NCERT Class 7 Social Science Hamare Atit Chapter 3 दिल्ली: बारहवीं से पंद्रहवीं शताब्दी

NCERT Class 7 Social Science Hamare Atit Chapter 3 दिल्ली: बारहवीं से पंद्रहवीं शताब्दी Solutions, in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 7 Social Science Hamare Atit Chapter 3 दिल्ली: बारहवीं से पंद्रहवीं शताब्दी Notes and select need one. NCERT Class 7 Social Science Hamare Atit Chapter 3 दिल्ली: बारहवीं से पंद्रहवीं शताब्दी Question Answers Download PDF. NCERT Class 7 Solutions for Social Science Itihas-Hamare Atit – II.

NCERT Class 7 Social Science Hamare Atit Chapter 3 दिल्ली: बारहवीं से पंद्रहवीं शताब्दी

Join Telegram channel

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 7 Social Science Hamare Atit Chapter 3 दिल्ली: बारहवीं से पंद्रहवीं शताब्दी Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 7 Social Science Itihas-Hamare Atit – II Notes. CBSE Class 7 Social Science Itihas-Hamare Atit – II Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 3

हमारे अतीत-२

1. क्या आपको लगता है कि न्याय-चक्र राजा और प्रजा के बीच के संबंध को समझाने के लिए उपयुक्त शब्द है?

उत्तर: न्याय-चक्र राजा और प्रजा के आपसी संबंध को स्पष्ट रूप से समझाने वाला उपयुक्त शब्द है। इस संदर्भ में 13वीं सदी के इतिहासकार फख-ए-मुदब्बिर का यह कथन द्रष्टव्य है: “राजा का शासन सैनिकों के बिना नहीं चल सकता, और सैनिक बिना वेतन के नहीं रह सकते। सैनिकों का वेतन किसानों से एकत्रित राजस्व से आता है। किसान तभी राजस्व चुका सकते हैं, जब वे सुखी और समृद्ध हों। उनकी समृद्धि तभी संभव है, जब राजा न्यायपूर्ण और ईमानदार प्रशासन को बढ़ावा दे।”

फिर से याद करें

1. दिल्ली में पहले-पहले किसने राजधानी स्थापित की?

उत्तर: दिल्ली में पहले-पहले तोमर राजपूत राजाओं ने राजधानी स्थापित की।

2. दिल्ली के सुलतानों के शासनकाल में प्रशासन की भाषा क्या थी?

उत्तर: दिल्ली के सुलतानों के शासनकाल में प्रशासन की भाषा फ़ारसी थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

3. किसके शासन के दौरान सल्तनत का सबसे अधिक विस्तार हुआ?

उत्तर: मुहम्मद तुग़लक़ के शासन के दौरान सल्तनत का सबसे अधिक विस्तार हुआ।

4. इब्न बतूता किस देश से भारत में आया था?

उत्तर: इब्न बतूता मोरक्को (अफ्रीका) से भारत आया था।

आइए समझें

5. ‘न्याय चक्र’ के अनुसार सेनापतियों के लिए किसानों के हितों का ध्यान रखना क्यों ज़रूरी था?

उत्तर: न्याय चक्र’ के अनुसार सेनापतियों के लिए किसानों के हितों का ध्यान रखना इसलिए जरूरी था, क्योंकि किसानों से एकत्रित किए गए राजस्व से ही सैनिकों को वेतन मिलता था। मगर किसान भी राजस्व तभी चुका सकते थे, जब वे खुशहाल और प्रसन्न हों।

6. सल्तनत की ‘भीतरी’ और ‘बाहरी’ सीमा से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: भीतरी सीमा – भीतरी सीमा से तात्पर्य उन क्षेत्रों से है जो गैरिसन शहरों (किलेबंद बस्तियाँ जहाँ सैनिक निवास करते थे) की पृष्ठभूमि में स्थित होते थे और जिनका मुख्य उद्देश्य इन शहरों की आवश्यकताओं की पूर्ति करना था।

बाहरी सीमा – बाहरी सीमा उन सुदूरवर्ती क्षेत्रों को कहा जाता था, जो गैरिसन शहरों की पृष्ठभूमि से काफी दूर स्थित होते थे और जिनका सीधा संबंध गैरिसन शहरों से नहीं होता था।

7. मु़क़्ती अपने कर्तव्यों का पालन करें, यह सुनिश्चित करने के लिए कौन-कौन से कदम उठाए गए थे? आपके विचार में सुलतान के आदेशों का उल्लंघन करना चाहने के पीछे उनके क्या कारण हो सकते थे?

