NIOS Class 10 Social Science Chapter 14 यातायात तथा संचार के साधन

NIOS Class 10 Social Science Chapter 14 यातायात तथा संचार के साधन Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Social Science Chapter 14 यातायात तथा संचार के साधन Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Social Science Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Social Science Notes Paper Code: 213.

NIOS Class 10 Social Science Chapter 14 यातायात तथा संचार के साधन

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Social Science Notes, NIOS Secondary Course Social Science Solutions in Hindi Medium for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 14

मॉड्यूल – 2 भारत : प्राकृतिक पर्यावरण संसाधन तथा विकास

पाठगत प्रश्न 14.1

1. निम्नलिखित कथन को पूरा कीजिए:

(क) देश के पूर्व परिचम गलियारे _____________ और _____________ के रूप _____________ में स्थित है।

उत्तर: देश के पूर्व परिचम गलियारे देश के सिलचर, पोरबंदर के रूप में पूर्वी और पश्चिमी किनारे में स्थित हैं।

(ख) प्रमुख राजमार्ग चार मेट्रों शहरों को जोड़ने ______________ के रूप में जाना जाता है और यह ____________।

उत्तर: प्रमुख राजमार्ग चार मेट्रों शहरों को जोड़ने स्वर्ण चतुर्भुज के रूप में जाना जाता है और यह देशभर में विभिन्न प्रकार धरातलीय विशेषताओं का ज्यामितीय चतुर्भुज है।

2. (अ) रेलवे के घनत्व को प्रभावित करने वाले मुख्य कारकों की व्याख्या कीजिए।

उत्तर: रेलवे नेटवर्क के घनत्व और वितरण को कई कारक प्रभावित करते हैं।

उच्च रेलवे घनत्व के कारक कुछ क्षेत्रों में अधिक रेलवे घनत्व के निम्नलिखित कारण हैं-

समतल भूमि: समतल भूमि वाले क्षेत्रों में रेलवे का निर्माण आसानी से किया जा सकता है, जिससे गंगा के मैदान में घना रेलवे नेटवर्क है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं क्योंकि वे मैदानी इलाकों में स्थित हैं।

आर्थिक विकास: 

कृषि उत्पादन: पंजाब और हरियाणा में कृषि उत्पादन के कारण अच्छा रेलवे नेटवर्क है। रेलवे अनाज के भंडार और अधिक उगाई जाने वाली फसलों को देश के अन्य भागों में लाने में मदद करता है।

उद्योग और खनन: जहां खनन और उद्योगों का अधिक विकास हुआ है (जैसे महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड और छत्तीसगढ़), वहां वस्तुओं के आसान परिवहन के लिए अच्छी रेलवे सुविधाएँ हैं।

जनसंख्या घनत्व: जिन क्षेत्रों में घनी आबादी है, वहाँ अधिक आवाजाही होती है और वे निश्चित रूप से रेलवे से जुड़े होते हैं।

शहरीकरण: शहरी क्षेत्रों या बड़े शहरों में रोजगार, व्यापार, शिक्षा, और बैंकिंग जैसी सुविधाओं ने लोगों को आकर्षित किया है, जिससे वहाँ रेलवे नेटवर्क का घनत्व अधिक है।

कम रेलवे घनत्व या विकास को सीमित करने वाले कारक रेलवे का विकास निम्नलिखित भौगोलिक और आर्थिक कारकों के कारण सीमित हो जाता है:

भौगोलिक बाधाएँ: पहाड़ी क्षेत्रों में रेलवे का निर्माण बहुत मुश्किल और महंगा है।

कठिन क्षेत्र: रेगिस्तान, पहाड़ियों, दलदली क्षेत्रों, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, घने जंगल, तीव्र जलधाराओं (रैपिड्स) और नदियों के क्षेत्रों में रेलवे का विकास अधिक नहीं किया जा सका है।

कम आर्थिक विकास: जिन क्षेत्रों में औद्योगिक विकास कम हुआ है, वहां रेलवे के निर्माण की लागत की क्षतिपूर्ति नहीं हो पाती है, इसलिए वहां कम रेलवे नेटवर्क है।

(ब) सड़क और रेल परिवहन के प्रत्येक के दो फायदे और दो नुकसान की पहचान कीजिए।

उत्तर: सड़क और रेल परिवहन के प्रत्येक के दो फायदे और दो नुकसान:

परिवहन का साधनदो फायदेदो नुकसान
सड़क परिवहन1. यह घर-घर तक सेवा प्रदान करता है (रिक्शा, कार, साइकिल, स्कूटर या ट्रक के माध्यम से)।1. यह कम मात्रा में सामान ले जा सकता है।
2. यह कम दूरी के लिए सबसे सस्ता और सुविधाजनक परिवहन का साधन है और इसमें कम मात्रा में सामान ले जाया जा सकता है।2. इसे कम दूरी के लिए प्राथमिकता दी जाती है।
रेल परिवहन1. यह हजारों यात्रियों के साथ-साथ सबसे बड़ी मात्रा में भारी वस्तुओं (जैसे कोयला, सीमेंट, खाद्यान्न, उर्वरक) का परिवहन करता है।1. निर्माण और रखरखाव की लागत अधिक होती है।
2. यह लंबी दूरी के लिए प्रायः उपयोग किया जाता है।2. प्रदर्शनकारियों द्वारा अवरुद्ध किए जाने पर लाखों रुपये की हानि होती है और व्यापार प्रभावित होता है।

3. “भारत के कुछ राज्यों में अच्छे रेलवे नेटवर्क का अभाव है” 30 शब्दों में इस कथन की पुष्टि कीजिए।

उत्तर: यह कथन सत्य है क्योंकि ऊँची पहाड़ी और ऊबड़-खाबड़ धरातल के कारण सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में रेलवे नेटवर्क का निर्माण मुश्किल और महंगा है।

पाठगत प्रश्न 14.2

1. (अ) नीचे दिए गए मानचित्र की सहायता से तालिका को पूरा कीजिए:

बंदरगाहराज्यतट
मुंबईमहाराष्ट्रपश्चिमी

उत्तर: 

बंदरगाहराज्यतट/किनारा 
कांदला गुजरातपश्चिमी
मुंबई महाराष्ट्रपश्चिमी
जवाहरलाल नेहरू महाराष्ट्रपश्चिमी
मारमागावगोवापश्चिमी
नयामंगलौरकर्नाटकपश्चिमी
कोच्चिकेरलपश्चिमी
तूतीकोरिनतमिलनाडुपूर्वी
चैन्नईतमिलनाडुपूर्वी
विशाखापत्तनम्आंध्र प्रदेशपूर्वी
पाराद्वीपओडिशापूर्वी
हल्दियापश्चिम बंगालपूर्वी
कोलकातापश्चिम बंगालपूर्वी
NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top