UP Board Class 12 Computer Chapter 16 इनहेरिटेन्स Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters UP Board Class 12 Computer Chapter 16 इनहेरिटेन्स Notes and select need one. UP Board Class 12 Computer Chapter 16 इनहेरिटेन्स Question Answers Download PDF. UP Board Study Material of Class 12 Computer.
UP Board Class 12 Computer Chapter 16 इनहेरिटेन्स
Also, you can read the UPMSP book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) Book guidelines. These solutions are part of UP Board All Subject Solutions. Here we have given UP Board Solutions For Class 12 Computer in Hindi, UP Board of Secondary Education Course Computer Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
इनहेरिटेन्स
Chapter: 16
1. डिराइड क्लास क्या होती है?
उत्तर: इनहेरिटेन्स में हम एक क्लास से दूसरी क्लास को इनहेरिट कर सकते हैं। इस प्रकार इनहेरिट क्लास में पहली क्लास के गुण उपस्थित होते हैं। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य गुण भी होते हैं। इनहेरिट हुई क्लास को ही डिराइब्ड क्लास कहते हैं।
2. विजिबिलिटी मोड के नाम लिखिए।
उत्तर: विजिबिलिटी मोड के नाम इस प्रकार हैं-
(i) public एक्सेस स्पेसीफायर।
(ii) protected एक्सेस स्पेसीफायर।
(iii) private एक्सेस स्पेसीफायर।
3. पब्लिक एक्सेस स्पेसीफायर क्या है?
उत्तर: पब्लिक स्पेसीफायर में बेस क्लास के सभी पब्लिक डाटा डिराइव्ड क्लास में पब्लिक ही रहते हैं। इसी प्रकार प्राइवेट और प्रोटेक्टेड डाटा भी डिराइब्ड क्लास में सामान्यत: प्राइवेट और प्रोटेक्टेड ही रहते हैं।
4. मल्टीपल इनहेरिटेन्स क्या है?
उत्तर: मल्टीपल इनहेरिटेन्स में एक से अधिक बेस क्लास की सहायता से एक डिराइब्ड क्लासे बनाई जाती है।
लघु उत्तरीय प्रश्न ।
1. इनहेरिटेन्स पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर: पहले से बनी क्लास के गुणों को सम्मिलित कर एक नई क्लास का निर्माण करना इनहेरिटेन्स (Inheritance) कहलाता है। इसमें पुरानी क्लास को बेस क्लास (Base class) या पैरेण्ट क्लास (Parent class) कहते हैं। तथा नवनिर्मित क्लास को डिराइव्ड क्लास (Derived class) या चाइल्ड क्लास (Child class) कहते हैं।

2. इनहेरिटेन्स का प्रयोग करने से क्या-क्या लाभ होते हैं?
उत्तर: इनहेरिटेन्स द्वारा निम्नलिखित लाभ होते हैं-
(i) इनहेरिटेन्स का प्रयोग करने से कोड ज्यादा लम्बा नहीं होता।
(ii) इससे एक ही कोड को दोबारा प्रयोग किया जा सकता हैं।
(iii) इनहेरिटेन्स के द्वारा कोड को आसानी से मैनेज किया जा सकता है।
(iv) यह मेमोरी में स्पेस को बचाता है।
3. इनहेरिटेन्स के किन्हीं दो प्रकारों पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर: इनहेरिटेन्स मुख्य रूप से पाँच प्रकार सिंगल, मल्टीपल, मल्टीलेवल, हाइरारकिकल व हाइब्रिड के होते हैं।
किन्हीं दो इनहेरिटेन्स पर संक्षिप्त टिप्पणी नीचे दी गई है-
(i) मल्टीलेवल इनहेरिटेन्स: जिस प्रकार सिंगल इनहेरिटेन्स में एक बेस क्लास से एक डिराइब्ड क्लास बनाई जाती है। कभी-कभी डिराइब्ड क्लास से भी एक अन्य क्लास बनाई जा सकती है अर्थात् डिराइब्ड क्लास पुनः एक बेस क्लास की तरह कार्य करे, तो इस प्रकार के इनहेरिटेन्स को मल्टीलेवल इनहेरिटेन्स कहते हैं।
(ii) हाइरारकिकल इनहेरिटेन्स: यह सिंगल इनहेरिटेन्स का विकसित रूप है। हाइरारकिकल इनहेरिटेन्स में हम एक बेस क्लास से एक से अधिक डिराइड क्लास बना सकते हैं।
4. मल्टीपल इनहेरिटेन्स तथा मल्टीलेवल इनहेरिटेन्स में भेद कीजिए।
उत्तर: मल्टीपल इनहेरिटेन्स तथा मल्टीलेवल इनहेरिटेन्स में अन्तर इस प्रकार है-

