NIOS Class 12 Biology Chapter 4 कोशिका – संरचना एवं प्रकार्य

NIOS Class 12 Biology Chapter 4 कोशिका – संरचना एवं प्रकार्य Solutions Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Biology Chapter 4 कोशिका – संरचना एवं प्रकार्य Notes and select need one. NIOS Class 12 Biology Chapter 4 कोशिका – संरचना एवं प्रकार्य Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Biology Notes Paper 314.

NIOS Class 12 Biology Chapter 4 कोशिका – संरचना एवं प्रकार्य

Join Telegram channel
Follow us:
facebook sharing button
whatsappp sharing button
instagram sharing button

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Biology Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Biology Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 4

मॉड्यूल – I: विविधता तथा जीवन का विकास

पाठगत प्रश्न 4.1

1. नई कोशिकाएँ कहाँ से उत्पन्न होती हैं?

उत्तर: नई कोशिकाएँ पहले से विद्यमान कोशिकाओं से उत्पन्न होती हैं।

2. ‘कोशिका सिद्धांत’ का प्रतिपादन करने वाले वैज्ञानिकों के नाम बताइये?

उत्तर: श्लाइडेन व श्वॉन।

3. उस कोशिका अंगक का नाम बताइये जो पादप कोशिका में होता है लेकिन प्राणि कोशिका में नहीं होता।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

उत्तर: हरतिलवक (क्लोरोप्लास्ट)/प्लास्टिड।

4. प्राक्केंद्रकीय (प्रोकैरियोटिक) कोशिका व सुकेंद्रकीय (यूकैरियोटिक) कोशिका में दो अंतर बताएँ।

उत्तर: 

प्राक्केंद्रकीय (प्रोकैरियोटिक) कोशिकासुकेंद्रकीय (यूकैरियोटिक) कोशिका
अनावृत (झिल्ली रहित) केन्द्रक पाया जाता है।झिल्ली से घिरा सुविकसित केन्द्रक पाया जाता है।
झिल्लीबद्ध कोशिकांगक अनुपस्थित होते हैं।झिल्लीबद्ध कोशिकांगक उपस्थित होते हैं।

पाठगत प्रश्न 4.2

1. विसरण व परासरण को परिभाषित करें।

उत्तर: विसरण उच्चतर सांद्रण वाले क्षेत्र से निम्नतर सांद्रण वाले क्षेत्र की ओर अणुओं की गति।

परासरण-एक अर्धपारगम्य झिल्ली के आर-पार जल के अणुओं का उच्चतर सांद्रण से निम्नतर सांद्रण की ओर गति।

2. सक्रिय परिवहन का क्या अर्थ है?

उत्तर: ऊर्जा व्यय करके सांद्रण प्रवणता की विरुद्ध अर्थात् कम सांद्रता के क्षेत्र से उच्चतर सांद्रता के क्षेत्र की ओर गमन।

3. भक्षकाणुक्रिया (फैगोसाइटोसिस) व कोशिकापायन (पिनोसाइ‌टोसिस) के बीच अंतर बताएँ।

उत्तर: ठोस कणों का अंतर्ग्रहण (फैगोसाइटोसिस कोशिकाशन या भक्षकाणु क्रिया) तरल बुंदकों का अंतर्ग्रहण (पिनोसाइटोसिस कोशिकापायन या पिनोसाइटी क्रिया)।

4. निम्नलिखित में मेल कराएँ:

(i) जलरागी सिरा/छोर(क) कोशिका भित्ति
(ii) सूक्ष्मतंतुक(ख) लिपिडों के भीतरी छोर
(iii) तरल मोजेक मॉडल(ग) तरल बूंदक
(iv) जलविरागी छोर(घ) लिपिडों के बाहरी छोर
(v) कोशिकापायन (पिनोसाइटोसिस)(ङ) निकल्सन और सिंगर

उत्तर: 

(i) जलरागी सिरा/छोर(घ) लिपिडों के बाहरी छोर
(ii) सूक्ष्मतंतुक(क) कोशिका भित्ति
(iii) तरल मोजेक मॉडल(ङ) निकल्सन और सिंगर
(iv) जलविरागी छोर(ख) लिपिडों के भीतरी छोर
(v) कोशिकापायन (पिनोसाइटोसिस)(ग) तरल बूंदक

5. पादप कोशिका भित्ति के दो प्रकार्य बताएँ।

उत्तर: पादप कोशिका भित्ति के दो प्रकार्य है—

(i) सुरक्षा/आकृति।

(ii) प्लाज्मोडैस्माटा द्वारा कोशिकाओं के बीच संचार कायम रखना।

पाठगत प्रश्न 4.3

1. कोशिकाअंगक क्या हैं?

उत्तर: कोशिका द्रव्य में झिल्ली परिसीमित अंग।

2. उस रसायन का नाम लिखें जो कोशिका में आबद्ध ऊर्जा को निर्मुक्त करता है।

उत्तर: ATP 

3. क्लोरोप्लास्ट का कौन-सा भाग प्रकाश अभिक्रिया का स्थल है।

उत्तर: ग्रेना।

4. ग्रेनम बनाने वाली थैलीनुमा संरचना का नाम बताइए।

उत्तर: थाइलेकॉइड।

5. माइटोकॉन्ड्रिया को ‘शक्ति घर’ क्यों कहते हैं?

उत्तर: माइटोकॉन्ड्रिया को ‘शक्ति घर’ इसलिए कहते हैं क्योंकि माइटोकॉंड्रिया में ऊर्जा ATP के रूप में उत्पन्न होती है और संगृहित रहती है।

6. किस अंगक में कोशिकीय श्वसन के लिये प्रकिण्व (एंजाइम) होते हैं?

उत्तर: माइटोकॉन्ड्रिया।

7. माइटोकॉन्ड्रिया व क्लोरोप्लास्ट के बीच दो समानताएँ बताएँ।

उत्तर: माइटोकॉन्ड्रिया व क्लोरोप्लास्ट के बीच दो समानताएँ हैं—

(i) दोनों अर्धस्वायत हैं।

(ii) दोनों में DNA व राइबोसोम विद्यमान रहते हैं।

8. कौन-सा प्लास्टिड फूल की पंखुड़ियों को रंग प्रदान करता है?

उत्तर: क्रोमोप्लास्ट (वर्णलवक)।

9. कौन-सा प्लास्टिड हरे रंग का होता है?

उत्तर: क्लोरोप्लास्ट (हरितलवक)।

10. माइटोकॉड्रिया तथा क्लोरोप्लास्ट अर्ध स्वायत्त क्यों कहलाते हैं?

उत्तर: उनमें अपनी ही भाँति के उत्पादन के लिये अपना DNA होता है लेकिन कोशिका या कोशिका द्रव्य के बाहर उनका अपना स्वतंत्र अस्तित्त्व नहीं होता है।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

This will close in 0 seconds

Scroll to Top