उत्तर: मु़क़्ती अपने कर्तव्यों का पालन सही तरीके से करें, यह सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित प्रबंध किए गए थे:

(i) उनकी नियुक्ति वंशानुगत आधार पर नहीं होती थी, बल्कि योग्यता के आधार पर की जाती थी।

(ii) उन्हें इक्ता स्थायी रूप से प्रदान नहीं किया जाता था; यह केवल सीमित अवधि के लिए दिया जाता था, जिसके बाद उनका स्थानांतरण कर दिया जाता था।

(iii) मुक्ती द्वारा एकत्रित राजस्व की जांच और हिसाब-किताब के लिए राज्य की ओर से लेखाधिकारी नियुक्त किए जाते थे।

(iv) यह सुनिश्चित किया जाता था कि मु़क़्ती राज्य द्वारा निर्धारित कर ही वसूलें और तय मानकों के अनुसार सैनिकों की संख्या बनाए रखें।

आइए विचार करें

8. क्या आपकी समझ में तवारीख के लेखक, आम जनता के जीवन के बारे में कोई जानकारी देते हैं?

उत्तर: हमारी समझ में तवारीख के लेखक आम जनता के जीवन के बारे में जानकारी नहीं देते थे, क्योंकि उन्होंने सुल्तान द्वारा पुरस्कार की उम्मीद में लिखा था। तवारीख के लेखक मुख्य रूप से शहर के लोग थे जो राजा के लिए काम करते थे और कभी गाँवों में नहीं रहते थे। तवारीख के लेखक सचिव, प्रशासक, कवि और दरबारियों जैसे सुशिक्षित व्यक्ति होते थे जो घटनाओं का वर्णन भी करते थे और शासकों को प्रशासन संबंधी सलाह देते थे। वे अकसर अपने इतिहास सुलतानों के लिए, उनसे ढेर सारे इनाम-इकराम पाने की आशा में लिखा करते थे।

9. दिल्ली सल्तनत के इतिहास में रजिया सुलतान अपने ढंग की एक ही थीं। क्या आपको लगता है कि आज महिला नेताओं को ज़्यादा आसानी से स्वीकार किया जाता है?

उत्तर: हाँ, सल्तनत काल की तुलना में आज महिला नेताओं को ज़्यादा आसानी से स्वीकार किया जाता है। यही कारण है कि आज भारत में महिलाएँ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों के पद पर रह चुकी हैं व वर्तमान में पदारूढ़ हैं।

10. दिल्ली के सुलतान जंगलों को क्यों कटवा देना चाहते थे? क्या आज भी जंगल उन्हीं कारणों से काटे जा रहे हैं?

उत्तर: दिल्ली के सुलतान जंगलों को इसलिए कटवा देना चाहते थे क्योंकि दिल्ली के सुल्तान कृषि का विस्तार करना चाहते थे ताकि उन्हें अधिक से अधिक भू राजस्व प्राप्त हो सके। आज जंगलों को परिवहन मार्गों का निर्माण एवं खनन कार्य के लिए तथा उद्योगों के विस्तार के लिए काटा जा रहा है।

आइए करके देखें

11. पता लगाइए कि क्या आपके इलाके में दिल्ली के सुलतानों द्वारा बनवाई गई कोई इमारत है? क्या आपके इलाके में और भी कोई ऐसी इमारत है, जो बारहवीं से पंद्रहवीं सदी के बीच बनाई गई हो? इनमें से कुछ इमारतों का वर्णन कीजिए और उनके रेखाचित्र बनाइए।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

Scroll to Top