5. हाइरैरकिकता इनहेरिटेन्स की व्याख्या, संक्षेप में कीजिए। उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर: यह सिंगल इनहेरिटेन्स का विकसित रूप है। सिंगल इनहेरिटेन्स में जहाँ हम एक बेस क्लास से एक डिराइव्ड क्लास बनाते हैं। वहीं हाइरारकिकल इनहेरिटेन्स में हम एक बेस क्लास से एक से अधिक डिराइब्ड क्लास बना सकते हैं।
उदाहरण:
class A{protected:int x, Y;public:void get(){cout<<“\n Enter two values \n”; cin>>x>>y;}};class B:public Aprivate:int m;};class C:public A{private:int n;};
लघु उत्तरीय प्रश्न ।।
1. बेस क्लास तथा डिराइड क्लास को समझाने हेतु एक प्रोग्राम लिखिए।
उत्तर: #include<iostream.h>class Rectangle //Base class{protected:float length, breadth;public:void Input(){cout<<“Enter length: “; cin>>length;cout<<“Enter breadth: “; cin>>breadth;}};class Area : public Rectangle//Derived class{public:float calc(){return length*breadth;};void main(){cout<<“Enter data for find area\n”;Area a;a. Input();cout<<“Area = “<<a.calc()<<” square metre\n\n”;}
आउटपुट:
Enter data for find area.
Enter length: 5.
Enter breadth: 2.
Area = 10 square metre.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
1. उदाहरण सहित मल्टीलेवल इनहेरिटेन्स मल्टीपल इनहेरिटेन्स की व्याख्या कीजिए।
उत्तर: मल्टीलेवल इनहेरिटेन्स जिस प्रकार सिंगल इनहेरिटेन्स में एक बेस क्लास से एक डिराइव्ड क्लास बनाई जाती है। कभी-कभी डिराइब्ड क्लास से भी एक अन्य क्लास बनाई जा सकती है अर्थात् डिराइब्ड क्लास पुनः एक बेस क्लास की तरह कार्य करे, तो इस प्रकार के इनहेरिटेन्स को मल्टीलेवल इनहेरिटेन्स कहते हैं।
उदाहरण:
#include<iostream.h>class Person
{protected:char name;public:void get1(){cout<<“Enter your
Name\n”; cin>>name;}}; class Emp: public Person{protected:int basic;public:void get2(){cout<<“Enter your Basic\n”; cin>>basic;}};class Manager: public Emp{protected:int deptcode;public:void display(){cout<<“Name is “<<name;cout<<“\nBasic “<<basic;}};void main(){Manager obj;obj.get1();obj.get2();obj.display();getch();}
आउटपुट:
Enter your Name H.
Enter your Basic 25000.
Name is H.
Basic 25000.
मल्टीपल इनहेरिटेन्स इस प्रकार के इनहेरिटेन्स में एक से अधिक बेस क्लासेज की सहायता से एक डिराइव्ड क्लास बनाई जाती है।#include<iostream.h>class Expdet {protected:char name;public:void expr(){cout<<“Enter your Name”<<end1; cin>>name;}};class Saldet{protected:int salary;public:void sal(){cout<<“Enter your Salary”<<end1; cin>>salary;}};class Promotion : public Expdet, public Saldet { Public: void promote() { if (salary> = 20000) cout<<“PROMOTED FOR HIGHER GRADE”; Else cout<<“CANNOT BE PROMOTED”; }}; void main() {Promotion obj;obj . expr();obj . sal();obj . promote();}
आउटपुट:
Enter your Name J Enter your Salary 23000 PROMOTED FOR HIGHER GRADE

Hi, I’m Dev Kirtonia, Founder & CEO of Dev Library. A website that provides all SCERT, NCERT 3 to 12, and BA, B.com, B.Sc, and Computer Science with Post Graduate Notes & Suggestions, Novel, eBooks, Biography, Quotes, Study Materials, and more.
Subject Ka Complete Video Solution Dekhein
Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

