NIOS Class 12 Tourism Chapter 6 भारतीय संस्कृति और धरोहर की समझ Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Tourism Chapter 6 भारतीय संस्कृति और धरोहर की समझ Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 12 Tourism Solutions Hindi Medium Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Tourism Notes Paper Code: 337.
NIOS Class 12 Tourism Chapter 6 भारतीय संस्कृति और धरोहर की समझ
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Tourism Notes, NIOS Senior Secondary Course Tourism Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
भारतीय संस्कृति और धरोहर की समझ
Chapter: 6
| पाठगत प्रश्न 6.1 |
1. उस राज्य का नाम लिखिए जहाँ भांगड़ा एक लोकप्रिय नृत्य है।
उत्तर: पंजाब।
2. असम के नृत्य को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर: बिहू।
3. कांथा कढ़ाई के लिए कौन-सा क्षेत्र प्रसिद्ध है।
उत्तर: बंगाल।
पाठगत प्रश्न 6.2
1. ऐसे लोगों के दो उदाहरण दीजिए जो बाहर से आकर यहाँ बस गए हों।
उत्तर: कृषाण और मुगल।
2. ऐसी सभ्यता का नाम लिखिए जिनके साथ हड़प्पा सभ्यता के देशों का समुद्र पार व्यापारिक संबंध रहा है।
उत्तर: चीन और मेसोपोटामिया।
पाठगत प्रश्न 6.3
1. धरोहर (विरासत) की अवधारणा को परिभाषित कीजिए।
उत्तर: धरोहर उसको कहते हैं जो हमें पूर्वजों से मिला है। धरोहर वह है जो किसी विशेष स्थान, क्षेत्र, धर्म अथवा देश के लिए बहुत विशिष्ट और खास होती है तो दूसरी ओर किसी परिवार, समुदाय अथवा लोगों के लिए अलग होती है। यह प्राकृतिक और व्यक्ति द्वारा निर्मित हो सकती है अथवा इतिहास के विकास के साथ विकसित हो सकती है।
2. विभिन्न प्रकार के धरोहरों के नाम लिखिए।
उत्तर: विभिन्न प्रकार के धरोहरों के नाम है — मूर्त, अमृत, प्राकृतिक और सांस्कृतिक।
3. मूर्त और अमूर्त धरोहरों के बीच उपयुक्त उदाहरण देकर अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: मूर्त दिखती है जैसे सिक्के, स्मारक, कला तथ्य, वास्तविक मूर्तियां इत्यादि। अमृत, दिखाई नहीं देती जैसे शैली, व्यवहार और परंपराएं इत्यादि।
4. उपयुक्त उदाहरणों की मदद से प्राकृतिक विरासत की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर: प्राकृतिक विरासत की विशेषताएँ है:
(i) प्रकृति का उपहार: प्राकृतिक धरोहर मनुष्यों द्वारा निर्मित नहीं होती, बल्कि यह हमें प्रकृति से उपहार स्वरूप मिली है।
(ii) भौगोलिक विविधता: यह प्राकृतिक और पर्यावरणीय विशेषताओं का एक ‘बहुरूपदर्शक’ (कैलिडोस्कोप) है। इसमें ऊँचे पर्वत, घने जंगल, मरुस्थल, नदियाँ, नाले, जलधाराएं, समुद्र और लंबी तटीय रेखाएँ शामिल हैं,।
(iii) जैव विविधता: इसमें केवल निर्जीव वस्तुएं ही नहीं, बल्कि प्राणिजगत और वनस्पतियाँ भी शामिल हैं। इसे ‘वन्य जीव विरासत’ भी माना जाता है।
(iv) संरक्षण की आवश्यकता: यह विरासत मानवीय गतिविधियों (जैसे अपरदन और संसाधनों पर दबाव) के कारण खतरे में है, इसलिए इसे संरक्षण की आवश्यकता होती है।
उदाहरण:
सामान्य उदाहरण: पक्षी, वृक्ष, जंगल और नदियाँ।
विशिष्ट भारतीय उदाहरण: भारत के 166 राष्ट्रीय उद्यान और 515 पक्षी विहार। इसमें 390 स्तनधारी प्रजातियाँ, 1230 पक्षी प्रजातियाँ और 30,000 कीट प्रजातियाँ शामिल हैं।
पाठान्त प्रश्न
1. संस्कृति के विभिन्न अवयव कौन से हैं?
उत्तर: संस्कृति के मुख्य रूप से दो विलग वयव होते हैं:
(i) भौतिक संस्कृति: इसमें वे सभी वस्तुएँ शामिल होती हैं जो हमारे जीवन के भौतिक पक्षों से जुड़ी होती हैं। उदाहरण के लिए, हमारी वेशभूषा, भोजन और घरेलू चीज़ें।
(ii) गैर-भौतिक संस्कृति: इसमें हमारे विचार, आदर्श, विचारधारा और विश्वास शामिल होते हैं।
2. वस्तुपरक और गैर-वस्तुपरक संस्कृति का अर्थ लिखिए।
उत्तर: वस्तुपरक संस्कृति: यह संस्कृति भौतिक वस्तुओं पर आधारित होती है, जैसे भवन, कपड़े, आभूषण, उपकरण, वाहन आदि। यह समाज की भौतिक आवश्यकताओं और जीवनशैली को दर्शाती है।
गैर-वस्तुपरक संस्कृति: इसमें समाज के विचार, विश्वास, धर्म, रीति-रिवाज, भाषा, नैतिक मूल्य और सामाजिक व्यवहार शामिल होते हैं। यह समाज की मानसिक और आध्यात्मिक जीवन शैली को दर्शाती है।

Hi, I’m Dev Kirtonia, Founder & CEO of Dev Library. A website that provides all SCERT, NCERT 3 to 12, and BA, B.com, B.Sc, and Computer Science with Post Graduate Notes & Suggestions, Novel, eBooks, Biography, Quotes, Study Materials, and more.
Subject Ka Complete Video Solution Dekhein
Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

