NCERT Class 11 Geography Bhart Bhautik Paryabaran Chapter 1 भारत – स्थिति Solutions, CBSE Class 11 Geography Bhart Bhautik Paryabaran Question Answer in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapter NCERT Class 11 Geography Bhart Bhautik Paryabaran Chapter 1 भारत – स्थिति Notes and select needs one.
NCERT Class 11 Geography Bhart Bhautik Paryabaran Chapter 1 भारत – स्थिति
Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per SCERT (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 11 Geography Bhart Bhautik Paryabaran Chapter 1 भारत – स्थिति Question Answer. These solutions are part of NCERT All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 11 Geography Bhart Bhautik Paryabaran Textbook Solutions for All Chapter, You can practice these here.
भारत – स्थिति
Chapter – 1
भारत भौतिक पर्यावरण
खंड I: प्रस्तावना
अभ्यास
1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(i) निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षांशीय विस्तार भारत की संपूर्ण भूमि के विस्तार के संदर्भ में प्रासंगिक है?
(क) 8° 41′ उ. से 35° 7′ उ.
(ख) 8° 4′ उ. से 35° 6 उ.
(ग) 8° 4′ उ. से 37° 6′ उ.
(घ) 6°45′ उ. से 37°6 उ.
उत्तर: (ग) 8° 4′ उ. से 37° 6′ उ.
(ii) निम्नलिखित में से किस देश की भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा है?
(क) बांग्लादेश।
(ख) पाकिस्तान।
(ग) चीन।
(घ) म्यांमार।
उत्तर: (क) बांग्लादेश।
(iii) निम्नलिखित में से कौन-सा देश क्षेत्रफल में भारत से बड़ा है?
(क) चीन।
(ख) फ्रांस।
(ग) मिस्त्र।
(घ) ईरान।
उत्तर: (क) चीन।
(iv) निम्नलिखित याम्योत्तर में से कौन-सा भारत का मानक याम्योत्तर है?
(क) 69° 30′ पूर्व।
(ख) 75° 30′ पूर्व।
(ग) 82° 30′ पूर्व।
(घ) 90° 30′ पूर्व।
उत्तर: (ग) 82° 30′ पूर्व।
(v) अगर आप एक सीधी रेखा में राजस्थान से नागालैंड की यात्रा करें तो निम्नलिखित नदियों में से किस एक को आप पार नहीं करेंगे?
(क) यमुना।
(ख) सिंधु।
(ग) ब्राह्मपुत्र।
(घ) गंगा।
उत्तर: (ख) सिंधु।
2. निम्नलिखित प्रश्नों का लगभग 30 शब्दों में उत्तर दें:
(i) क्या भारत को एक से अधिक मानक समय की आवश्यकता है? यदि हाँ, तो आप ऐसा क्यों सोचते हैं?
उत्तर: हाँ, भारत को एक से अधिक मानक समय की आवश्यकता है, क्योंकि देश के सबसे पूर्वी व सबसे पश्चिमी भागों के समय में लगभग 2 घंटों का अंतर होता है। भारत के देशांतर रेखाओं के मानों में 30° का अंतर है, जिसके कारण एक से अधिक मानक समय की आवश्यकता महसूस होती है। कुछ देश, जिनका पूर्व-पश्चिम विस्तार अधिक है, अपने क्षेत्रों के बेहतर समय समायोजन के लिए एक से अधिक मानक देशांतर रेखाएँ अपनाते हैं। उदाहरणतः संयुक्त राज्य अमेरिका में छह समय कटिबंध है।
(ii) भारत की लंबी तटरेखा के क्या प्रभाव हैं?
उत्तर: भारत की संपूर्ण तट रेखा द्वीप समूहों समेत 7.517 किलोमीटर पर विस्तृत है। अतः एक देश के रूप में भारत भौतिक दृष्टि से विविधतापूर्ण भूभाग है, जिससे यहाँ विभिन्न प्रकार के संसाधन पाए जाते हैं।
(iii) भारत का देशांतरीय फैलाव इसके लिए किस प्रकार लाभप्रद है?
