NCERT Class 11 Geography Bhugol Main Prayogatmak Karya Chapter 2 मानचित्र मापनी

NCERT Class 11 Geography Bhugol Main Prayogatmak Karya Chapter 2 मानचित्र मापनी Solutions, CBSE Class 11 Geography Bhugol Main Prayogatmak Karya Question Answer in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapter NCERT Class 11 Geography Bhugol Main Prayogatmak Karya Chapter 2 मानचित्र मापनी Notes and select needs one.

NCERT Class 11 Geography Bhugol Main Prayogatmak Karya Chapter 2 मानचित्र मापनी

Join Telegram channel

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per SCERT (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 11 Geography Bhugol Main Prayogatmak Karya Chapter 2 मानचित्र मापनी Question Answer. These solutions are part of NCERT All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 11 Geography Bhugol Main Prayogatmak Karya Textbook Solutions for All Chapter, You can practice these here.

Chapter – 2

भूगोल में प्रयोगात्मक कार्य

अभ्यास

1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

(i) निम्नलिखित में से कौन-सी विधि मापनी की सार्वत्रिक विधि है?

(क) साधारण प्रकथन।

(ख) निरूपक भिन्न।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

(ग) आलेखी विधि।

(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं।

उत्तर: (ख) निरूपक भिन्न।

(ii) मानचित्र की दूरी को मापनी में किस रूप में जाना जाता है?

(क) अंश।

(ख) हर।

(ग) मापनी का प्रकथन।

(घ) निरूपक भिन्न।

उत्तर: (क) अंश।

(iii) मापनी में ‘अंश’ व्यक्त करता है–

(क) धरातल की दूरी।

(ख) मानचित्र पर दूरी।

(ग) दोनों दुरियाँ।

(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं।

उत्तर: (ख) मानचित्र पर दूरी।

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें:

(i) मापक की दो विभिन्न प्रणालियाँ कौन-कौन सी हैं?

उत्तर: मापक की दो विभिन्न प्रणालियाँ निम्नलिखित हैं-

(i) मेट्रिक प्रणाली तथा।

माप की मैट्रिक प्रणाली- 

1 कि.मी. = 1,000 मीटर

1 मीटर = 100 सें.मी 

1 सें.मी = 10 मिली मीटर।

(ii) अंग्रेजी प्रणाली।

माप की अंग्रेजी प्रणाली-

1 मील = 8 फर्लांग

1 फर्लांग = 220 यार्ड

1 यार्ड = 3 फुट

1 फुट = 12 इंच।

(ii) मेट्रिक एवं अग्रेज़ी प्रणाली में मापनी के एक – एक उदाहरण है।

उत्तर: मेट्रिक प्रणाली:

1 कि.मी. = 1000 मीटर

1 मीटर = 100 से.मी.

अंग्रेज़ी प्रणाली:

1 मील = 8 फर्लांग

1 फर्लांग = 220 गज (यार्ड)

(iii) निरूपक भिन्न विधि को सार्वत्रिक विधि क्यों कहा जाता है?

उत्तर: मापनी प्रदर्शित करने की तीसरी विधि निरूपक भिन्न है। निरूपक भिन्न विधि मानचित्र पर दी गई दूरी तथा धरातल पर उन्हीं दूरियों के बीच के अनुपात को व्यक्त करती है। उदाहरण के लिए, 1:24,000 एक भिन्न दिखाता है जिसका अर्थ है कि मानचित्र पर दी गई दूरी की 1 इकाई, भूमि पर दूरी की 24,000 इकाइयों को निरूपित करती है। निरूपक भिन्न का अंश हमेशा 1 इकाई में होता है। इसे किसी भी इकाई में माना जा सकता है। जैसे कि एक मि.मी., एक सें.मी. या एक इंच धरातल पर क्रमशः 24,000 मि.मी., 24,000 सें.मी. या 24,000 इंच को दर्शाता है। अंग्रेज़ी प्रणाली से परिचित व्यक्ति इसे अपनी सुविधानुसार इंच में पढ़ सकता है। यानि मानचित्र पर 1 इंच की दूरी बराबर धरातल पर 24,000 इंच। निरूपक भिन्न की इसी विशेषता के कारण इसे सार्वत्रिक विधि कहते हैं।

(iv) आलेखी विधि के मुख्य उपयोग क्या है?

उत्तर: आलेखी विधि में मापनी की दूसरी विधि में मानचित्र पर किन्हीं दो स्थानों के बीच की दूरी एवं धरातल पर उन्हीं दो स्थानों के बीच की दूरी को एक क्षैतिज मापनी के द्वारा दिखाया जाता है, जिस पर प्राथमिक एवं द्वितीयक विभाजक चिह्नित होते हैं। आलेखी विधि की यह प्रमुख विशेषता है।

3. निम्न मापनी के प्रकथन को निरूपक भिन्न में बदलें।

(i) 5 सेंटीमीटर, 10 किलोमीटर को व्यक्त करता है।

उत्तर: चूँकि 1 किलोमीटर = 1,00,000 सेन्टीमीटर

इसलिए 10 किलोमीटर = 10,00,000 सेन्टीमीटर

प्रकथन के अनुसारः

5 सेन्टीमीटर = 10,00,000 सेन्टीमीटर (10 कि.मी. = 10,00,000 से.मी.)

