NIOS Class 10 Social Science Chapter 21 केन्द्रीय स्तर पर शासन

NIOS Class 10 Social Science Chapter 21 केन्द्रीय स्तर पर शासन Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Social Science Chapter 21 केन्द्रीय स्तर पर शासन Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Social Science Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Social Science Notes Paper Code: 213.

NIOS Class 10 Social Science Chapter 21 केन्द्रीय स्तर पर शासन

Join Telegram channel
Follow us:
facebook sharing button
whatsappp sharing button
instagram sharing button

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Social Science Notes, NIOS Secondary Course Social Science Solutions in Hindi Medium for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 21

मॉड्यूल – 3 लोकतन्त्र की कार्यप्रणाली

पाठगत प्रश्न 21.1

1. भारत के राष्ट्रपति का निर्वाचन कैसे होता है?

उत्तर: राष्ट्रपति का अप्रत्यक्ष चुनाव एक निर्वाचक मण्डल द्वारा किया जाता है जिसमें संसद् के दोनों सदनों के तथा राज्य विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं। इसके अतिरिक्त केन्द्र शासित क्षेत्रों दिल्ली और पुदुच्चेरी की विधान सभाओं के सदस्य भी शामिल होते हैं। मतदान गुप्त होता है। उसका चुनाव अनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली से एकल संक्रमणीय मत द्वारा किया जाता है।

2. रिक्त स्थान भरिए:

(i) राष्ट्रपति _____________ का मुखिया होता है।

उत्तर: राष्ट्रपति राज्य का मुखिया होता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

(ii) भारत के राष्ट्रपति पद के चुनाव हेतु योग्य होने के लिए, उस व्यक्ति को (अ) ____________ (ब) ____________ (स) _____________ योग्यताएँ होनी चाहिए।

उत्तर: भारत के राष्ट्रपति पद के चुनाव हेतु योग्य होने के लिए, उस व्यक्ति को (अ) भारत का नागरिक होना चाहिए, (ब) 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो, (स) लोक सभा का सदस्य चुने जाने योग्यताएँ होनी चाहिए।

(iii) राष्ट्रपति का पद रिक्त होने की स्थिति में ____________ भारत के राष्ट्रपति के रूप में कार्य करेगा।

उत्तर: राष्ट्रपति का पद रिक्त होने की स्थिति में भारत का उपराष्ट्रपति भारत के राष्ट्रपति के रूप में कार्य करेगा।

(iv) राष्ट्रपति की शक्तियों को चार मुख्य भागों (अ) ___________ (ब) ___________ (स) ___________ (द) ____________ में वर्गीकृत किया गया है।

उत्तर: राष्ट्रपति की शक्तियों को चार मुख्य भागों (अ) कार्यपालिका सम्बन्धी शक्तियाँ, (ब) विधायी शक्तियों, (स) वित्तीय शक्तियाँ, (द) न्यायिक शक्तियों में वर्गीकृत किया गया है।

3. भारत का राष्ट्रपति एक वर्ष में कितनी बार संसद् का अधिवेशन बुलाता है? उन अधिवेशनों के क्या नाम हैं?

(यह सूचना भारतीय संविधान पर आधारित पुस्तकों, इन्टरनेट, अथवा अपने अध्यापकों, सहपाठियों और मित्रों के माध्यम से एकत्रित कीजिए।)

उत्तर: भारत का राष्ट्रपति संविधान के अनुच्छेद 85 के अनुसार संसद के अधिवेशन बुलाने का अधिकार रखता है। एक वर्ष में सामान्यतः तीन बार संसद के अधिवेशन आयोजित किए जाते हैं। पहला है बजट सत्र, जो वर्ष की शुरुआत में आयोजित होता है और इसमें देश का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया जाता है। दूसरा है मानसून सत्र, जो वर्षा ऋतु के दौरान आयोजित होता है और इसमें महत्वपूर्ण विधायी कार्य पूरे किए जाते हैं। तीसरा है शीतकालीन सत्र, जो वर्ष के अंत में बुलाया जाता है और इसमें विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होती है। इन सभी सत्रों को बुलाने की औपचारिक घोषणा राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। इस प्रकार एक वर्ष में संसद के तीन प्रमुख अधिवेशन होते हैं, जिन्हें बुलाने का संवैधानिक अधिकार राष्ट्रपति के पास होता है।

पाठगत प्रश्न 21.2

(i) दूसरे प्रकार के आपातकाल की घोषणा कैसे की जाती है? राज्य पर इसका क्या प्रभाव होता है?

उत्तर: दूसरे प्रकार के आपातकाल (जिसे राष्ट्रपति शासन कहा जाता है) की घोषणा तब की जा सकती है जब किसी राज्य में संवैधानिक तंत्र विफल हो गया हो। यदि राष्ट्रपति, राज्यपाल की रिपोर्ट के आधार पर या अन्यथा इस बात से संतुष्ट हों कि राज्य का प्रशासन संविधान के प्रावधानों के आधार पर नहीं चलाया जा सकता, तो वह आपातकाल की घोषणा कर सकते हैं।

राज्य पर प्रभाव:

(क) राज्य की विधानसभा को या तो भंग कर दिया जाता है अथवा स्थगित रखा जाता है।

(ख) राज्य का राज्यपाल, राष्ट्रपति के नाम पर सभी कार्यपालिका संबंधी शक्तियों का प्रयोग करता है।

(ग) संसद उस राज्य विशेष की विधायी शक्तियों को ग्रहण कर लेती है।

(ii) आपातकाल की घोषणा करने में प्रधानमन्त्री की अध्यक्षता में मन्त्रीमण्डल की क्या भूमिका होती है?

उत्तर: आपातकाल की घोषणा करने में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मन्त्रीमण्डल की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण होती है। राष्ट्रपति इस प्रकार की घोषणा केवल तभी करते हैं जब उन्हें मन्त्रीमण्डल (प्रधानमंत्री तथा कैबिनेट मंत्रियों का निर्णय) द्वारा लिखित रूप में निर्णय भेजा जाता है।

(iii) क्या आप इस बात से सहमत हैं कि मिली-जुली सरकारों के समय में राष्ट्रपति की स्थिति बहुत प्रभावशाली होती है? कारण लिखिए।

उत्तर: हाँ, यह बात सही है। यद्यपि सामान्यतः राष्ट्रपति नाममात्र का कार्यकारी अध्यक्ष होता है, लेकिन अनिश्चित राजनीतिक स्थितियों में (जो अक्सर मिली-जुली सरकारों में होती है) वह सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। जब किसी एक पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता, तो राष्ट्रपति उस व्यक्ति को आमंत्रित करता है जो लोकसभा में सबसे अधिक सीट जीतने वाली पार्टी का नेता हो और जिसे आवश्यक बहुमत जुटाने के लिए अन्य पार्टियों से समर्थन प्राप्त हो। ऐसे कई अवसर आए हैं जब राष्ट्रपति ने अपनी इस शक्ति को दिखाया है।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

This will close in 0 seconds

Scroll to Top