NIOS Class 12 Tourism Chapter 1 पर्यटन का विकास

NIOS Class 12 Tourism Chapter 1 पर्यटन का विकास Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Tourism Chapter 1 पर्यटन का विकास Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 12 Tourism Solutions Hindi Medium Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Tourism Notes Paper Code: 337.

NIOS Class 12 Tourism Chapter 1 पर्यटन का विकास

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Tourism Notes, NIOS Senior Secondary Course Tourism Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 1

पाठगत प्रश्न 1.1

1. अतीत के शैक्षिक संस्थानों ने किस प्रकार पर्यटन को बढ़ाने में सहयोग दिया?

उत्तर: शैक्षिक संस्थानों ने अनेक शिष्यों को ज्ञान अर्जित करने हेतु आकर्षित किया। वे भिन्न-भिन्न स्थानों से आए। उन्होंने एक दूसरे से संवाद किया और अनेक क्षेत्रों के बारे में जाना। इसने अन्य भागों की यात्रा करने की इच्छा को जगाया।

2. पर्यटन को बढ़ाने में समुद्री यात्रा की क्या भूमिका है?

उत्तर: बहुत से साहसी व्यक्तियों द्वारा संसार के अनेक इलाकों देशों की समुद्री यात्रा ने अनेक भागों की जानकारी प्रदान की। इससे उन क्षेत्रों के मध्य व्यापार स्थापित हुआ। इससे उपनिवेशवाद बढ़ा और अधिक लाभ लेने में रूचि बढ़ी। इन सब कारणों से पर्यटन का भी विकास हुआ।

3. हाल ही के वर्षों में पर्यटन को प्रभावित करने वाले कौन-से कारक हैं?

उत्तर: हाल ही के वर्षों में पर्यटन के विकास के लिए और भी बहुत से कारण हैं। परिवहन सुविधाएँ, होटल, भोजन व पेय, लोगों की आय वृद्धि, विश्राम की छुट्टियाँ, सरकार द्वारा रियायती छुट्टी यात्रा देना उनमें महत्वपूर्ण कारण हैं। यात्रा संचालकों द्वारा छूट देना तथा सरकार द्वारा रियायती अवकाश यात्रा पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण हैं।

पाठगत प्रश्न 1.2

1. मानव जीवन में विकासोन्मुखी परिवर्तनों पर एक संक्षिप्त नोट लिखिए।

उत्तर: मानव प्राणी अतीत में अनेक विकासोन्मुखी परिवर्तनों से गुजरा है जो पूर्णतः खानाबदोश जीवन से शुरू होकर वर्तमान आधुनिक जीवन-शैली तक पहुँचा है।

2. खानाबदोशी क्या है?

उत्तर: खानाबदोश व्यक्ति अपने पालतू पशुओं के साथ भोजन व हरे मैदानों की खोज में घूमने वाले लोग थे। कुत्ते और घोड़े महत्वपूर्ण पालतू पशु होते थे। वे उनके लिए शिकार पकड़ने में सहायक होते थे। खानाबदोश स्थायी तौर पर आवास नहीं बनाते थे। मुख्यतः वे तीन प्रकार के होते थे – शिकारी, पशुचारी खानाबदोश और भ्रमणशील खानाबदोश।

3. व्यापार ने किस प्रकार पर्यटन में वृद्धि की शुरुआत की?

उत्तर: व्यापार से व्यक्तियों के मध्य संवाद स्थापित हुआ और विस्तृत इलाके की विस्तृत जानकारी मिली जिसके बाद पर्यटन क्रियाकलापों में वृद्धि हुईं।

पाठगत प्रश्न 1.3

1. रेशम और मसाला मार्गों ने पर्यटन को कैसे बढ़ावा दिया?

उत्तर: सिल्क व मसाला व्यापार में वृद्धि होने के कारण पारस्परिक संवाद बढ़ा। वे बार-बार यात्रा करते थे जो बाद में पर्यटन में परिवर्तित हो गया।

2. भारत में वास्को-डी-गामा कब और कहाँ आया?

उत्तर:भारत में वास्को-डी-गामा  वर्ष 1498 में कालीकट पर आया।

पाठगत प्रश्न 1.4

1. देवबंद पर एक नोट लिखिए।

उत्तर: देवबंद देश के प्राचीन शहरों में से एक है। दारूल उलूम देवबंद भारत में एक इस्लामिक स्कूल है जहाँ से देवबंदी इस्लामी आन्दोलन प्रारंभ हुआ था। यह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में देवबंद में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1866 में मौलाना मोहम्मद कासिम नन्नोत्वी के नेतृत्व में प्रमुख इस्लामी विद्वानों (उलेमा) द्वारा की गईं।

2. धार्मिक व तीर्थ-यात्रा पर्यटन क्या है?

उत्तर: धार्मिक पर्यटन को विभिन्न धार्मिक उद्देश्यों से की गई यात्रा के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। इसमें किसी समय की कला, संस्कृति, प्रथाओं और वास्तुकला के अनुभव को शामिल किया जाता है। धार्मिक पर्यटन को प्रायः विश्वास पर्यटन कहा जाता है। तीर्थ यात्रियों में विश्वास और आस्था का स्तर अधिक होता है। तीर्थ यात्रा किसी भी समूह द्वारा की जा सकती है पर सच तो यह है कि लोग इस यात्रा को बढ़ती उम्र में करते हैं। वे अपनी धार्मिक आस्था के पक्के समर्थक होते हैं।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top