1 सेन्टीमीटर = 

2,00,000 सेन्टीमीटर 

इस प्रकार, 1 सेन्टीमीटर = 2,00,000 सेन्टीमीटर 

निरूपक भिन्न = 1/2,00,000

(ii) 2 इंच के द्वारा 4 मील व्यक्त होता है।

उत्तर: 2 इंच व्यक्त करते हैं = 4 मील

1 इंच व्यक्त करता है = 2 मील (63,360:2)

1 इंच व्यक्त करता F = 126, 720

निरूपक भिन्न R F = 1/126,720

(iii) 1 इंच के द्वारा 1 गज व्यक्त होता है।

उत्तर: मानचित्र पर 1 इंच व्यक्त करता है धरातल के 1 गज को

∵ 1 इंच = 1 गज ∵ 1 इंच = 1 × 36 इंच

∵ 1 गज = 36 इंच) 1 इंच = 36 इंच अतः निरूपक भिन्न 1/36

(iv) 1 सेंटीमीटर, 100 मीटर को व्यक्त करता है।

उत्तर: 1 सेण्टीमीटर व्यक्त करता है = 100 मीटर

अतः निरूपक भिन्न = 1/100 × 100 = 1/10,000

4. निरूपक भिन्न को कोष्ठक में दी गई माप-प्रणाली के अनुसार मापनी के प्रकथन में परिवर्तित करें:

(i) 1:100,000 (किलोमीटर में)

उत्तर: 1 से.मी. व्यक्त करता है 1 किलोमीटर को।

क्योंकि 1 किलोमीटर = 1,00,000 से.मी.

(ii) 1:31,680 (फर्लांग में)

उत्तर: 1 इंच, 4 फर्लांग को व्यक्त करता है। 

क्योंकि 1 फर्लांग = 7,920 इंच, 

इसलिए 31,680 इंच = 4 फर्लांग।

(iii) 1:126,720 (मील में)

उत्तर: 1 इंच व्यक्त करता है = 2 मील को।

(1,26,720/63,360 = 2 मील)।

(iv) 1: 50,000 (मीटर में)

उत्तर: 1 सेन्टीमीटर, 500 मीटर को व्यक्त करता है। 

क्योंकि 1 मीटर = 100 सेन्टीमीटर। 

अतः 50,000 सेन्टीमीटर = 500 मीटर ।

5. 1:50,000 मापक पर एक आलेखी मापनी की रचना कीजिए जिसमें किलोमीटर एवं मीटर पढ़े जा सकें।

उत्तर: परिपाटी के अनुसार, एक आलेखी मापनी बनाने के लिए लगभग 15 सेंटीमीटर की लंबाई ली जाती है।

निम्न चरणों में आलेखी मापनी की लंबाई ज्ञात की जाती है-

1:50,000 का अर्थ है मानचित्र की एक इकाई दूरी धरातल की 50,000 इकाइयों को व्यक्त करती है। 

अर्थात्,1 सेंटीमीटर, 50,000 सेंटीमीटर को व्यक्त करता है।

या,15 सेंटीमीटर = 50,000 × 15/100,000 किलोमीटर को व्यक्त करता है।

या,15 सेंटीमीटर = 7.5 कि.मी.

चूँकि, 7.5 (किलोमीटर) एक पूर्णांक नहीं है, इसलिए हम 5 या 10 (किलोमीटर) को पूर्णांक के रूप में ले सकते हैं। इस प्रश्न में 7.5 का निकटतम मान 5 को पूर्णांक के रूप में लेते हैं।

इस प्रकार 5 किलोमीटर को रेखा की लंबाई में व्यक्त करने के लिए निम्नलिखित गणनाएँ करेंगे:

– 7.5 किलोमीटर को 15 सेंटीमीटर की रेखा के द्वारा व्यक्त किया जाता है।

– 5 कि.मी. को 15 × 5/7.5 की रेखा के द्वारा व्यक्त किया जाएगा।

अर्थात्, 5 किलोमीटर को 10 सेंटीमीटर की रेखा के द्वारा व्यक्त किया जाएगा।

आलेखी मापनी को निम्नलिखित चरणों में बनाया जा सकता है:

सर्वप्रथम 10 सेंटीमीटर की एक सीधी रेखा खींचें तथा इसे 5 बराबर मुख्य भागों में विभाजित करें। बायें वाले एक मुख्य भाग को छोड़कर 0 से दाईं ओर प्रत्येक भाग को 1 कि.मी. का मान प्रदान कर देते हैं। अब रेखा के बायें भाग को 10 बराबर भागों में विभाजित करें तथा 0 से शुरू करते हुए प्रत्येक भाग को 100 मीटर के मान के द्वारा चिह्नित करें। (आप इसे 2, 4 या 5 भागों में भी विभाजित कर सकते हैं तथा प्रत्येक उपभागों के लिए 500, 250 या 200 मीटर के मान रख सकते हैं।)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

Scroll to Top