NIOS Class 10 Home Science Chapter 9 कपड़ों की देखरेख तथा उनका रखरखाव

NIOS Class 10 Home Science Chapter 9 कपड़ों की देखरेख तथा उनका रखरखाव Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Home Science Chapter 9 कपड़ों की देखरेख तथा उनका रखरखाव Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Home Science Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Home Science Notes Paper Code: 216.

NIOS Class 10 Home Science Chapter 9 कपड़ों की देखरेख तथा उनका रखरखाव

Join Telegram channel
Follow us:
facebook sharing button
whatsappp sharing button
instagram sharing button

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Home Science Notes, NIOS Secondary Course Home Science Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 9

माड्यूल – 1: दैनिक जीवन में गृह विज्ञान

पाठगत प्रश्न 9.1

1. मीना के पास गंदे कपड़ों से भरी एक टोकरी है। इसमें उसका रेशम का ब्लाउज, जरी वाली साड़ी, सूती कमीज, सूती पैजामा तथा ऊनी शॉल है। आप इनमें से किन कपड़ों के लिए घर में धुलाई के लिए तथा किन कपड़ों को ड्राईक्लीनिंग की सलाह देंगे और क्यों?

उत्तर: (i) घर में धोएँ — सूती कमीज, सूती पैजामा। 

        (ii) ड्राइक्लीन — रेशमी ब्लाउज , जरी की साड़ी, ऊनी शॉल। 

2. गर्मियों का मौसम शुरु हो गया है; आपको सर्दियों के कपड़े संभाल कर रखने हैं। आप अपने मित्र को क्या करने की सलाह देंगे ताकि उसके कपड़े साफ सुथरे रहें और अगले मौसम में सीधे प्रयोग किए जा सकें?

उत्तर: मैं अपने मित्र को सलाह दूँगा कि सर्दियों के कपड़ों को पहले अच्छी तरह धोकर और पूरी तरह सुखा कर रखें। उसके बाद उन्हें साफ, सूखी और हवादार जगह पर रखें और मोटे स्वेटर या ऊनी कपड़ों को कपड़े की थैली या डिब्बे में रखें, ताकि नमी और धूल से बचा जा सके। कीड़ों से सुरक्षा के लिए नीम की पत्तियाँ, नाप्थलीन या लॉरेल पत्तियाँ कपड़ों के साथ रखी जा सकती हैं। कपड़ों को तह करके रखें और लंबे समय तक दबाकर न रखें, ताकि उनका रंग और बनावट सुरक्षित रहे। इस तरह अगले मौसम में कपड़े सीधे उपयोग के लिए तैयार रहेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

पाठगत प्रश्न 9.2

1. बताएँ निम्नलिखित वाक्य सही है या गलत और अपने उत्तर का औचित्य भी प्रस्तुत करें:

विवरण सही/गलत औचित्य 
(क) गंदे कपड़े व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए हानिकारक होते हैं।
(ख) कपड़ों की “लांडरिंग” और “धुलाई” समान है।
(ग) कपड़ों को हवा लगाना तब उपयोगी होता है जब उन्हें तत्काल धोना नहीं होता है।
(घ) कपड़े को धोने से पूर्व दागों को साफ करना चाहिए।

उत्तर:

विवरणसही/गलतऔचित्य
(क) गंदे कपड़े व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए हानिकारक होते हैं।सही गंदे कपड़े जीवाणु और बैक्टीरिया का स्रोत बन सकते हैं, जो त्वचा और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।
(ख) कपड़ों की “लांडरिंग” और “धुलाई” समान है।गलत “लांडरिंग” में कपड़े धोने के साथ इस्त्री और विशेष देखभाल शामिल होती है, जबकि सामान्य “धुलाई” सिर्फ साफ करने तक सीमित है।
(ग) कपड़ों को हवा लगाना तब उपयोगी होता है जब उन्हें तत्काल धोना नहीं होता है।सही हवा लगाने से कपड़े ताजगी बनाए रखते हैं और उनमें बैक्टीरिया बढ़ने की संभावना कम होती है।
(घ) कपड़े को धोने से पूर्व दागों को साफ करना चाहिए।सही दाग पहले से साफ करने पर वे स्थायी नहीं बनते और कपड़े अच्छे से साफ हो जाते हैं।) कपड़े को धोने से पूर्व दागों को साफ करना चाहिए। सही

पाठगत प्रश्न 9.3

1. निम्नलिखित प्रत्येक दाग को निकालने के लिए दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प पर ( ✓) का निशान लगाएँ:

(i) सफेद सूती कपड़े पर चाय का पुराना दागः

(क) नमक के पानी का प्रयोग करें।

(ख) ग्लीसरीन में डुबा कर रखें।

(ग) नींबू के रस में डुबाएँ।

(घ) दाग पर बोरेक्स लगाकर उस पर उबलता हुआ पानी डालें।

उत्तर: (घ) दाग पर बोरेक्स लगाकर उस पर उबलता हुआ पानी डालें।

(ii) रंगीन सूती कपड़े पर रक्त का पुराना दागः

(क) नमक के पानी का प्रयोग करें।

(ख) ग्लीसरीन में डुबा कर रखें।

(ग) गर्म पानी का प्रयोग करें।

(घ) साबुन व गर्म पानी से धोएँ।

उत्तर: (क) नमक के पानी का प्रयोग करें।

(iii) लिप्सटिक के दागः

(क) नमक के पानी का प्रयोग करें।

(ख) अमोनिया में डुबाएँ।

(ग) मिथाईलयुक्त स्प्रिट से सोखें।

(घ) गर्म पानी तथा साबुन से साफ करें।

उत्तर: (ग) मिथाईलयुक्त स्प्रिट से सोखें।

(iv) जंग के दागः

(क) नमक पानी का प्रयोग करें।

(ख) नींबू के रस व नमक का प्रयोग करें।

(ग) मिथाईलयुक्त स्प्रिट में डुबाएँ।

(घ) साबुन तथा ठंडे पानी से साफ करें।

उत्तर: (ख) नींबू के रस व नमक का प्रयोग करें।

(v) पॉलियेस्टर के कपड़े पर नेल पालिश के दागः

(क) मिथाईलयुक्त स्प्रिट से सोखें।

(ख) बोरेक्स युक्त गुनगुने पानी में डालें।

(ग) दाग पर नींबू का रस तथा नमक को रगड़ें।

(घ) गुनगुने पानी तथा साबुन के घोल में डुबाएँ।

उत्तर: (घ) गुनगुने पानी तथा साबुन के घोल में डुबाएँ।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

This will close in 0 seconds

Scroll to Top