NCERT Class 11 Geography Bhart Bhautik Paryabaran Chapter 5 प्राकृतिक वनस्पति

NCERT Class 11 Geography Bhart Bhautik Paryabaran Chapter 5 प्राकृतिक वनस्पति Solutions, CBSE Class 11 Geography Bhart Bhautik Paryabaran Question Answer in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapter NCERT Class 11 Geography Bhart Bhautik Paryabaran Chapter 5 प्राकृतिक वनस्पति Notes and select needs one.

NCERT Class 11 Geography Bhart Bhautik Paryabaran Chapter 5 प्राकृतिक वनस्पति

Join Telegram channel

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per SCERT (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 11 Geography Bhart Bhautik Paryabaran Chapter 5 प्राकृतिक वनस्पति Question Answer. These solutions are part of NCERT All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 11 Geography Bhart Bhautik Paryabaran Textbook Solutions for All Chapter, You can practice these here.

Chapter – 5

भारत भौतिक पर्यावरण

खंड III: जलवायु, वनस्पति एवं मृदा

अभ्यास

1. निम्नलिखित चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

(i) चंदन वन किस तरह के वन के उदाहरण हैं-

(क) सदाबहार वन।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

(ख) डेल्टाई वन।

(ग) पर्णपाती वन।

(घ) काँटेदार वन।

उत्तर: (ग) पर्णपाती वन।

(ii) प्रोजेक्ट टाईगर निम्नलिखित में से किस उद्देश्य से शुरू किया गया है-

(क) बाघ मारने के लिए।

(ख) बाघ को शिकार से बचाने के लिए।

(ग) बाघ को चिड़ियाघर में डालने के लिए।

(घ) बाघ पर फिल्म बनाने के लिए।

उत्तर: (ख) बाघ को शिकार से बचाने के लिए।

(iii) नंदा देवी जीव मंडल निचय निम्नलिखित में से किस प्रांत में स्थित है-

(क) बिहार।

(ख) उत्तराखण्ड।

(ग) उत्तर प्रदेश।

(भ) ओडिशा।

उत्तर: (ख) उत्तराखण्ड।

(iv) निम्नलिखित में से कितने भारत के जीव मंडल निचय यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त हैं?

(क) एक।

(ख) बारह।

(ग) दो।

(घ) चार।

उत्तर: (ख) बारह।

(v) वन नीति के अनुसार वर्तमान में निम्नलिखित में से कितना प्रतिशत क्षेत्र, वनों के अधीन होना चाहिए?

(क) 33

(ख) 55

(ग) 44

(घ) 22

उत्तर: (क) 33

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें।

(i) प्राकृतिक वनस्पति क्या है? जलवायु की किन परिस्थितियों में उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन उगते हैं?

उत्तर: प्राकृतिक वनस्पति उस पौध समूह को कहते हैं, जो बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के लंबे समय तक स्वाभाविक रूप से विकसित होती है।

प्राकृतिक वनस्पति का मतलब है वे पौधे जो मानव हस्तक्षेप के बिना, प्रकृति में अपने आप उगते हैं, जबकि उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन गर्म और नम जलवायु में उगते हैं, जहाँ सालाना 200 सेमी से अधिक वर्षा और 22 डिग्री सेल्सियस से अधिक औसत तापमान रहता है।

(ii) जलवायु की कौन-सी परिस्थितियाँ सदाबहार वन उगने के लिए अनुकूल हैं?

उत्तर: 22° सेल्सियस से अधिक औसत वार्षिक तापमान तथा 200 से.मी. से अधिक वार्षिक वर्षा जैसी जलवायु दशाएँ सदाबहार वनों के उगने के लिए अनुकूल हैं।

(iii) सामाजिक वानिकी से आपका क्या अभिप्राय है?

उत्तर: सामाजिक वानिकी से मेरा यह अभिप्राय है कि पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विकास और समुदाय को वानिकी से जोड़ना है। इसके अन्तर्गत शहरी वानिकी, ग्रामीण वानिकी तथा फार्म वानिकी को सम्मिलित किया गया है। इसके तहत सार्वजनिक भूमि पर वृक्षारोपण कर भूमिहीन लोगों को भी लाभ पहुँचाने का प्रयास किया जाता है।

(iv) जीवमंडल निचय को परिभाषित करें। वन क्षेत्र और वन आवरण में क्या अंतर है?

उत्तर: जीवमंडल निचय एक विशेष प्रकार का स्थलीय और तटीय पारिस्थितिकी तंत्र है, जिसे यूनेस्को के मानव और जीवमंडल कार्यक्रम के तहत मान्यता प्राप्त होती है। वन क्षेत्र वह भौगोलिक क्षेत्र है जहाँ पेड़-पौधे प्राकृतिक रूप से उगते हैं, जबकि वन आवरण उस परत को दर्शाता है जो पेड़ों और वनस्पतियों द्वारा भूमि को ढकती है।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 125 शब्दों में दें।

(i) वन संरक्षण के लिए क्या कदम उठाए गए हैं?

उत्तर: भारत में वन संरक्षण के लिए निम्नलिखित कदम उठाए गए हैं–

(i) भारत सरकार ने पूरे देश के लिए वन संरक्षण नीति 1952 में लागू की जिसे 1988 में संशोधित किया गया।

(ii) वन संसाधनों का सतत पोषणीय विकास किया जाएगा तथा स्थानीय लोगों की आवश्यकता की पूर्ति होगी।

(iii) देश में 33 प्रतिशत वन लगाने के यत्न किए जा रहे हैं।

(iv) वनों में जैव विविधता तथा पारिस्थितिक संतुलन कायम रखा जाएगा।

(ii) वन और वन्य जीव संरक्षण में लोगों की भागेदारी कैसे महत्त्वपूर्ण है?

उत्तर: वन संरक्षण में सरकारी प्रयासों के साथ-साथ स्थानीय लोगों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। क्योंकि वन्य जीवों का सबसे अधिक नुकसान आम लोगों द्वारा ही किया जाता है।

वृक्षारोपण करने तथा वनोन्मूलन को रोकने के लिए स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वनों को काटने से रोकने के लिये चलाये गये जन आन्दोलन की इस सन्दर्भ में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कृषि वानिकी के तहत किसान अपने खेतों में कृषि के साथ-साथ वानिकी का भी संचालन कर सकते हैं। इसके अलावा, ग्राम के भूमिहीन लोगों को वानिकीकरण के कार्य से जोड़ा जा सकता है। फार्म वानिकी के अंतर्गत किसान अपने खेतों में व्यापारिक महत्व के वृक्षों का रोपण कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

परियोजना/क्रियाकलाप

भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित को पहचान कर चिह्नित करें।

(i) मैग्रोव वन वाले क्षेत्र।

(ii) नंदा देवी, सुदर वन, महार की खाड़ी और नीलगिरी जीव मंडल निचय।

(iii) भारतीय वन सर्वेक्षण मुख्यालय की स्थिति का पता लगाएँ और रेखांकित करें।

उत्तर: 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

Scroll to Top