NCERT Class 7 Social Science Hamara Paryavaran Chapter 1 पर्यावरण

NCERT Class 7 Social Science Hamara Paryavaran Chapter 1 पर्यावरण Solutions, in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 7 Social Science Hamara Paryavaran Chapter 1 पर्यावरण Notes and select need one. NCERT Class 7 Social Science Hamara Paryavaran Chapter 1 पर्यावरण Question Answers Download PDF. NCERT Class 7 Solutions for Social Science Bhugol-Hamare Paryavaran.

NCERT Class 7 Social Science Hamara Paryavaran Chapter 1 पर्यावरण

Join Telegram channel

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 7 Social Science Hamara Paryavaran Chapter 1 पर्यावरण Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 7 Social Science Bhugol-Hamare Paryavaran Notes. CBSE Class 7 Social Science Bhugol-Hamare Paryavaran Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 1

हमारा पर्यावरण

अभ्यास

1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए—

(क) पारितंत्र क्या है?

उत्तर: सभी पेड़-पौधे, जीव-जंतु एवं मानव अपने आस-पास के पर्यावरण पर आश्रित होते हैं। प्रायः वे एक-दूसरे पर भी आश्रित हैं। जीवधारियों का आपसी एवं अपने आस-पास के पर्यावरण के बीच का संबंध ही पारितंत्र का निर्माण करता है। अधिक वर्षा वाले वन, घासस्थल, रेगिस्तान, पर्वत, झील, नदी, महासागर एवं छोटे-से ताल का भी एक पारितंत्र हो सकता है।

(ख) प्राकृतिक पर्यावरण से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: प्राकृतिक पर्यावरण में पृथ्वी पर पाई जाने वाली जीवीय एवं अजीवीय दोनों परिस्थितियाँ सम्मिलित हैं। दूसरे शब्दों में, भूमि, जल, वायु, पेड़-पौधे और जीव-जन्तु मिलकर प्राकृतिक पर्यावरण बनाते हैं। यह सभी तत्व एक-दूसरे से जुड़े होते हैं और एक संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करते हैं, जो पृथ्वी पर जीवन को समर्थन प्रदान करता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

(ग) पर्यावरण के प्रमुख घटक कौन-कौन से हैं?

उत्तर: पर्यावरण के प्रमुख घटक इस प्रकार है:

(i) प्राकृतिक घटक: वायु, जल, भूमि, जीव-जंतु, पेड़-पौधे आदि।

(ii) मानव निर्मित घटक: सड़क, पार्क, पुल, इमारतें, उद्दोग आदि।

(घ) मानव-निर्मित पर्यावरण के चार उदाहरण दीजिए।

उत्तर: मानव-निर्मित पर्यावरण के चार उदाहरण:

(i) सड़क।

(ii) भवन।

(iii) पुल।

(iv) उद्दोग।

(च) स्थलमंडल क्या है?

उत्तर: पृथ्वी की ठोस पर्पटी या कठोर ऊपरी परत को स्थलमंडल कहते हैं। यह चट्टानों एवं खनिजों से बना होता है एवं मिट्टी की पतली परत से ढँका होता है। यह पहाड़, पठार, मैदान, घाटी आदि जैसी विभिन्न स्थलाकृतियों वाला विषम धरातल होता है। ये स्थलाकृतियाँ महाद्वीपों के अलावा महासागर की सतह पर भी पाई जाती हैं।

स्थलमंडल वह क्षेत्र है, जो हमें वन, कृषि एवं मानव बस्तियों के लिए भूमि, पशुओं को चरने के लिए घासस्थल प्रदान करता है। यह खनिज संपदा का भी एक स्त्रोत है।

(छ) जीवीय पर्यावरण के दो प्रमुख घटक क्या हैं?

उत्तर: जीवीय पर्यावरण के दो प्रमुख घटक:

(i) पेड़-पौधे।

(ii) जीव-जन्तु।

(ज) जैवमंडल क्या है?

