NCERT Class 7 Social Science Hamara Paryavaran Chapter 2 हमारी पृथ्वी के अंदर

NCERT Class 7 Social Science Hamara Paryavaran Chapter 2 हमारी पृथ्वी के अंदर Solutions, in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 7 Social Science Hamara Paryavaran Chapter 2 हमारी पृथ्वी के अंदर Notes and select need one. NCERT Class 7 Social Science Hamara Paryavaran Chapter 2 हमारी पृथ्वी के अंदर Question Answers Download PDF. NCERT Class 7 Solutions for Social Science Bhugol-Hamare Paryavaran.

NCERT Class 7 Social Science Hamara Paryavaran Chapter 2 हमारी पृथ्वी के अंदर

Join Telegram channel

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 7 Social Science Hamara Paryavaran Chapter 2 हमारी पृथ्वी के अंदर Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 7 Social Science Bhugol-Hamare Paryavaran Notes. CBSE Class 7 Social Science Bhugol-Hamare Paryavaran Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 2

हमारा पर्यावरण

अभ्यास

1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए—

(क) पृथ्वी की तीन परतें क्या हैं?

उत्तर: पृथ्वी की तीन मुख्य परतें हैं: क्रस्ट, मेंटल और कोर।

(ख) शैल क्या है?

उत्तर: प्राकृतिक रूप से पाये जाने वाले खनिजों के मिश्रण को शैल कहते हैं। पृथ्वी की भूपर्पटी शैलों से ही बनी है। ये भिन्न-भिन्न रंग, आकार तथा गठन की हो सकती है। पृथ्वी की पर्पटी अनेक प्रकार के शैलों से बनी है। शैल पृथ्वी की क्रस्ट में पाए जाने वाले ठोस पदार्थ होते हैं, जो खनिजों के संयोजन से बनते हैं। शैल प्राकृतिक रूप से कई प्रकार की होती है, जैसे अग्निशैलबद्ध शैल, अवसादी शैल, और रूपांतरित शैल, जो विभिन्न भौतिक और रासायनिक प्रक्रियाओं से बनती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

(ग) तीन प्रकार की शैलों के नाम लिखें।

उत्तर: तीन प्रकार की शैलों:

(i) आग्नेय शैल।

(ii) अवसादी शैल।

(iii) कायांतरित शैल।

(घ) बहिर्भेदी एवं अंतर्भेदी शैल का निर्माण कैसे होता है?

उत्तर: बहिर्भेदी आग्नेय शैल: वास्तव में आग की तरह लाल द्रवित मैग्मा ही लावा है जो पृथ्वी के आंतरिक भाग से निकलकर सतह पर आता है। जब द्रवित लावा पृथ्वी की सतह पर आता है, यह तेज़ी से ठंडा होकर ठोस बन जाता है। पर्पटी पर इस प्रकार से बने शैल को बर्हिभेदी आग्नेय शैल कहते हैं। इनकी संरचना बहुत महीन दानों वाली होती है। उदाहरण के लिए बेसाल्ट। दक्कन पठार बेसाल्ट शैलों से ही बना है।

अंतर्भेदी आग्नेय शैल: द्रवित मैग्मा कभी-कभी भू-पर्पटी के अंदर गहराई में ही ठंडा हो जाता है। इस प्रकार बने ठोस शैलों को अंतर्भेदी आग्नेय शैल कहते हैं। धीरे-धीरे ठंडा होने के कारण ये बड़े दानों का रूप ले लेते हैं। ग्रेनाइट ऐसे ही शैल का एक उदाहरण है। लेई/मसालों तथा दानों का चूर्ण बनाने के लिए जिन अपघर्षण पत्थरों का उपयोग होता है वे ग्रेनाइट के बने होते हैं।

(च) शैल चक्र से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: शैल चक्र वह प्रक्रिया है जिसके माध्यम से एक प्रकार की शैल (अग्निशैल, अवसादी शैल, या रूपांतरित शैल) समय के साथ भौतिक और रासायनिक प्रक्रियाओं, जैसे ताप, दबाव, क्षरण, और जमा होने के कारण दूसरी प्रकार की शैल में परिवर्तित हो जाती है। एक शैल से दूसरे शैल में परिवर्तन होने की इस प्रक्रिया को शैल चक्र कहते हैं।

(छ) शैलों के क्या उपयोग हैं?

उत्तर: शैलों का इस्तेमाल घर, इमारत, और सड़क बनाने में किया जाता है। ग्रेनाइट, नीस, बलुआ पत्थर, संगमरमर, और स्लेट जैसी शैलों का इस्तेमाल भवन निर्माण में होता है।

शैलों से कई तरह के खेल खेले जाते हैं, जैसे– सात पत्थर (पिट्टू), चिबिड्डी (स्टापू या किट-किट), पाँच पत्थर (गिट्टी), आदि।

(ज) कायांतरित शैल क्या हैं?

