NIOS Class 10 Social Science Chapter 15 जनसंख्या हमारा प्रमुख संसाधन

NIOS Class 10 Social Science Chapter 15 जनसंख्या हमारा प्रमुख संसाधन Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Social Science Chapter 15 जनसंख्या हमारा प्रमुख संसाधन Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Social Science Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Social Science Notes Paper Code: 213.

NIOS Class 10 Social Science Chapter 15 जनसंख्या हमारा प्रमुख संसाधन

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Social Science Notes, NIOS Secondary Course Social Science Solutions in Hindi Medium for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 15

मॉड्यूल – 2 भारत : प्राकृतिक पर्यावरण संसाधन तथा विकास

पाठगत प्रश्न 15.1

1. संसाधन से क्या अभिप्राय है?

उत्तर: संसाधन वह है जिसे इस्तेमाल तथा पुनः इस्तेमाल किया जा सकता है। हम अपने दैनिक जीवन में विभिन्न वस्तुओं का उपयोग करते हैं जिन्हें हम अपने संसाधनों के रूप में विचार करते हैं।

2. मानव को संसाधन बनाने के लिए आवश्यक गुणों को बताइये।

उत्तर: मानव को एक उपयोगी संसाधन बनाने के लिए आवश्यक गुण हैं: शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति, तथा विशेष प्रशिक्षण। ये कारक जनसंख्या की गुणवत्ता निर्धारित करते हैं और मानव को मानव पूंजी में परिवर्तित करते हैं।

पाठगत प्रश्न 15.2

1. 2001 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित राज्यों में से किसमें सबसे ज्यादा जनसंख्या का घनत्व है?

(अ) पश्चिम बंगाल।

(ब) केरल।

(स) तमिलनाडु।

(ड) उत्तर प्रदेश।

उत्तर: (अ) पश्चिम बंगाल।

2. एक जिले की जनसंख्या 3,00,000 और इसका क्षेत्रफल 1000 वर्ग किमी है। जनसंख्या का घनत्व क्या होगा?

(अ) 150 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी।

(ब) 200 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी।

(स) 250 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी।

(द) 300 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी।

उत्तर: (द) 300 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी।

3. दिल्ली मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े नगरों में जनसंख्या के उच्च घनत्व के लिए जिम्मेदार चार महत्वपूर्ण कारकों का उल्लेख काजिए।

उत्तर: इन बड़े नगरों में उच्च जनसंख्या घनत्व के लिए जिम्मेदार चार महत्वपूर्ण कारक निम्नलिखित हैं:

(i) औद्योगिकीकरण।

(ii) शहरीकरण।

(iii) रोजगार के अवसर।

(iv) परिवहन और संचार के साधन।

4. उत्तराखंड में जनसंख्या का घनत्व कम क्यों है? दो कारण दीजिए।

उत्तर: उत्तराखंड में जनसंख्या घनत्व कम होने के दो मुख्य कारण हैं:

(i) ऊबड़-खाबड़ स्थलाकृति।

(ii) कठोर जलवायु परिस्थितियाँ (जैसे अति ठंड)।

पाठगत प्रश्न 15.3

1. यदि एक क्षेत्र में, जन्म दर 45 प्रति हजार है और मृत्यु दर 25 प्रति हजार है, तो प्राकृतिक वृद्धि दर कितना होगा?

(अ) 15 प्रति हजार।

(ब) 18 प्रति हजार पति।

(स) 20 प्रति हजार।

(द) 25 प्रति हजार।

उत्तर: (स) 20 प्रति हजार।

2. भारत में तीव्र जनसंख्या वृद्धि के लिए निम्न में से कौन सा प्रमुख कारण है?

(अ) उच्च जन्म दर और उच्च मृत्यु दर।

(ब) कम जन्म दर और कम मृत्यु दर।

(स) उच्च जन्म दर और कम मृत्यु दर।

(द) कम जन्म दर ओर उच्च मृत्यु दर।

उत्तर: (स) उच्च जन्म दर और कम मृत्यु दर।

3. सन 1921 को, जनसांख्यिकीय महान विभाजन वर्ष क्यों कहा जाता है?

उत्तर: 1921 को महान विभाजन वर्ष इसलिए कहा जाता है क्योंकि 1921 से पहले जनसंख्या में उतार-चढ़ाव (कभी-कभी कमी) देखा गया था, लेकिन 1921 के बाद से भारत की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top