NIOS Class 12 Tourism Chapter 3 पर्यटन का प्रभाव

NIOS Class 12 Tourism Chapter 3 पर्यटन का प्रभाव Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Tourism Chapter 3 पर्यटन का प्रभाव Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 12 Tourism Solutions Hindi Medium Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Tourism Notes Paper Code: 337.

NIOS Class 12 Tourism Chapter 3 पर्यटन का प्रभाव

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Tourism Notes, NIOS Senior Secondary Course Tourism Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 3

पाठगत प्रश्न 3.1

1. पर्यटन गतिविधियाँ किस प्रकार गंतव्य क्षेत्रों को प्रभावित करती हैं?

उत्तर: पर्यटकों का स्थानीय) गंतव्य भूमि और लोगों के साथ व्यबहार साकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरीके से प्रभावित करते हैं।

2. पर्यटन के प्रभाव क्या हैं?

उत्तर: पर्यटकों के चार प्रभाव: आर्थिक, समाजिक-सांस्कृतिक, राजनीतिक और पर्यावरणीय हैं।

पाठगत प्रश्न 3.2

1. किस प्रकार पर्यटक गंतव्य की अर्थव्यवस्था पर्यटन से प्रभावित होती है?

उत्तर: गंतव्य क्षेत्र की अर्थव्यवस्था सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह से प्रभावित होती है। यह रोज़गार के अवसर, आधारभूत संरचनाओं का विकास प्रदान करती है, आकस्मिक श्रमिक लाभों में वृद्धि उच्चतर भाग में चली जाती है और निचले भाग की उपेक्षा की जाती है।

2. पर्यटन के कोई दो सकारात्मक आर्थिक प्रभाव लिखें।

उत्तर: पर्यटन के कोई दो सकारात्मक आर्थिक प्रभाव है-

(i) पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया खर्च मेजबान देशों में आय उत्पन्न करता है। यह अन्य आर्थिक क्षेत्रों के विकास में वृद्धि कर सकता है।

(ii) जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है, विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने से मेज़बान देश में विदेशी मुद्रा की प्राप्ति होती है। यह अच्छी अंतरराष्ट्रीय व्यापार क्षमता रखने के लिए एक अच्छा संकेत है।

पाठगत प्रश्न 3.3 

1. संस्कृति शब्द का वर्णन करें।

उत्तर: संस्कृति समाज का सामान्य व्यवहार है, जिसमें शिष्टाचार, नैतिकता, मान्यताएँ, व्यवहार, मूल्य और मानदंड शामिल होते हैं।

2. समाज पर पर्यटन के किन्हीं तीन नकारात्मक प्रभावों का उल्लेख करें।

उत्तर: समाज पर पर्यटन के किन्हीं तीन नकारात्मक प्रभावों है-

(i) पारिवारिक संरचना के बंधन संपर्क को कम करता है और एकाकी परिवार की मान्यता पर बल देता है।

(ii) यह शहरीकरण को प्रोत्साहित करता है।

(iii) भीड़-भाड़ और स्थानीय लोगों के लिए मनोरंजन सुविधाओं की कमी के कारण पर्यटकों से टकराव और असंतोष होता है।

3. कभी-कभी स्थानीय लोग पर्यटकों से परेशान क्यों हो जाते हैं? समझाकर लिखिए।

उत्तर: क्योंकि विदेशी/ बाहरी पर्यटकों द्वारा स्थानीय मानदंडों और रूढ़ियों का उल्लंघन और तोड़ना स्थानीय लोगों में क्रोध को जन्म देता है।

पाठगत प्रश्न 3.4

1. पर्यटन को प्रभावित करने में सरकार की भूमिका पर चर्चा करें।

उत्तर: सरकार आधारभूत संरचना के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ-साथ देश में स्थिरता प्रदान करती है। पर्यटन तद्नुसार प्रभावित होता है।

2. पर्यटन के कोई तीन राजनीतिक प्रभाव लिखें।

उत्तर: पर्यटन के तीन राजनीतिक प्रभाव हैं:

(i) अंतरराष्ट्रीय संबंधों में सुधार: पर्यटन से विभिन्न देशों के बीच मित्रता और सहयोग बढ़ता है।

(ii) देश की छवि में सुधार: विदेशी पर्यटकों के कारण देश की सकारात्मक अंतरराष्ट्रीय पहचान बनती है।

(iii) सरकारी नीतियों और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार नई नीतियाँ और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था करती है।

पाठगत प्रश्न 3.5

1. पर्यावरण शब्द की व्याख्या करें।

उत्तर: पर्यावरण वह संपूर्ण परिवेश या परिस्थिति हैं, जिसमें एक व्यक्ति, पशु-पक्षी या पौधा रहता है और परस्पर व्यवहार करता है।

2. पर्यटन के किन्हीं तीन नकारात्मक पर्यावरणीय प्रभावों को सूचीबद्ध करें।

उत्तर: (i) भूमि उपयोग को घरों/ होटलों/ रेस्तरां के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण रूप से परिवर्तित किया जाता है, क्योंकि इसकी माँग पर्यटकों और इससे संबंधित लोगों के लिए होती है।

(ii) जंगल काट दिया जाता है। कृषि योग्य भूमि को इमारतों/ सड़कों/ कचरा निपटान में बदल दिया जाता है।

(iii) पहाड़ी क्षेत्र में ढलान पर सड़कों का निर्माण मृदा-कटाव जैसी कई समस्याओं को जन्म देता है, जो पारिस्थितिक असंतुलन उत्पन्न करता है। पौधों और वनस्पति का नष्ट होना, पर्यावरण पर भयानक दुष्प्रभाव उत्पन्न करता है।

पाठांत प्रश्न

1. प्रत्येक के लिए कम से कम तीन बिंदु देते हुए पर्यटन के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों का वर्णन करें।

उत्तर: सकारात्मक प्रभाव:

(i) आय और विदेशी मुद्रा: पर्यटन मेजबान देशों में आय उत्पन्न करता है और विदेशी मुद्रा अर्जित करने का एक महत्वपूर्ण स्रोत है, जो भुगतान संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

(ii) रोजगार सृजन: यह उद्योग बड़ी संख्या में लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार प्रदान करता है, जैसे गाइड, होटल कर्मचारी, टैक्सी ड्राइवर, और शिल्पकार।

(iii) बुनियादी ढांचे का विकास: पर्यटन स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों के लिए बेहतर सुविधाएं (सड़क, बिजली, पानी) और बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए सरकार को प्रोत्साहित करता है।

नकारात्मक प्रभाव:

(i) महंगाई (कीमतों में वृद्धि): पर्यटकों द्वारा वस्तुओं और सेवाओं की अधिक मांग के कारण गंतव्य देशों में कीमतें बढ़ जाती हैं, जिसका स्थानीय निवासियों की आय पर बुरा असर पड़ता है।

(ii) आर्थिक रिसाव: कई बार पर्यटन से होने वाला लाभ स्थानीय अर्थव्यवस्था में नहीं रुकता, बल्कि आयातित सामानों और विदेशी निवेश वाली कंपनियों के माध्यम से विकसित देशों में वापस चला जाता है।

(iii) पर्यावरण को नुकसान: अनियंत्रित पर्यटन से प्राकृतिक संसाधनों का ह्रास, प्रदूषण और कचरे की समस्याएं उत्पन्न होती हैं। 

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top