पर वायु दाब सर्वाधिक होता है और ऊँचाई पर जाने पर यह घटता जाता है। वायु दाब का क्षैतिज वितरण किसी स्थान पर उपस्थित वायु के ताप द्वारा प्रभावित होता है। अधिक तापमान वाले क्षेत्रों में वायु गर्म होकर ऊपर उठती है। यह निम्न दाब क्षेत्र बनाता है। निम्न दाब, बादलयुक्त आकाश एवं नम मौसम के साथ जुड़ा होता है।

2. सही (√) उत्तर चिह्नित कीजिए—

(क) निम्नलिखित में से कौन-सी गैस हमें सूर्य की हानिकारक किरणों करणों से बचाती हैं?

(i) कार्बन डाइऑक्साइड।

(ii) नाइट्रोजन।

(iii) ओज़ोन।

उत्तर: (iii) ओज़ोन।

(ख) वायुमंडल की सबसे महत्त्वपूर्ण परत है—

(i) क्षोभमंडल।

(ii) बाह्य वायुमंडल।

(iii) मध्यमंडल।

उत्तर: (i) क्षोभमंडल।

(ग) वायुमंडल की निम्न परतों में कौन-सी बादल विहीन है?

(i) क्षोभमंडल।

(ii) समताप मंडल।

(iii) मध्यमंडल।

उत्तर: (ii) समताप मंडल।

(घ) वायुमंडल की परतों में जब हम ऊपर जाते हैं, तब वायुदाब—

(i) बढ़ता है।

(ii) घटता है।

(iii) समान रहता है।

उत्तर: (ii) घटता है।

(ङ) जब वृष्टि तरल रूप में पृथ्वी पर आती है, उसे हम कहते हैं—

(i) बादल।

(ii) वर्षा।

(iii) हिम।

उत्तर: (ii) वर्षा।

3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए—

(क) व्यापारिक पवनें(i) सूर्य से आने वाली ऊर्जा
(ख) लू(ii) मौसमी पवन
(ग) मानसून(iii) पवन की क्षैतिज गति
(घ) पवन(iv) ओजोन गैस की परत
(v) स्थायी पवन
(vi) स्थानीय पवन

उत्तर: 

(क) व्यापारिक पवनें(v) स्थायी पवन
(ख) लू(vi) स्थानीय पवन
(ग) मानसून(ii) मौसमी पवन
(घ) पवन(iii) पवन की क्षैतिज गति

4. कारण बताइए—

(क) आर्द्र दिन में गीले कपड़े सूखने में अधिक समय लेते हैं।

उत्तर: आर्द्र दिन में गीले कपड़े सूखने में अधिक समय लेते हैं क्योंकि आर्द्र दिन में वायु में जलवाष्प की मात्रा अधिक होती है। जैसे-जैसे वायु गरम होती जाती है, उसकी जलवाष्प धारण करने की क्षमता बढ़ती जाती है और इस प्रकार यह अधिक आर्द्र हो जाती है।

(ख) भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर आतपन की मात्रा घटती जाती है।

उत्तर: भूमध्य रेखा पर वर्षभर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं, लेकिन जैसे-जैसे भूमध्यरेखा से उत्तर दक्षिण की ओर जाते हैं तो सूर्य की किरणें तिरछी पड़ने लगती हैं। यही कारण है कि भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर आने पर आतपन की मात्रा घटती जाती है।

5. आओ खेलें—

(क) दिए गए चार्ट की मदद से वर्ग पहेली समस्या को हल करें:

नोट: वर्ग पहेली के उत्तर अँग्रेजी के शब्दों में हैं।

बाएँ से दाएँ

6. एक भारतीय पेड़ जो चौबीस घंटे ऑक्सीजन प्रदान करने का असाधारण गुण रखता है।

8. वायुमंडल में मौजूद एक गैस, जो केवल 0.03 प्रतिशत में पाई जाती है।

11. वायुमंडल की सबसे बाहरी परत।

12. बहुत सारी गैसों का मिश्रण।

14. जीवित रखने वाली गैस।

15. गतिशील वायु।

16. एक भारतीय पेड़, जिसका औषधीय गुणों के लिए महत्त्व है।

18. हानिकारक सूर्य किरणों से हमारी रक्षा करने वाली गैस।

19. निम्न दाब क्षेत्र।

ऊपर से नीचे

1. जलवाष्प की वायु में मात्रा।

2. वायुमंडल में धूल कण के चारों ओर जलवाष्प का संघनन।

3. उत्तर भारत में ग्रीष्म ऋतु में बहने वाली स्थानीय पवन का एक उदाहरण।

4. वायुमंडल में छोटे अंतराल के लिए बदलाव।

5. वर्षण का तरल रूप।

7. पृथ्वी के चारों ओर वायु की चादर।

9. वायु दाब को मापने का यंत्र।

10. सूर्य से आने वाली उर्जा।

13. शीत में दृश्यता को कम करता है।

17. जब सूर्य हमारे सिर के ऊपर होता है, वह समय।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top