NIOS Class 10 Home Science Chapter 20 किशोरावस्था रोमांच व चुनौतियाँ

NIOS Class 10 Home Science Chapter 20 किशोरावस्था रोमांच व चुनौतियाँ Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Home Science Chapter 20 किशोरावस्था रोमांच व चुनौतियाँ Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Home Science Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Home Science Notes Paper Code: 216.

NIOS Class 10 Home Science Chapter 20 किशोरावस्था रोमांच व चुनौतियाँ

Join Telegram channel
Follow us:
facebook sharing button
whatsappp sharing button
instagram sharing button

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Home Science Notes, NIOS Secondary Course Home Science Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 20

माड्यूल – 2 मेरा परिवार और मैं

पाठगत प्रश्न 20.1

1. शारीरिक अभिवृद्धि के दो लक्षण बताएँ जो लड़कों व लड़कियों में समान होते हैं और दो ऐसे लक्षण जो भिन्न हों।


लड़कों व लडकियों में समान
लड़कों व लडकियों में विशिष्ट 
लड़कों लड़कियों 
1.1. रात्रिदोष नेक्चुरल उत्सर्जन प्रथम रजोधर्म
2.2. पेशीय विकाश में वृद्धि नितंबों के आकार में वृद्धि

उत्तर: 

लड़कों व लडकियों में समान लड़कों व लडकियों में विशिष्ट लड़कोंलड़कियों
1) लंबाई तथा वजन में वृद्धि 1) रात्रिदोष नेक्चुरल उत्सर्जन प्रथम रजोधर्म 
2) काँख के नीचे तथा जघन क्षेत्र में बाल 2)पेशीय विकाश में वृद्धि नितंबों के आकार में वृद्धि 

2. बताएँ कि निम्नलिखित वाक्य सही है या गलत। अपने उत्तर के पक्ष में कारण प्रस्तुत करें:

(i) बच्चों को किशोरावस्था के दौरान होने वाले परिवर्तनों के संबंध में शिक्षित नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे वे परेशान हो जाएँगे। सही/गलत 

उत्तर: गलत — किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों की जानकारी देना आवश्यक है, इससे बच्चों का भ्रम और तनाव कम होता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

(ii) रजोधर्म के दौरान मालिनी को बाहर नहीं खेलना चाहिए। सही/गलत 

उत्तर: गलत — रजोधर्म कोई बीमारी नहीं है, इसलिए स्वच्छता का ध्यान रखते हुए लड़की खेलकूद कर सकती है।

(iii) सोहेल का भाई उसे इस बात से शर्मिंदगी महसूस कराता है कि रात्रिदोष उन लोगों को होता है जो यौन स्वप्न देखते हैं। सही/गलत 

उत्तर: गलत — रात्रिदोष किशोर लड़कों में होने वाली एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है, इससे शर्मिंदा नहीं होना चाहिए।

(iv) लड़कियों को आयरन प्रचुर भोजन लेना चाहिए। सही/गलत 

उत्तर: सही — लड़कियों को आयरन युक्त भोजन लेना चाहिए क्योंकि रजोधर्म के कारण आयरन की कमी हो सकती है।

(v) लड़की प्रथम रजोधर्म से पूर्व गर्भधारण नहीं कर सकती है। सही/गलत 

उत्तर: गलत — प्रथम रजोधर्म से पहले भी गर्भधारण की संभावना हो सकती है।

(vi) जननेंद्रिय स्वच्छता लड़कों व लड़कियों दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। सही/गलत

उत्तर: सही — जननेंद्रिय स्वच्छता लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए आवश्यक है, क्योंकि इससे संक्रमण से बचाव होता है।

पाठगत प्रश्न 20.2

1. नसरीन अपने गाँव की सबसे अच्छी खिलाड़ी है और उसने जिला तथा राज्य स्तर पर अनेक पुरस्कार जीते हैं। पिछले दो वर्षों से वह जिला स्तर की एथलेटिक प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। वह बहुत परेशान है क्योंकि उसका नाम प्रतियोगियों की सूची में नहीं है और वह जानना चाहती है कि ऐसा क्यों हुआ? नीचे तीन तरीके दिए गए हैं जिनके द्वारा नसरीन यह पता लगा सकती है कि उसे जिला स्तर की एथलेटिक प्रतियोगिताओं के लिए क्यों नहीं चुना गया है?

विकल्प 1: नसरीन गाँव के सरपंच से बहस करे और पक्षपात करने के लिए उनके ऊपर दोषारोपण करे।

विकल्प 2: नसरीन स्वयं को एक कमरे के अंदर बंद कर ले और भोजन करने से इन्‌कार कर दे।

विकल्प 3: वह शांतिपूर्वक सरपंच के पास जाए और जिला स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए उसे न चुने जाने का कारण पूछे।

आपके अनुसार ऊपर लिखित तरीकों में से कौन सा तरीका अधिक विवेकपूर्ण विकल्प है? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क प्रस्तुत करें।

_____________________________________________________________________

_____________________________________________________________________

उत्तर: विकल्प 3: सर्वोत्तम विकल्प है। कारण- व्यक्ति को क्रोध प्रकट करने के स्थान पर उसके कारण का पता करना चाहिए क्योंकि क्रोध से समस्या का समाधान नहीं होगा। शायद गलती से उसका नाम सूची से रह गया हो या वह आयु सीमा के मापदंड को पूरा न करती हो।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

This will close in 0 seconds

Scroll to Top