NIOS Class 12 Biology Chapter 5 ऊतक तथा संघटना के अन्य स्तर

NIOS Class 12 Biology Chapter 5 ऊतक तथा संघटना के अन्य स्तर Solutions Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Biology Chapter 5 ऊतक तथा संघटना के अन्य स्तर Notes and select need one. NIOS Class 12 Biology Chapter 5 ऊतक तथा संघटना के अन्य स्तर Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Biology Notes Paper 314.

NIOS Class 12 Biology Chapter 5 ऊतक तथा संघटना के अन्य स्तर

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Biology Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Biology Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 5

मॉड्यूल – I: विविधता तथा जीवन का विकास

पाठगत प्रश्न 5.1

1. ऊतक की परिभाषा दीजिए।

उत्तर: ऐसी कोशिकाओं का एक समूह जिनकी व्युत्पत्ति, संरचना और प्रकार्य समान हो।

2. निम्नलिखित के लिए एक-एक पर्याय शब्द दीजिए।

(i) एक पादप ऊतक जो ऐसी कोशिकाओं से बना होता है जो निरंतर विभाजित होकर और अधिक कोशिकाएँ बनाती रहती हैं।

उत्तर: विभज्योतक।

(ii) वह विभज्योतक जो वृक्ष की मोटाई बढ़ाने में सहायक होता है।

उत्तर: पार्श्व विभज्योतक।

(iii) पादप ऊतक का वह प्रकार जिसकी सभी कोशिकाएँ समान होती हैं।

उत्तर: सरल।

(iv) पादप ऊतकों की वह श्रेणी जिसकी कोशिकाओं में विभाजन नहीं होता।

उत्तर: स्थायी।

3. आप इस कथन से क्या समझते हैं कि “एक ऊतक की कोशिकाओं का उद्भव समान होता है?”

उत्तर: कोशिकाएँ भ्रूण की एक ही परत से उत्पन्न होती है।

4. विज्ञान की उस शाखा का नाम बताइए जिसमें हम ऊतकों का अध्ययन करते हैं।

उत्तर: ऊतकविज्ञान।

5. सम्मिश्र ऊतक क्या होता है?

उत्तर: एक से अधिक प्रकार की कोशिकाओं से बना, जो सभी मिलकर एक सामान्य प्रकार्य संपन्न करती है।

6. विभज्योतक की कोशिकाओं के दो विशेष लक्षण बताइए।

उत्तर: विभज्योतक की कोशिकाओं के दो विशेष लक्षण है—

(i) सघन कोशिकाद्रव्य और स्पष्ट केंद्रक: इन कोशिकाओं में प्रचुर मात्रा में कोशिकाद्रव्य भरा होता है और प्रत्येक कोशिका में एक सुस्पष्ट केंद्रक होता है।

(ii) कोशिका भित्ति और जीवन: ये कोशिकाएं हमेशा जीवित होती हैं और इनकी भित्ति पतली (thin-walled) होती है।

पाठगत प्रश्न 5.2

1. नीचे दी गई तालिका में दिए गए पादप ऊतकों के दो-दो विशिष्ट लक्षण और उन स्थानों के एक-एक उदाहरण दीजिए जहाँ वे पाए जाते हैं।

क्र.सं.ऊतकअभिलक्षणस्थान का उदाहरण
1.मृदूतक (पैरेनकाइमा)____________________
2.श्लेषोतक (कोलेनकाइमा)____________________
3.दृढ़ोतक (स्कलेरेनकाइमा)____________________

उत्तर: 

क्रमसंख्याऊतकलक्षण स्थान का उदाहरण 
1.पैरेनकाइमा (मृदूतक)गोल कोशिकाएँ, सजीवजड़, स्तंभ और पत्तियाँ
2.कोलेनकाइमा (श्लेषोतक)बहुभुजीय कोशिकाएँ जो कोनों पर मोटी होती है। सजीवपत्तियों का मध्य शिरा और वृत (पर्णवृत पीटीओल)
3.स्कलेरेनकाइमा (दृढ़ांतक)लंबी अथवा बेडोल कोशिकाएँ, मृत और मोटी भित्ति वाली कोशिकाएँस्तंभ

2. उस पादप ऊतक का नाम बताइए जो:

(i) जल-संवहन करता है    __________________।

उत्तर: जाइलम। 

(ii) भोजन उपापयचजों का संवहन करता है __________________।

उत्तर: फ्लोएम।

पाठगत प्रश्न 5.3

1. प्राणि ऊतकों के विभिन्न प्रकारों की सूची बनाइए।

उत्तर: प्राणि ऊतकों के विभिन्न प्रकार है—

उपकला (एपिथीलियमी), संयोजी, पेशीय, तंत्रिकीय।

2. कॉलम I के मदों (आइटमों) को कॉलम II के मदों (आइटमों) के साथ संगत क्रम संख्या को कोष्ठकों के भीतर लिखकर मिलाइए-

कॉलम Iकॉलम II
(क) बहुस्तर उपकला (कम्पाउण्ड एपिथीलियम)(i) एपिथीलियमी ऊतक
(ख) आधारी झिल्ली(ii) अवशोषी सतही क्षेत्र को बढ़ाने के लिए
(ग) ब्रुश बार्डर एपिथीलियम(iii) श्वासनली का अस्तर
(घ) लार ग्रंथि(iv) त्वचा
(ङ) सिलियमी एपिथीलियम(v) घनाकार एपिथीलियम

उत्तर: 

कॉलम Iकॉलम II
(क) बहुस्तर उपकला (कम्पाउण्ड एपिथीलियम)(iv) त्वचा
(ख) आधारी झिल्ली(i) एपिथीलियमी ऊतक
(ग) ब्रुश बार्डर एपिथीलियम(ii) अवशोषी सतही क्षेत्र को बढ़ाने के लिए
(घ) लार ग्रंथि(v) घनाकार एपिथीलियम
(ङ) सिलियमी एपिथीलियम(iii) श्वासनली का अस्तर

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top