उत्तर: भारत का देशांतरीय फैलाव इसके लिए कई तरीके से लाभप्रद है:
(i) भारत का दक्षिणी हिस्सा उष्णकटिबंध में और उत्तरी हिस्सा उपोष्ण कटिबंध अथवा कोष्ण शीतोष्ण कटिबंध में स्थित है।
(ii) यही स्थिति देश में भूआकृति, जलवायु, मिट्टी के प्रकारों तथा प्राकृतिक वनस्पति में पाई जाने वाली भारी भिन्नता के लिए उत्तरदायी है।
(iv) जबकि पूर्व में, उदाहरणतः नागालैंड में, सूर्य पहले उदय होता है और पहले ही अस्त होता है, फिर कोहिमा और नई दिल्ली में घड़ियाँ एक ही समय क्यों दिखाती हैं?
उत्तर: भारत में पूरे देश के लिए एक ही मानक समय निर्धारित किया गया है। 82°30′ पूर्व देशांतर को भारत का मानक याम्योत्तर चुना गया है। भारतीय मानक समय ग्रीनविच माध्य समय से 5 घंटे 30 मिनट आगे है। इसलिए, देश के पूर्वी भागों, जैसे नागालैंड में, सूर्य पहले उदय होता है और पहले अस्त भी हो जाता है, फिर कोहिमा और नई दिल्ली में घड़ियाँ एक ही समय दिखाती हैं।
3. परिशिष्ट-I पर आधारित क्रियाकलाप (इस अभ्यास को समझाने व विद्यार्थियों से करवाने में अध्यापक सहायता कर सकते हैं)
(i) एक ग्राफ़ पेपर पर मध्यप्रदेश, कर्नाटक, मेघालय, गोवा, केरल तथा हरियाणा के ज़िलों की संख्या की आलेखित कीजिए। क्या ज़िलों की संख्या का राज्यों के क्षेत्रफल से कोई संबंध है?
उत्तर: निम्नलिखित राज्यों के जिलों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य | जिलों की संख्या |
मध्य प्रदेश | 52 |
कर्नाटक | 31 |
मेघालय | 12 |
गोवा | 2 |
केरल | 14 |
हरियाणा | 22 |
(ii) उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, त्रिपुरा तथा राजस्थान में से कौन-सा राज्य सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला और कौन सा एक न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य है?
उत्तर: सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य – उत्तर प्रदेश।
न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य – त्रिपुरा।
(iii) राज्य के क्षेत्रफल व ज़िलों की संख्या के बीच संबंध को ढूॅंढिए।
उत्तर: सामान्यतः बड़े क्षेत्रफल वाले राज्य में अधिक जिले होते हैं।
(iv) तटीय सीमाओं से संलग्न राज्यों की पहचान कीजिए।
उत्तर: तटीय सीमाओं वाले राज्य इस प्रकार हैं: गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल।
(v) पश्चिम से पूर्व की और स्थलीय सीमा वाले राज्यों का क्रम तैयार कीजिए।
उत्तर: पश्चिम से पूर्व की और स्थलीय सीमा वाले राज्यों का क्रम है– गुजरात, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय।
4. परिशिष्ट-॥ पर आधारित क्रियाकलाप (इस अभ्यास को समझाने व विद्यार्थियों से करवाने में अध्यापक सहायता कर सकते हैं)
(i) उन केंद्र शास्ति क्षेत्रों की सूची बनाइए जिनकी स्थिति तटवर्ती है।
उत्तर: दम्मम, दीव ओर पुडुचेरी।
(ii) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली तथा अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के क्षेत्रफल और जनसंख्या में अंतर की व्याख्या आप किस प्रकार करेंगे?
उत्तर: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की तुलना में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में बेहतर आर्थिक अवसर और मानव जीवन के लिए उपयुक्त परिस्थितियाँ हैं।
(iii) एक ग्राफ पेपर पर दंड आरेख द्वारा केंद्र शासित क्षेत्रों के क्षेत्रफल व जनसंख्या को आलेखित कीजिए।
उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करे।

Hi! my Name is Parimal Roy. I have completed my Bachelor’s degree in Philosophy (B.A.) from Silapathar General College. Currently, I am working as an HR Manager at Dev Library. It is a website that provides study materials for students from Class 3 to 12, including SCERT and NCERT notes. It also offers resources for BA, B.Com, B.Sc, and Computer Science, along with postgraduate notes. Besides study materials, the website has novels, eBooks, health and finance articles, biographies, quotes, and more.