NIOS Class 10 Social Science Chapter 20 राज्य स्तर पर शासन

NIOS Class 10 Social Science Chapter 20 राज्य स्तर पर शासन Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Social Science Chapter 20 राज्य स्तर पर शासन Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Social Science Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Social Science Notes Paper Code: 213.

NIOS Class 10 Social Science Chapter 20 राज्य स्तर पर शासन

Join Telegram channel
Follow us:
facebook sharing button
whatsappp sharing button
instagram sharing button

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Social Science Notes, NIOS Secondary Course Social Science Solutions in Hindi Medium for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 20

मॉड्यूल – 3 लोकतन्त्र की कार्यप्रणाली

पाठगत प्रश्न 20.1

1. नीचे दिये गये प्रत्येक वाक्य में दिए गए चार में से केवल एक विकल्प ही सही है। सही विकल्प को चिन्हित (√) कीजिए।

(i) राज्यपाल-

(अ) निर्वाचित होता है।

(ब) नियुक्त होता है।

(स) मनोनित होता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

(द) चयनति होता है।

उत्तर: (ब) नियुक्त होता है।

(ii) राज्यपाल के पद के लिए अभ्यर्थी की आयु-

(अ) 18 वर्ष।

(ब) 23 वर्ष।

(स) 30 वर्ष।

(द) 35 वर्ष होनी चाहिए।

उत्तर: (द) 35 वर्ष होनी चाहिए।

(iii) राज्यपाल की पदावधि-

(अ) दो साल।

(ब) 5 वर्ष।

(स) 6 वर्ष।

(द) जीवनभर की होती है।

उत्तर: (ब) 5 वर्ष।

2. नीचे कुछ कथन दिये गये हैं। इनमें से कौन सा कथन सही है और कौन सा गलत? निशान लगाएँ।

(i) राज्यपाल किसी भी व्यक्ति को मुख्यमंत्री तथा मंत्रिपरिषद का सदस्य नियुक्त कर सकता है। सही/गलत।

उत्तर: गलत।

(ii) राज्यपाल मंत्रिपरिषद की सलाह पर राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति करता है। सही/गलत।

उत्तर: सही।

(iii) राज्यपाल राज्यविधायिका का अभिन्न अंग होता है। सही/गलत।

उत्तर: सही।

(iv) यदि राज्य विधान सभा द्वारा कोई विधेयक पारित कर दिया जाता है तो उस पर राज्यपाल की स्वीकृति लेना आवश्यक नहीं है। सही/गलत।

उत्तर: गलत।

(v) राज्यपाल की संस्तुति के बिना वित्त विधेयक विधानसभा के पटल पर प्रस्तुत नहीं किया जा सकता है। सही/गलत।

उत्तर: सही।

3. किसी राज्य में, मुख्यमंत्री तथा कुछ मंत्रियों के खिलाफ लोकायुक्त द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप लगाये गये थे। मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की गयी, उस परिस्थति में राज्यपाल द्वारा राष्ट्रपति को रिपोर्ट भेजी गयी, जिसमें यह बताया गया था कि राज्य सरकार संविधान के उपबंधों के अनुसार कार्य नहीं कर रही है। इसलिए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की संस्तुति की गयी थी। उस संदर्भ में राज्यपाल ने कौन-सी शक्तियों का प्रयोग किया था। आप ऐसा क्यों सोचते हैं कि राज्यपाल को इस तरह की शक्तियों दी गयी हैं?

उत्तर: राज्यपाल द्वारा प्रयोग की गई शक्तियाँ: इस संदर्भ में राज्यपाल ने अपनी विवेकाधीन शक्तियों का प्रयोग किया था। यद्यपि सामान्यतः राज्यपाल मंत्रिपरिषद की सलाह पर कार्य करता है, लेकिन संविधान के अनुसार विशेष परिस्थितियों में वह मंत्रिपरिषद की सलाह के बिना अपने विवेक के आधार पर भी कार्य कर सकता है।

विशेष रूप से, यदि राज्यपाल यह मानता है कि राज्य की सरकार संविधान के अनुसार नहीं चल रही है, तो वह राष्ट्रपति को इसकी सूचना दे सकता है। इस रिपोर्ट के आधार पर, संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है, जिसमें राज्य मंत्रिपरिषद को हटा दिया जाता है और विधानसभा को भंग या निलंबित कर दिया जाता है।

राज्यपाल को इस तरह की विवेकाधीन शक्तियाँ दिए जाने के पीछे निम्नलिखित मुख्य कारण हैं:

(i) संविधान की रक्षा: यह सुनिश्चित करने के लिए कि राज्य सरकार संविधान के उपबंधों और नियमों के अनुसार कार्य कर रही है, राज्यपाल को यह शक्ति दी गई है।

(ii) केंद्र और राज्य के बीच की कड़ी: राज्यपाल केंद्र तथा राज्य के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करता है। जब राज्य में संवैधानिक तंत्र विफल हो जाता है, तो केंद्र सरकार (राष्ट्रपति के माध्यम से) राज्यपाल की रिपोर्ट के जरिए हस्तक्षेप कर सकती है।

(iii) राजनीतिक अस्थिरता और संकट का प्रबंधन: यह कहना उचित नहीं है कि राज्यपाल केवल एक औपचारिक प्रमुख है; वह विशेष परिस्थितियों में, विशेषकर जब राज्य में राजनीतिक अस्थिरता हो, अपनी शक्तियों का प्रयोग बहुत प्रभावी ढंग से कर सकता है। ऐसी आपातकालीन स्थिति के दौरान, राज्यपाल राष्ट्रपति की ओर से राज्य में शासन का संचालन करता है।

पाठगत प्रश्न 20.2

1. नीचे दिये गए कथनों में सही तथा गलत की पहचान कीजियेः

(i) मंत्रिपरिषद की बैठकों की अध्यक्षता राज्यपाल करता है। सही/गलत।

उत्तर: गलत।

(ⅱ) मुख्यमंत्री राज्यपाल तथा मंत्रिपरिषद के बीच की एकमात्र कड़ी है। सही/गलत।

उत्तर: सही।

(iii) राज्यपाल मुख्यमंत्री को किसी भी मामले की मंत्रिपरिषद को समक्ष रखने के लिए कह सकता है। सही/गलत।

उत्तर: गलत।

(iv) राज्य में राज्यपाल सरकार का वास्तविक प्रमुख होता है। सही/गलत।

उत्तर: गलत।

(v) राज्यपाल मुख्यमंत्री को ऐसे मामले को मंत्रिपरिषद के समक्ष रखने के लिए कह सकता है जिस पर एक मंत्री ने निर्णय लिया हो। सही/गलत।

उत्तर: सही।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

This will close in 0 seconds

Scroll to Top