NCERT Class 11 Geography Bhutiq Bhugol ke Mul Sidhant Chapter 7 वायुमंडल का संघटन तथा संरचना

NCERT Class 11 Geography Bhutiq Bhugol ke Mul Sidhant Chapter 7 वायुमंडल का संघटन तथा संरचना Solutions, CBSE Class 11 Geography Bhutiq Bhugol ke Mul Sidhant Question Answer in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapter NCERT Class 11 Geography Bhutiq Bhugol ke Mul Sidhant Chapter 7 वायुमंडल का संघटन तथा संरचना Notes and select needs one.

NCERT Class 11 Geography Bhutiq Bhugol ke Mul Sidhant Chapter 7 वायुमंडल का संघटन तथा संरचना

Join Telegram channel

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per SCERT (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 11 Geography Bhutiq Bhugol ke Mul Sidhant Chapter 7 वायुमंडल का संघटन तथा संरचना Question Answer. These solutions are part of NCERT All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 11 Geography Bhutiq Bhugol ke Mul Sidhant Textbook Solutions for All Chapter, You can practice these here.

Chapter – 7

भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत

इकाई IV: जलवायु

अभ्यास

1. बहुवैकल्पिक प्रश्न:

(i) निम्नलिखित में से कौन-सी गैस वायुमंडल में सबसे अधिक मात्रा में मौजूद है?

(क) ऑक्सीजन।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

(ख) आर्गन।

(ग) नाइट्रोजन।

(घ) कार्बन डाईऑक्साइड।

उत्तर: (ग) नाइट्रोजन।

(ii) वह वायुमंडलीय परत जो मानव जीवन के लिये महत्त्वपूर्ण है:

(क) समतापमंडल।

(ख) क्षोभमंडल।

(ग) मध्यमंडल।

(घ) आयनमंडल।

उत्तर: (ख) क्षोभमंडल।

(iii) समुद्री नमक, पराग, राख, धुएँ की कालिमा, महीन मिट्टी-किससे संबंधित हैं?

(क) गैस।

(ख) जलवाष्प।

(ग) धूलकण।

(घ) उल्कापात।

उत्तर: (ग) धूलकण।

(iv) निम्नलिखित में से कितनी ऊँचाई पर ऑक्सीजन की मात्रा नगण्य हो जाती है?

(क) 90 कि.मी.।

(ख) 100 कि.मी.।

(ग) 120 कि.मी.।

(घ) 150 कि.मी.।

उत्तर: (ग) 120 कि.मी.।

(v) निम्नलिखित में से कौन-सी गैस सौर विकिरण के लिए पारदर्शी है तथा पार्थिव विकिरण के लिए अपारदर्शी?

(क) ऑक्सीजन।

(ख) नाइट्रोजन।

(ग) हीलियम।

(घ) कार्बन दार्ट ऑक्पारद।

उत्तर: (घ) कार्बन दार्ट ऑक्पारद।

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए :

(i) वायुमंडल से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: वायुमंडल विभिन्न प्रकार के गैसों का मिश्रण है और यह पृथ्वी को सभी ओर से ढके हुए है। इसमें मनुष्यों एवं जंतुओं के जीवन के लिए आवश्यक गैसें जैसे ऑक्सीजन तथा पौधों के जीवन के लिए कार्बन डाईऑक्साइड पाई जाती है। वायु पृथ्वी के द्रव्यमान का अभिन्न भाग है तथा इसके कुल द्रव्यमान का 99 प्रतिशत पृथ्वी की सतह से 32 कि.मी. की ऊँचाई तक स्थित है। वायु रंगहीन तथा गंधहीन होती है तथा जब यह पवन की तरह बहती है, तभी हम इसे महसूस कर सकते हैं।

(ii) मौसम एवं जलवायु के तत्त्व कौन-कौन से हैं?

