NIOS Class 10 Social Science Chapter 6 भारत पर ब्रिटिश शासन का प्रभाव: आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Social Science Chapter 6 भारत पर ब्रिटिश शासन का प्रभाव: आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Social Science Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Social Science Notes Paper Code: 213.
NIOS Class 10 Social Science Chapter 6 भारत पर ब्रिटिश शासन का प्रभाव: आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Social Science Notes, NIOS Secondary Course Social Science Solutions in Hindi Medium for All Chapter, You can practice these here.
भारत पर ब्रिटिश शासन का प्रभाव: आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक (1757-1857)
Chapter: 6
| मॉड्यूल – 1 भारत तथा विश्व विभिन्न युगों में |
पाठगत प्रश्न 6.1
1. सही उत्तर पर निशान लगाएँ:
(क) भारत में ब्रिटिश इस रूप में आये थे?
(i) विजेता।
(ii) यात्री।
(iii) आक्रमणकारी।
(iv) व्यापारी।
उत्तर: (iv) व्यापारी।
(ख) मीर जाफर नवाव थे?
(i) मैसूर।
(ii) पंजाब के।
(iii) बंगाल के।
(iv) चीन के।
उत्तर: (iii) बंगाल के।
2. ब्रिटिश भारत क्यों आए? कम से कम दो कारण दीजिए?
उत्तर: ब्रिटिश भारत में आने के मुख्य कारणों में से दो निम्नलिखित थे:
(i) व्यापार करना: यूरोपीय और ब्रिटिश शुरू में भारत में व्यापार करने के उद्देश्य से आए थे।
(ii) कच्चे माल की आवश्यकता और तैयार माल के लिए बाज़ार: ब्रिटेन में हुई औद्योगिक क्रांति ने वहाँ के कारखानों के लिए कच्चे माल की मांग बढ़ा दी थी। साथ ही, वे अपना तैयार माल भी भारतीय बाज़ारों में बेचना चाहते थे।
3. अंग्रेजों ने देशी राज्यों के अधिग्रहण के लिए कौन से दो मुख्य तरीके अपनाए?
उत्तर: अंग्रेज़ों ने स्वतंत्र राज्यों को ब्रिटिश साम्राज्य के कब्जे में लेने के लिए दो मुख्य प्रणालियों का उपयोग किया:
(i) विलय की नीति।
(ii) सहायक संधि।
पाठगत प्रश्न 6.2
1. सही या गलत बताए और अपनी राय को साबित करें:
(क) विदेशी माल का ड्यूटी मुक्त प्रवेश, भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा था। _______________________________।
उत्तर: नहीं, क्योंकि विदेशी माल भारतीय हथकरघा उद्योग के लिए एक खतरा था। इसके अलावा भारतीय बुनकरों को बहुत ज्यादा नुकसान भी उठाना पड़ा।
(ख) अंग्रेजों को सभी भूमि बंदोबस्तों से लाभ मिला।
___________________________________।
उत्तर: नहीं, क्योंकि ब्रिट्रिश शासन द्वारा उच्च राजस्व दरों के खिलाफ किसानों ने विद्रोह किया। हालांकि ब्रिट्रिश साम्राज्य की आर्थिक रूप से लाभ हुआ परंतु यह करने से आगे चल कर उन्हें राजनीतिक नुकसान पहुंचा।
(ग) नील, चावल, गेहूँ, चाय और अफीम पांच प्रमुख वाणिज्यिक फसलें थी जो अंग्रेजों ने शुरू की।
___________________________________।
उत्तर: नहीं है क्योंकि चावल और गेहं खाद्य फसलें हैं।
(घ) धन-उधार देने वालों का एक नया वर्ग बन गया था।
___________________________________।
उत्तर: हों, क्योंकि जब किसान को अपना ऋण वापिस करने में विफल रहते तो साहूकार वर्ग के हाथों अपनी भूमि खो देते।
2. अंग्रेजों द्वारा रेवले के एक व्यापक नेटवर्क का भारत में किन दो कारणों से निर्माण किया गया।
उत्तर: उनका मुख्य उद्देश्य गांवों से व्यापार बन्दरगाहों और औद्योगिक शहरों को जोड़ना था जहां वे अपने कच्चे माल जो नकदी फसल हैं। आसानी और तेजी से व्यापार बन्दरगाहों तक ले जा सकते थे। ऐसा परिवहन व्यवस्था ने सुनिश्चित किया।

Hi, I’m Dev Kirtonia, Founder & CEO of Dev Library. A website that provides all SCERT, NCERT 3 to 12, and BA, B.com, B.Sc, and Computer Science with Post Graduate Notes & Suggestions, Novel, eBooks, Biography, Quotes, Study Materials, and more.
Subject Ka Complete Video Solution Dekhein
Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