उत्तर: पृथ्वी पर पाए जाने वाले सभी प्राकृतिक क्षेत्र तथा उसमें पाए जाने वाले सभी जीव-जंतु परस्पर मिलकर जीव मंडल कहलाते हैं। पादप एवं जीव-जंतु मिलकर जैवमंडल या सजीव संसार का निर्माण करते हैं। यह पृथ्वी का वह संकीर्ण क्षेत्र है, जहाँ स्थल, जल एवं वायु मिलकर जीवन को संभव बनाते हैं।

2. सही (√) उत्तर चिह्नित कीजिए—

(क) इनमें से कौन-सा प्राकृतिक परितंत्र नहीं है?

(i) मरुस्थल।

(ii) ताल।

(iii) वन।

उत्तर: (ii) ताल।

(ख) इनमें से कौन-सा मानवीय पर्यावरण का घटक नहीं है?

(i) स्थल।

(ii) धर्म।

(iii) समुदाय।

उत्तर: (i) स्थल।

(ग) इनमें से कौन-सा मानव-निर्मित पर्यावरण है?

(i) पहाड़।

(ii) समुद्र।

(iii) सड़क।

उत्तर: (iii) सड़क।

(घ) इनमें से कौन-सा पर्यावरण के लिए खतरा है?

(i) पादप-वृद्धि।

(ii) जनसंख्या वृद्धि।

(iii) फ़सल वृद्धि।

उत्तर: (ii) जनसंख्या वृद्धि।

3. निम्नलिखित स्तंभों को मिला मिलाकर सही जोड़े बनाइए—

(क) जैवमंडल(i) पृथ्वी को घेरने वाली वायु की चादर
(ख) वायुमंडल(ii) जलीय क्षेत्र
(ग) जलमंडल(iii) पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल
(घ) पर्यावरण(iv) हमारे आस-पास का क्षेत्र
(v) वह संकीर्ण क्षेत्र जहाँ स्थल, जल एवं वायु पारस्परिक क्रिया करते हैं।
(vi) जीवों एवं उनके परिवेश के बीच संबंध

उत्तर: 

(क) जैवमंडल(v) वह संकीर्ण क्षेत्र जहाँ स्थल, जल एवं वायु पारस्परिक क्रिया करते हैं।
(ख) वायुमंडल(i) पृथ्वी को घेरने वाली वायु की चादर
(ग) जलमंडल(ii) जलीय क्षेत्र
(घ) पर्यावरण(iv) हमारे आस-पास का क्षेत्र

4. कारण बताइए—

(क) मानव अपने पर्यावरण में परिवर्तन करता है।

उत्तर: मानव अपने पर्यावरण में परिवर्तन करता है क्योंकि वह अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करता है। जैसे कृषि, उद्योग, शहरीकरण और जलवायु परिवर्तन के कारण प्राकृतिक संसाधनों की खपत बढ़ती है, जिससे पर्यावरण में बदलाव और असंतुलन उत्पन्न होता है। मानव कार, मिल, एवं कारखानों का निर्माण करता है। इस प्रकार से मानव प्राकृतिक पर्यावरण में परिवर्तन करता है।

(ख) पौधे एवं जीव-जंतु एक-दूसरे पर आश्रित हैं।

उत्तर: सभी पेड़-पौधे, जीव-जंतु एवं मानव अपने आस-पास के पर्यावरण पर आश्रित होते हैं। प्रायः वे एक-दूसरे पर भी आश्रित हैं। जीवधारियों का आपसी एवं अपने आस-पास के पर्यावरण के बीच का संबंध ही पारितंत्र का निर्माण करता है। अधिक वर्षा वाले वन, घासस्थल, रेगिस्तान, पर्वत, झील, नदी, महासागर एवं छोटे-से ताल का भी एक पारितंत्र हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

Scroll to Top