उत्तर: मौसम और जलवायु के तत्त्व: ताप, दाब, हवा, आर्द्रता, बादल और वर्षण, वायुमंडल के महत्त्वपूर्ण तत्त्व हैं, जो पृथ्वी पर मनुष्य के जीवन को प्रभावित करते हैं।

(iii) वायुमंडल की संरचना के बारे में लिखें।

उत्तर: वायुमंडल में कई गैसें पाई जाती हैं, लेकिन गैसों का अनुपात अलग-अलग होता है। वायुमंडल में 78.8% नाइट्रोजन, 20.94% ऑक्सीजन और 0.93% आर्गन है। इसके अतिरिक्त कार्बन डाइऑक्साइड, नीऑन, हिलीयम, ओजोन, हाइड्रोजन, क्रिप्टॉन तथा जेनन गैसें पाई जाती है। लगभग 90 कि. मी. की ऊँचाई तक तीन प्रमुख गैसों नाइट्रोजन, ऑक्सीजन तथा आर्गन में समानता है। वायुमंडल में दोनों गैस 99% मौजूद हैं। अन्य गैसों में कार्बन डाइऑक्साइड, नियोन, हीलियम, क्रिप्टो, जेनॉन और हाइड्रोजन शामिल है। 90 कि.मी. के ऊपर वायुमंडल का संघटन अधिकाधिक हल्की गैसों की वृद्धि के साथ परिवर्तित होने लगता है। यह परत हेट्रोस्फेयर या विषममंडल कहलाती है।

(iv) वायुमंडल के सभी संस्तरों में क्षोभमंडल सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण क्यों है?

उत्तर: क्षोभमंडल वायुमंडल का सबसे निचला एवं महत्वपूर्ण संस्तर है, जिसकी ऊँचाई लगभग 13 कि.मी. होती है। यह ध्रुवों पर 8 कि.मी. और विषुवत् वृत्त पर 18 कि.मी. तक फैला होता है। इसमें धूलकण और जलवाष्प उपस्थित होते हैं, जिससे मौसम में परिवर्तन होता है। तेज वायुप्रवाह के कारण ताप अधिक ऊँचाई तक पहुँचता है। इसी संस्तर में मध्यसीमा होती है। क्षोभमंडल में ही मौसम संबंधी घटनाएँ घटित होती हैं, इसलिए यह वायुमंडल का सबसे महत्वपूर्ण संस्तर माना जाता है।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए:

(i) वायुमंडल के संघटन की व्याख्या करें।

उत्तर: वायुमंडल गैसों, जलवाष्प एवं धूल कणों से बना है। वायुमंडल की ऊपरी परतों में गैसों का अनुपात इस प्रकार बदलता है जैसे कि 120 कि.मी. की ऊँचाई पर ऑक्सीजन की मात्रा नगण्य हो जाती है। इसी प्रकार, कार्बन डाईऑक्साइड एवम् जलवाष्प पृथ्वी की सतह से 90 कि.मी. की ऊँचाई तक ही पाये जाते हैं। कार्बन डाईऑक्साइड मौसम विज्ञान की दृष्टि से बहुत ही महत्त्वपूर्ण गैस है, क्योंकि यह सौर विकिरण के लिए पारदर्शी है, लेकिन पार्थिव विकिरण के लिए अपारदर्शी है। यह सौर विकिरण के एक अंश को सोख लेती है तथा इसके कुछ भाग को पृथ्वी की सतह की ओर प्रतिबिंबित कर देती है। यह ग्रीन हाऊस प्रभाव के लिए पूरी तरह उत्तरदायी है। दूसरी गैसों का आयतन स्थिर है, जबकि पिछले कुछ दशकों में मुख्यतः जीवाश्म ईंधन को जलाये जाने के कारण कार्बन डाईऑक्साइड के आयतन में लगातार वृद्धि हो रही है। इसने हवा के ताप को भी बढ़ा दिया है। ओज़ोन वायुमंडल का दूसरा महत्त्वपूर्ण घटक है जो कि पृथ्वी की सतह से 10 से 50 किलोमीटर की ऊँचाई के बीच पाया जाता है। यह एक फिल्टर की तरह कार्य करता है तथा सूर्य से निकलने वाली पराबैंगनी किरणों को अवशोषित कर उनको पृथ्वी की सतह पर पहुँचने से रोकता है।

(ii) वायमंडल की संरचना का चित्र खींचे और व्याख्या करें।

उत्तर: वायुमंडल अलग-अलग घनत्व तथा तापमान वाली विभिन्न परतों का बना होता है। पृथ्वी की सतह के पास घनत्व अधिक होता है, जबकि ऊँचाई बढ़ने के साथ-साथ यह घटता जाता है। तापमान की स्थिति के अनुसार वायुमंडल को पाँच विभिन्न संस्तरों में बाँटा गया है। ये हैं: क्षोभमंडल, समतापमंडल, मध्यमंडल, बाह्य वायुमंडल तथा बहिर्मंडल।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

Scroll to Top