NIOS Class 10 Social Science Chapter 22 राजनीतिक दल तथा दबाव-समूह

NIOS Class 10 Social Science Chapter 22 राजनीतिक दल तथा दबाव-समूह Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Social Science Chapter 22 राजनीतिक दल तथा दबाव-समूह Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Social Science Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Social Science Notes Paper Code: 213.

NIOS Class 10 Social Science Chapter 22 राजनीतिक दल तथा दबाव-समूह

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Social Science Notes, NIOS Secondary Course Social Science Solutions in Hindi Medium for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 22

मॉड्यूल – 3 लोकतन्त्र की कार्यप्रणाली

पाठगत प्रश्न 22.1

1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर निम्न प्रश्नों का उत्तर देंः

(क) निम्न में से कौन सा कथन किसी राजनीतिक दल की एक विशेषता है?

(i) लोगों का समूह जो अपने क्षेत्र की उन्नति के लिए संगठित हैं।

(ii) लोगों का समूह जो समान धार्मिक विचारों को साझा करते हैं।

(iii) लोगों का समूह जिनके जनसाधारण से जुड़े मसलों पर एक जैसे विचार एवं नीतियाँ हों।

(iv) लोगों के समूह जा चुनावी सभा में उपस्थित हों।

उत्तर: (iii) लोगों का समूह जिनके जनसाधारण से जुड़े मसलों पर एक जैसे विचार एवं नीतियाँ हों।

(ख) हमें एक लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की आवश्यकता क्यों पड़ती है?

(i) विधान मंडल को कानून बनाने में मदद करना।

(ii) कार्य पालिका को देश के प्रशासन में मदद करना।

(iii) न्याय पालिका को न्याय प्रदान करने में मदद करना।

(iv) लोगों को अपने प्रतिनिधि चुनने में मदद करना।

उत्तर: (iv) लोगों को अपने प्रतिनिधि चुनने में मदद करना।

(ग) निम्नलिखित में से कहाँ पर लोकतंत्र नहीं है?

(i) लीबिया।

(ii) इंडोनेशिया।

(iii) भारत।

(iv) श्रीलंका।

उत्तर: (iii) भारत।

पाठगत प्रश्न 22.2

नीचे प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए गए हैं; इनमें से सही विकल्प चुनेंः

(क) इनमें से कौन सा कथन सही है?

(i) भारत एक ‘एकदलीय प्रणाली’ है।

(ii) भारत में राजनीतिक दल स्वतंत्रता से पहले ही मौजूद थे।

(iii) भारत में राजनीतिक दलों की शुरुआत स्वतंत्रता के बाद ही हुई।

(iv) 1989 में कांग्रेस को लोक सभा में बहुमत की प्राप्ति नहीं हुई।

उत्तर: (ii) भारत में राजनीतिक दल स्वतंत्रता से पहले ही मौजूद थे।

(ख) एक लोकतांत्रिक प्रणाली में निम्नलिखित में से कौन सा कार्य राजनीतिक दल का नहीं है।

(i) राजनीतिक दल प्रणाली में बदलाव लाने के लिए गुप्त रूप से कार्य करते हैं।

(ii) ये जनता की राय को दिशा देते हैं।

(iii) ये राजनीतिक सत्ता प्राप्त करने का प्रयास करते हैं।

(iv) यदि इन्हें विधान मंडल में बहुमत नहीं मिलता है तो ये विपक्ष का गठन करते हैं।

उत्तर: (i) राजनीतिक दल प्रणाली में बदलाव लाने के लिए गुप्त रूप से कार्य करते हैं।

(ग) राष्ट्रीय स्तर पर भारत में गठबंधन सरकारों की शुरुआत कब हुई?

(i) 1952.

(ii) 1989.

(iii) 1977.

(iv) 1967.

उत्तर: (ii) 1989.

पाठगत प्रश्न 22.3

1. भारतीय दलीय प्रणाली की कोई दो विशेषताएँ बताइए।

उत्तर: भारतीय दलीय प्रणाली की दो प्रमुख विशेषताएँ हैं-

(i) बहु-दलीय प्रणाली: भारत में द्विदलीय व्यवस्था नहीं है, बल्कि यहाँ बड़ी संख्या में राजनीतिक दल राजनीतिक प्रक्रिया और चुनावों में भाग लेते हैं।

(ii) गठबंधन की राजनीति: 1989 के बाद से भारतीय राजनीति में गठबंधन सरकारों का दौर है, जहाँ कई दल मिलकर सरकार का गठन करते हैं क्योंकि किसी एक दल को अकेले बहुमत मिलना कठिन हो गया है।

2. निम्न राजनीतिक दलों में से किन्हीं दो के तीन प्रमुख सिद्धांत बताइएः

(i) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस।

उत्तर: 1. यह दल लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता तथा समाजवाद के प्रति वचनबद्ध है।

2. यह उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण (LPG) का समर्थक है।

3. यह समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करने पर जोर देता है।

(ii) भारतीय जनता पार्टी।

उत्तर: 1. यह दल राष्ट्रीय एकता और सकारात्मक धर्म निरपेक्षता का समर्थन करता है।

2. यह गांधीवादी समाजवाद में विश्वास रखता है।

3. यह मूल्य-आधारित राजनीति पर जोर देता है।

(iii) भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (माक्सवादी)।

उत्तर: 1. यह दल मार्क्सवाद और लेनिनवाद के आदर्शों पर आधारित है और समाजवाद का समर्थन करता है।

2. यह पूंजीवाद, साम्राज्यवाद तथा वैश्वीकरण का विरोध करता है।

3. यह उद्योगों के समाजवादी स्वामित्व और कृषि संबंधी सुधारों का पक्षधर है।

(iv) बहुजन समाज पार्टी।

उत्तर: 1. यह दल ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के सिद्धांत पर कार्य करता है।

2. यह भारतीय समाज के वंचित वर्गों (विशेषकर गरीबों, भूमिहीनों, बेरोजगारों एवं दलितों) का प्रतिनिधित्व करने का दावा करता है।

3. यह साहू महाराज, ज्योतिबा फुले और बी.आर. अंबेडकर की शिक्षाओं से प्रेरणा लेता है।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top