⚡ Durga Puja Special Offer Class 10 & 12 All-in-One Bundles (6 Subjects @ ₹299 ₹599)
Ends: 08: 45: 20

NIOS Class 12 Tourism Chapter 23 मुख्य कार्यालय का परिचालन

NIOS Class 12 Tourism Chapter 23 मुख्य कार्यालय का परिचालन Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Tourism Chapter 23 मुख्य कार्यालय का परिचालन Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 12 Tourism Solutions Hindi Medium Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Tourism Notes Paper Code: 337.

NIOS Class 12 Tourism Chapter 23 मुख्य कार्यालय का परिचालन

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Tourism Notes, NIOS Senior Secondary Course Tourism Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 23

पाठगत प्रश्न 21.1

1. मुख्य कार्यालय के किन्हीं तीन मुख्य कार्यों का वर्णन करें।

उत्तर: (i) आरक्षण: मुख्य कार्यालय का मुख्य कार्य कमरों व अन्य सेवाओं का आरक्षण करना होता है। इसमें व्यक्तिगत, टेलीफोन, पत्र या ऑनलाइन माध्यम से आने वाले आरक्षण अनुरोधों को स्वीकार कर उनका रिकॉर्ड रखा जाता है।

(ii) मेहमानों का नामांकन: मेहमानों के आगमन पर उनका नामांकन किया जाता है। इसमें मेहमान का नाम, पता, पहचान प्रमाण, ठहरने की अवधि तथा कमरे का विवरण दर्ज किया जाता है। यह सुरक्षा और रिकॉर्ड के लिए आवश्यक होता है।

(iii) हिसाब किताब का लेखा जोखा: मुख्य कार्यालय मेहमानों से संबंधित सभी वित्तीय लेन-देन का लेखा रखता है। इसमें बिल बनाना, भुगतान प्राप्त करना तथा आय-व्यय का विवरण तैयार करना शामिल होता है।

2. युगल कक्ष (डबलरूम) तथा जुड़वा कक्ष में अंतर बताइए।

उत्तर: 

युगल कक्ष (डबलरूम)जुड़वा कक्ष
ऐसा कक्ष जिसमें एक डबल बेड होता है।ऐसा कक्ष जिसमें दो अलग-अलग सिंगल बेड होते हैं।
सामान्यतः दंपत्ति या एक साथ सोने वाले दो व्यक्ति के लिए होता है।सामान्यतः दो अलग-अलग व्यक्ति के लिए होता है।

3. सुइट, होटल के अन्य कम्रों की अपेक्षा अधिक महँगा क्यों होता है?

उत्तर: सुइट इसलिए अधिक महँगा होता है क्योंकि उसमें अतिरिक्त सुविधाएँ एवं कुछ कॅम्पलीमेंटरी (मानार्थ) सुविधाएँ होती हैं।

पाठगत प्रश्न 21,2

1. निम्नलिखित कक्ष दरों से क्या अभिप्राय है?

(i) सीजनल।

उत्तर: यह रेट उन दिनों दिया जाता है जब कि होटलों में उच्च टूरिस्ट सीजन के कारण अच्छा व्यापार होता है।

(ii) मानार्थ (कम्प्लीमेंटरी)।

उत्तर: यह रेट अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों को दिया जाता है जो होटल की पहचान (इमेज) के लिए महत्वपूर्ण हैं।

(iii) सरकारी।

उत्तर: यह रेट उन सरकारी अफसरों को दिया जाता है जो कार्यालयी कार्य के लिए बाहर जाते हैं तथा होटल में ठहरते हैं।

(iv) रैक।

उत्तर: यह अधिकतम मूल्य रेट होता है जो कि होटल की बैबसाइट या रेट कार्ड पर छपा होता है।

पाठगत प्रश्न 21.3

(i) ‘आरक्षण’ शब्द को परिभाषित कीजिए।

उत्तर: मेहमान एवं होटल के बीच में एक सहमती होती है जिसमें मेहमान एक निश्चित समय अवधि के लिए एक निश्चित समय पर होटल में कमरा किराए पर लेता है।

(ii) अपुष्टित या कच्चा आरक्षण क्या होता है?

उत्तर: अपुष्टित या कच्चा आरक्षणः इसमें होटल मेहमान से आरक्षण का निवेदन स्वीकार तो कर लेता है लेकिन विशिष्ट तिथि में कक्ष की उपलब्धता की गारंटी नहीं दे पाता ।

(iii) आरक्षण के दो लाभ क्या है?

उत्तर: आरक्षण के लाभ:

(a) इससे कक्ष की उपलब्धता की गारंटी हो जाती है।

(b) इससे होटल के मालिक को आय की निश्चिंतता हो जाती है।

(iv) आरक्षण के विभिन्न स्रोतों की सूची बनाएँ।

उत्तर: आरक्षण के स्रोत:

(i) व्यक्तिगत मेहमान।

(ii) ट्रैवल एजेंट।

(iii) कंपनियाँ।

पाठगत प्रश्न 21.4

1. “रिसेप्शन” की भूमिका क्या है?

उत्तर: रिसेप्शन की भूमिकाएं है-

(i) स्वागत स्थल का उत्तरदायित्व है मेहमानों के आने पर उनका स्वागत करना। 

(ii) यह नामांकन की औपचारिकताओं को भी पूर्ण करता है। 

(iii) मेहमानों को कक्ष उपलब्ध करवाता है।

2. मेहमानों को व्यक्तिगत सेवाएँ उपलब्ध करवाने के लिए कौन-सा विभाग जिम्मेदार है?

उत्तर: मेहमानों को व्यक्तिगत सेवाएँ उपलब्ध करवाने के लिए कानसीयर्ज विभाग जिम्मेदार है।

3. कौन-सा विभाग आगंतुकों के आने वाले टेलीफोनों का उत्तर देने के लिए जिम्मेदार है?

उत्तर: संप्रेषण/टेलीफोन विभाग आगंतुकों के आने वाले टेलीफोनों का उत्तर देने के लिए जिम्मेदार है।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top