⚡ Durga Puja Special Offer Class 10 & 12 All-in-One Bundles (6 Subjects @ ₹299 ₹599)
Ends: 08: 45: 20

NIOS Class 12 Biology Chapter 6 मूल तंत्र

NIOS Class 12 Biology Chapter 6 मूल तंत्र Solutions Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Biology Chapter 6 मूल तंत्र Notes and select need one. NIOS Class 12 Biology Chapter 6 मूल तंत्र Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Biology Notes Paper 314.

NIOS Class 12 Biology Chapter 6 मूल तंत्र

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Biology Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Biology Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 6

मॉड्यूल – II: पादप तथा जीवों के प्रकार एवं प्रकार्य

पाठगत प्रश्न 6.1

1. पौधे के उस अंग का नाम बताइए जो गुरुत्व (भूमि) तथा जल की ओर लेकिन प्रकाश की दिशा के विपरीत वृद्धि करता है।

उत्तर: जड़।

2. अंकुरित बीज के किस अंग से जड़ बनती है?

उत्तर: मूलांकुर।

3. पौधा मिट्टी के भीतर कौन-से जड़-तंत्र से अधिक मजबूती से जमा रहता है, और क्यों?

उत्तर: मूसला जड़-तंत्र पौधे को मिट्टी में मजबूती से जमाए रखता है क्योंकि यह गहराई तक, शाखित होकर मिट्टी में फैला रहता है।

4. उन पौधों के दो-दो उदाहरण दीजिए जिनमें मूसला जड़-तंत्र एवं झकड़ा (अपस्थानिक) जड़-तंत्र पाए जाते हैं।

उत्तर: मक्का, गन्ने में झकड़ा जड़–तंत्र तथा सूरजमुखी, आम में मूसला जड़-तंत्र।

5. ऐसे तीन गुण बताइए जिनसे आप कह सकें कि आप जो गाजर खा रहें वह एक जड़ है।

उत्तर: पर्व तथा पर्वसंधियों, कलिकाओं एवं पत्तियां अनुपस्थित।

पाठगत प्रश्न 6.2

1. जड़ के शीर्ष विभज्योतक की सुरक्षा करने वाली संरचना का नाम बताइए।

उत्तर: मूल गोप।

2. जड़ शीर्ष से जड़ आधार (base) तक पाए जाने वाले क्षेत्रों का क्रम से वर्णन कीजिए।

उत्तर: मूल गोप क्षेत्र विभज्योतकी क्षेत्र, दीर्घाकरण क्षेत्र, परिपक्वन क्षेत्र।

3. डर्मेटोजन तथा प्लीरोम से कौन-कौन-से ऊतक विभेदित होते हैं?

उत्तर: डर्मेटोजन (dermatogen) से मूल गोप तथा जड़ीय त्वचा और प्लीराम से रंभ का विभेदन होता है।

4. जड़ का कौन-सा क्षेत्र जल तथा खनिज लवणों का अवशोषण करता है?

उत्तर: मूलरोम या रोमधारक (piliferous) क्षेत्र या परिपक्वन क्षेत्र।

पाठगत प्रश्न 6.3

1. क्या गाजर, मूली और शलगम जड़ें हैं? औचित्य बताइए। ये गूदेदार क्यों हो गई हैं?

उत्तर: हाँ ! ये जड़ हैं क्योंकि उनमें पर्व और पर्वसंधियाँ, कलिका और पत्तियाँ अनुपस्थित हैं; ये खाद्य संचय हेतु गूदेदार हो गई हैं।

2. गरान अथवा कच्छ-क्षेत्र (marshy area) में उगने वाले पौधों में पाए जाने वाली जड़ों के रूपांतरणों के प्रकार बताइए। उनके क्या कार्य हैं?

उत्तर: वातपुटीधर, श्वसन।

3. अधिपादप की वायवीय जड़ में कौन-सा ऊतक है जो वायुमंडलीय नमी अवशोषित करने में सहायक होता है?

उत्तर: वेलामेन।

4. जड़ के दो प्रमुख प्रकार्य कौन से हैं?

उत्तर: स्थिरीकरण तथा जल एवं खनिज लवणों का अवशोषण।

5. कॉलम I की मदों का कॉलम II की मदों से मिलान कीजिए।

III
(a) आलंब (प्रॉप) जड़(i) भंडारण
(b) चपकाग(ii) जूसिया
(c) शकरकद्(iii) बरगद
(d) प्लावी जड़(iv) कस्कुटा

उत्तर: 

III
(a) आलंब (प्रॉप) जड़(iii) बरगद
(b) चपकाग(iv) कस्कुटा
(c) शकरकद्(i) भंडारण
(d) प्लावी जड़(ii) जूसिया

पाठगत प्रश्न 6.4

1. उस दशा का नाम बताइये जब प्रोटोजाइलम परिधि तथा मेटाजाइलम केंद्र की ओर स्थित रहता हैं।

उत्तर: एक्सार्क।

2. गाजर की पार्वीय जड़ों को तोड़ना क्यों कठिन होता है?

उत्तर: गाजर की पार्वीय जड़ों को तोड़ना इसलिए कठिन होता है क्योंकि वे अंदर की परत अर्थात् पेरिसाइकल से निकलती हैं/अंतर्जात उत्पत्ति।

3. पाश्र्वीय जड़ तथा एधा का उत्पत्ति केंद्र क्या है?

उत्तर: परिरम्भ।

4. अंतस्त्वचा (एंडोडर्मिस) की उन कोशिकाओं का नाम बताइये जो कैस्पेरियन पट्टी रहित होती है तथा जल के संवहन में सहायक होती है।

उत्तर: पथ कोशिकाएँ।

5. द्विबीजपत्री एवं एकबीजपत्री जड़ के दो मुख्य अंतर बताइये।

उत्तर: द्विबीजपत्री जड़ में 2-6 संवहनी पूल तथा एधा उपस्थित होते हैं परंतु एकबीजपत्री जड़ में अनेक संवहनी बंडल होते है तथा एधा नहीं होती।

6. यदि जाइलम बंडलों की संख्या चार (टेटीर्क) हो, तब उस स्थान से कितनी पाश्वर्वीय जड़े विकसित होगी?

उत्तर: यदि जाइलम बंडलों की संख्या चार (टेटीर्क) हो, तब उस स्थान से चार पाश्वर्वीय जड़े विकसित होगी।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top