⚡ Durga Puja Special Offer Class 10 & 12 All-in-One Bundles (6 Subjects @ ₹299 ₹599)
Ends: 08: 45: 20

NIOS Class 12 Tourism Chapter 4 यात्रा और पर्यटन: भूगोल के मौलिक तत्व

NIOS Class 12 Tourism Chapter 4 यात्रा और पर्यटन: भूगोल के मौलिक तत्व Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Tourism Chapter 4 यात्रा और पर्यटन: भूगोल के मौलिक तत्व Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 12 Tourism Solutions Hindi Medium Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Tourism Notes Paper Code: 337.

NIOS Class 12 Tourism Chapter 4 यात्रा और पर्यटन: भूगोल के मौलिक तत्व

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Tourism Notes, NIOS Senior Secondary Course Tourism Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 4

पाठगत प्रश्न 4.1

(क) रिक्त स्थानों को भरिए:

1. ______________ एकमात्र अक्षांश है जिसका तल पृथ्वी के केन्द्र से गुजरता है।

उत्तर: भूमध्य रेखा एकमात्र अक्षांश है जिसका तल पृथ्वी के केन्द्र से गुजरता है।

2. धूमध्य रेखा पृथ्वी को दो ______________  में बांटती है।

उत्तर: धूमध्य रेखा पृथ्वी को दो गोलार्द्ध में बांटती है।

3. 0° देशांतर लंदन के पास _____________ से गुजरती है।

उत्तर: 0° देशांतर लंदन के पास ग्रीनविच से गुजरती है।

4. भारत _____________ गोलार्द्ध में स्थित है।

उत्तर: भारत उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है।

(ख) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए:

1. यात्रा और पर्यटन में भूगोल की भूमिका की चर्चा कीजिए।

उत्तर: पर्यटन आयाम जैसे यात्रा, दूरी, परिवहन, मूल स्थान से पर्यटन स्थल के बीच समय अंतराल स्थान की स्थिति, वर्तमान पर्यावरणीय स्थितियों आदि का भौगोलिक विश्लेषण समझा जा सकता है।

2. अक्षांश और देशांतर का क्या अभिप्राय है?

उत्तर: अंक्षाश: किसी भी स्थान की कोणीय दूरी जो पृथ्वी के केन्द्र पर भूमध्यरेखीय तल से उत्तर या दक्षिण में मापी जाती है।

देशांश: कोणीय दूरी जो पृथ्वी की धुरी के साथ-साथ प्रधान मध्याह्न रेखीय तल तथा उस स्थान के समांतरीय तल के बीच बुनती है।

3. यात्रियों को अक्षांश और देशांतर की मूल जानकारी क्यों होनी चाहिए?

उत्तर: यात्रियों के लिए अक्षांश और देशांतर का मूल ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि यह पृथ्वी पर किसी भी स्थान की सटीक स्थिति (Location) का पता लगाने, सुरक्षित नेविगेशन, समय क्षेत्रों को समझने और मौसम का पूर्वानुमान लगाने में मदद करता है।

पाठगत प्रश्न 4.2

1. अंतरराष्ट्रीय समय रेखा को परिभाषित करें।

उत्तर: अंतरराष्ट्रीय समय रेखा पृथ्वी के सतह पर एक काल्पनिक रेखा है जो उत्तर से दक्षिण की ओर आती है और दोनों तरफ एक कैलेंडर दिन को अलग करती है।

2. इलाहाबाद और लंदन के मध्य समय में कितना अंतर है?

उत्तर: दिल्ली और लंदन के मध्य समय अंतराल 5 घंटे 30 मिनट है क्योंकि कुल देशांश के अन्तर 82° 30′ है। लंदन (0°) प्रधान मध्याहन रेखा पर है और इलाहाबाद का समय 82° 30′ पूर्व से निर्धारित होता है।

3. अंतरराष्ट्रीय समय रेखा को पार करने का क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर: यदि व्यक्ति अंतरराष्ट्रीय समय रेखा को पूर्व से पश्चिम की ओर पार करता है तो उसे अपनी घड़ी में एक दिन (24 घंटे) का समय जोड़ना पड़ता है। जब वह पश्चिम से पूर्व की ओर पार करता है तो वह अपनी घड़ी में एक दिन (24 घंटे) कम कर देता है। 

पाठगत प्रश्न 4.3

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए:

1. मानचित्र की दो मुख्य श्रेणियाँ क्या हैं?

उत्तर: मानचित्र की दो मुख्य श्रेणियाँ है—

(i) सामान्य संदर्भ मानचित्र।

(ii) अथवा विषयक मानचित्र।

2. विषयगत मानचित्र का वर्णन कीजिए।

उत्तर: विषयक मानचित्र जलवायु, वनस्पति, वर्षा, तापमान खनिजों, उद्योगों, सड़कों, रेल मार्गों, हवाई मार्गों इत्यादि की सामान्य जानकारी देता हैं।

3. एक विदेशी पर्यटक भारत में विभिन्न पर्यटक स्थलों की यात्रा करना चाहता है। इसके लिए आप उन्हें किस मानचित्र के लिए सुझाव देगें?

उत्तर: भारत के पर्यटक मानचित्र एवं परिवहन मानचित्र।

4. ट्रेकिंग मार्ग मानचित्र की क्या विशेषताएँ हैं?

उत्तर: ट्रेकिंग मार्ग मानचित्र पर्वतीय क्षेत्र में संभावित ट्रेकिंग मार्ग दिखाता है। यह ट्रेकिंग मार्ग, मार्ग में विभिन्न स्थानों की ऊंचाई, कैम्प स्थल के साथ-साथ नदी व पर्वत श्रेणी की जानकारी भी दिखाता है।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top