NCERT Class 8 Social Science Hamare Atit Chapter 1 पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति Solutions, in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 8 Social Science Hamare Atit Chapter 1 प्रारंभिक कथन: कैसे, कब और कहाँ Notes and select need one. NCERT Class 8 Social Science Hamare Atit Chapter 1 प्रारंभिक कथन: कैसे, कब और कहाँ Question Answers Download PDF. NCERT Class 8 Solutions for Social Science Hamare Atit III (Itihas).
NCERT Class 8 Social Science Hamare Atit Chapter 1 प्रारंभिक कथन: कैसे, कब और कहाँ
Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 8 Social Science Hamare Atit Chapter 1 प्रारंभिक कथन: कैसे, कब और कहाँ Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 8 Social Science Hamare Atit Notes. CBSE Class 8 Social Science Hamare Atit III (Itihas) Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.
प्रारंभिक कथन: कैसे, कब और कहाँ
Chapter: 1
हमारे अतीत – III
फिर से याद करें
1. सही और गलत बताएँ-
(क) जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, तीन काल खंडों में बाँट दिया था।
उत्तर: सही।
(ख) सरकारी दस्तावेज़ों से हमें ये समझने में मदद मिलती है कि आम लोग क्या सोचते हैं।
उत्तर: गलत।
(ग) अंग्रेज़ों को लगता था कि सही तरह शासन चलाने के लिए सर्वेक्षण महत्त्वपूर्ण होते हैं।
उत्तर: सही।
आइए विचार करें
2. जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को जिस तरह काल खंडों में बाँटा है, उसमें क्या समस्याएँ हैं?
उत्तर: 1817 में स्कॉटलैंड के अर्थशास्त्री और राजनीतिक दार्शनिक जेम्स मिल ने तीन विशाल खंडों में ए हिस्ट्री ऑफ़ ब्रिटिश इंडिया (ब्रिटिश भारत का इतिहास) नामक एक किताब लिखी। इस किताब में उन्होंने भारत के इतिहास को हिंदू, मुस्लिम और ब्रिटिश, इन तीन काल खंडों में बाँटा था। मिल को लगता था कि सारे एशियाई समाज सभ्यता के मामले में यूरोप से पीछे हैं। इतिहास की इस धारणा में अंग्रेज़ी शासन प्रगति और सभ्यता का प्रतीक था।
समस्याएँ:
(i) भारतीय समाज की विविधता की उपेक्षा।
(ii) हिंदू और मुस्लिम कालों को अलग करना, जिससे विभाजन को बढ़ावा मिला।
(iii) ब्रिटिश साम्राज्य का महिमामंडन, जबकि भारत में कई समृद्ध संस्कृतियाँ थीं।
(iv) भारतीय इतिहास की सामाजिक और ऐतिहासिक वास्तविकताओं की अनदेखी।
3. अंग्रेज़ों ने सरकारी दस्तावेज़ों को किस तरह सुरक्षित रखा?
उत्तर: अंग्रेज़ों को यह भी लगता था कि तमाम अहम दस्तावेज़ों और पत्रों को सँभालकर रखना ज़रूरी है। लिहाज़ा, उन्होंने सभी शासकीय संस्थानों में अभिलेख कक्ष भी बनवा दिए। तहसील के दफ़्तर, कलेक्टरेट, कमिश्नर के दफ़्तर, प्रांतीय सचिवालय, कचहरी सबके अपने रिकॉर्ड रूम होते थे। महत्त्वपूर्ण दस्तावेज़ों को बचाकर रखने के लिए अभिलेखागार (आर्काइव) और संग्रहालय जैसे संस्थान भी बनाए गए।
4. इतिहासकार पुराने अख़बारों से जो जानकारी जुटाते हैं वह पुलिस की रिपोर्टों में उपलब्ध जानकारी से किस तरह अलग होती है?
उत्तर: इतिहासकार पुराने अख़बारों से जो जानकारी जुटाते हैं वह पुलिस की रिपोर्टों में उपलब्ध जानकारी से कुछ इस तरह अलग होती है कि रिपोर्टों में घटनाओं का सही विवरण दिया जाता है। अखबार घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत नहीं करते हैं। यह घटनाओं का सही और विस्तृत विवरण प्रस्तुत करता है। दूसरी तरफ पुलिस की रिपोर्टों में उपलब्ध जानकारी के पक्षपातपूर्ण होने की सम्भावना होती है। क्योंकि पुलिस रिपोर्ट सरकार की सोच, वरिष्ठ अधिकारियों के दबाव तथा जाँच अधिकारी के व्यक्तित्व पर निर्भर होती है।
आइए करके देखें
5. क्या आप आज की दुनिया के कुछ सर्वेक्षणों का उदाहरण दे सकते हैं? सोचकर देखिए कि खिलौना बनाने वाली कंपनियों को यह पता कैसे चलता है कि बच्चे किन चीज़ों को ज्यादा पसंद करते हैं। या, सरकार को यह कैसे पता चलता है कि स्कूलों में बच्चों की संख्या कितनी है? इतिहासकार ऐसे सर्वेक्षणों से क्या हासिल कर सकते हैं?
उत्तर: आज की दुनिया के कुछ सर्वेक्षणों के उदाहरण है–
(i) जनगणना।
(ii) चुनाव पूर्व सर्वेक्षण।
(iii) वनों का क्षेत्रफल जानने के लिए सर्वेक्षण।
खिलौने बनाने वाली कंपनियाँ-खिलौने बनाने वाली कंपनियाँ भी सर्वेक्षण के माध्यम से बच्चों की पसंद का पता लगाती हैं। सरकार दस्तावेजों में उल्लिखित आयु के आधार पर स्कूल में युवा लोगों के बारे में पता लगाती है। इतिहासकार किसी विशेष समय अवधि में युवा और वृद्ध लोगों के अनुपात के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।