उत्तर: कायांतरित शैल वे शैल हैं जो अत्यधिक ताप, दबाव और रासायनिक प्रक्रियाओं के प्रभाव से अपने मूल स्वरूप (अग्निशैल या अवसादी शैल) को बदलकर नई संरचना और गुणों में परिवर्तित हो जाती हैं। आग्नेय और अवसादी शैल उच्च ताप और दबाव के कारण कायांतरित शैलों में बदल सकती हैं। उदाहरण के लिए, शेल (चिकनी मिट्टी) स्लेट में और चूना पत्थर संगमरमर में परिवर्तित हो जाता है।

2. सही (√) उत्तर चिह्नित कीजिए—

(क) द्रवित मैग्मा से बने शैल-

(i) आग्नेय।

(ii) अवसादी।

(iii) कायांतरित।

उत्तर: (i) आग्नेय।

(ख) पृथ्वी की सबसे भीतरी परत-

(i) पर्पटी।

(ii) क्रोड।

(iii) मैंटल।

उत्तर: (ii) क्रोड।

(ग) सोना, पेट्रोलियम एवं कोयला किसके उदाहरण हैं?

(i) शैल।

(ii) खनिज।

(iii) जीवाश्म।

उत्तर: (ii) खनिज।

(घ) शैल, जिसमें जीवाश्म होते हैं-

(i) अवसादी शैल।

(ii) कायांतरित शैल।

(iii) आग्नेय शैल।

उत्तर: (i) अवसादी शैल।

(च) पृथ्वी की सबसे पतली परत है—

(i) पर्पटी।

(ii) मैंटल।

(iii) क्रोड।

उत्तर: (i) पर्पटी।

3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए—

(क) क्रोड(i) पृथ्वी की सतह
(ख) खनिज(ii) सड़क एवं इमारत बनाने के लिए उपयोग होता है
(ग) शैल(iii) सिलिका एवं एलुमिना से बनता है
(घ) चिकनी मिट्टी(iv) इसका एक निश्चित रासायनिक मिश्रण होता है
(ङ) सिएल(v) सबसे भीतरी परत
(vi) स्लेट में बदलता है
(vii) शैल के परिवर्तित होने की प्रक्रिया

उत्तर: 

(क) क्रोड(v) सबसे भीतरी परत
(ख) खनिज(iv) इसका एक निश्चित रासायनिक मिश्रण होता है
(ग) शैल(ii) सड़क एवं इमारत बनाने के लिए उपयोग होता है
(घ) चिकनी मिट्टी(vi) स्लेट में बदलता है
(ङ) सिएल(iii) सिलिका एवं एलुमिना से बनता है

4. कारण बताइए—

(क) हम पृथ्वी के केंद्र तक नहीं जा सकते हैं।

उत्तर: हम पृथ्वी के केंद्र तक नहीं जा सकते क्योंकि पृथ्वी के केंद्र तक पहुँचने के लिए समुद्र की सतह पर 6000 किलोमीटर गहराई तक खोदना होगा। जो बिलकुल असंभव है।

(ख) अवसादी शैल अवसाद से बनती हैं।

उत्तर: शैल लुढ़ककर, चटककर तथा एक-दूसरे से टकराकर छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाती हैं। इन छोटे कणों को अवसाद कहते हैं। ये अवसाद हवा, जल आदि के द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचाकर, जमा कर दिए जाते हैं। ये अदृढ़ अवसाद दबकर एवं कठोर होकर शैल की परत बनाते हैं।

(ग) चूना पत्थर संगमरमर में बदलता है।

उत्तर: आग्नेय एवं अवसादी शैल उच्च ताप एवं दाब के कारण कायांतरित शैलों में परिवर्तित हो सकती हैं। यह प्रक्रिया मुख्य रूप से पृथ्वी की आंतरिक परतों में होती है, जहां चूना पत्थर के खनिज पुनर्गठित होकर एक सघन, कठोर और चमकीले संगमरमर में परिवर्तित हो जाते हैं। उदाहरण के लिए, चिकनी मिट्टी स्लेट में एवं चूना पत्थर संगमरमर में परिवर्तित हो जाता है।

5. आओ खेलें—

(क) निम्न वस्तुओं में उपयोग किए गए खनिजों की पहचान करें।

उत्तर: 

वस्तुखनिज
कढ़ाईलोहा
आभूषणसोना
तवालोहा
घंटीपीतल
हथौड़ालोहा
दीपपीतल

(ख) विभिन्न खनिजों से बनी कुछ अन्य वस्तुओं के चित्र बनाएँ।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

Scroll to Top