NIOS Class 12 Biology Chapter 30 जैवप्रौद्योगिकी Solutions Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Biology Chapter 30 जैवप्रौद्योगिकी Notes and select need one. NIOS Class 12 Biology Chapter 30 जैवप्रौद्योगिकी Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Biology Notes Paper 314.
NIOS Class 12 Biology Chapter 30 जैवप्रौद्योगिकी
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Biology Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Biology Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
जैवप्रौद्योगिकी
Chapter: 30
| मॉड्यूल – V: जीवविज्ञान के उभरते क्षेत्र |
पाठगत प्रश्न 30.1
1. औद्योगिक उत्पादों के निर्माण में प्रयुक्त तीन विभिन्न प्रकार के सूक्ष्मजीवों के नाम बताइए।
उत्तर: कवक, खमीर, जीवाणु।
2. सूक्ष्मजीवों के प्रयोग द्वारा प्राप्त तीन औद्योगिक उत्पादों के नाम बताइए।
उत्तर: ऐल्कोहॉल/प्रतिजैविक (ऐंटीबायोटिक)/दही/पनीर/ विटामिन/टीका/ बायोगैस (कोई तीन)।
3. खमीर के किण्वन से प्राप्त दो ऐल्कोहॉलों के नाम बताइए।
उत्तर: खमीर के किण्वन से प्राप्त दो ऐल्कोहॉलों के नाम है— इथेनॉल और मेथेनॉल (औद्योगिक किण्वन संदर्भ में स्वीकार्य)।
4. माध्यम में खमीर संरोपण की दो विधियों के नाम बताइए।
उत्तर: क्रियाधार वृद्धि तंत्र व निलंबित वृद्धि तंत्र।
5. कॉलम I एवं कॉलम II के शीर्षकों के युग्म बनाइए।
| कॉलम I | कॉलम II |
| 1. जैव रिएक्टर | (क) व्यूटैनॉल |
| 2. दाब पर भाप देना | (ख) किण्वन टैंक |
| 3. ऐल्कोहॉल | (ग) आटोक्लेव |
उत्तर:
| कॉलम I | कॉलम II |
| 1. जैव रिएक्टर | (ख) किण्वन टैंक |
| 2. दाब पर भाप देना | (ग) आटोक्लेव |
| 3. ऐल्कोहॉल | (क) व्यूटैनॉल |
पाठगत प्रश्न 30.2
1. दूध का दही बनाने के लिये उत्तरदायी जीवाणु का नाम बतायें।
उत्तर: लैक्टोबैसीलस।
2. प्रतिजैविकों (ऐंटीबायोटिकों) की खोज किसने की?
उत्तर: एलेक्जेन्डर फ्लेमिंग।
3. द्वितीय पीढ़ी टीका द्रव्य से क्या आशय है?
उत्तर: पुनर्योजी डीएनए प्रौद्योगिकी के प्रयोग से प्राप्त वैक्सीन।
4. किण्वन द्वारा बनने वाला पहला विटामिन कौन-सा है?
उत्तर: विटामिन B₁₂ (सायनोकोबालामिन)।
5. किन जीवाणुओं के कारण बायोगैस का निर्माण होता है?
उत्तर: मेथेनोजेन।
पाठगत प्रश्न 30.3
1. आनुवंशिक अभियांत्रिकी को परिभाषित करें।
उत्तर: पुनर्योजी डीएनए प्रौद्योगिकी द्वारा प्राप्त डीएनए अणुओं का निर्माण व उपयोग।
2. क्लोन क्या है?
उत्तर: कोशिका के अलैंगिक विखण्डन के फलस्वरूप प्राप्त आनुवंशिक रूप से समान कोशिकाओं का संग्रह क्लोन कहलाते हैं।
3. पुनर्योगज डीएनए का क्या अर्थ है?
उत्तर: दो अलग-अलग स्रोतों के DNA को कृत्रिम रूप से जोड़कर बनाया गया DNA — पुनर्योगज DNA।
4. प्लाज्मिड कहां पाये जाते हैं?
उत्तर: जीवाणु में।
5. रेस्ट्रिक्शन एंजाइम को “आण्विक कैंची” क्यों कहा जाता है?
उत्तर: क्योंकि ये डीएनए के विशिष्ट अनुक्रमों को काट सकते हैं।
6. डीएनए के खण्डों को जोड़ने वाले एंजाइम का नाम बतायें?
उत्तर: लाइगेज।
7. क्लोनी वाहक क्या है?
उत्तर: वह प्लाज्मिड या जीवाणुभोजी (बैक्टीरियोफेज) जो विदेशी (बाह्य) DNA को कोशिका के भीतर ले जाकर उसकी प्रतिलिपि बनाने में सहायता करता है, क्लोनी वाहक (Cloning vector) कहलाता है।
8. पुनर्योगज प्लाज्मिड का क्या अर्थ है?
उत्तर: पुनर्योगज प्लाज्मिड वह प्लाज्मिड होता है जिसमें किसी बाह्य स्रोत (अन्य जीव) से प्राप्त इच्छित जीन या DNA खंड को कृत्रिम रूप से जोड़ दिया जाता है। दूसरे शब्दों में, जब किसी प्लाज्मिड DNA में विदेशी DNA को जोड़कर नया संयोजन बनाया जाता है, तो उसे पुनर्योगज प्लाज्मिड कहते हैं।
पाठगत प्रश्न 30.4
1. पुनर्योगज डीएनए प्रौद्योगिकी से प्राप्त होने वाले दो प्रोटीनों व दो किण्वकों के नाम बतायें।
उत्तर: (i) इंसुलिन, वृद्धिकारक हॉर्मोन।
(ii) प्रोटीएजेज, एमाइलेजेज।
2. औषधि निर्माता कम्पनियों के लिये पुनर्योगज डीएनए प्रौद्योगिकी कैसे उपयोगी है?
उत्तर: ऐंटीबायोटिक, वैक्सीन एवं नैदानिक मूल्य के प्रोटीनों का प्रचुर मात्रा में निर्माण किया जा सकता हैं।
3. कोई दो रोगों के नाम बतायें जिनके लिये जैव अभियांत्रित वैक्सीन पहले से ही उपलब्ध हैं।
उत्तर: रैबीज व यकृत शोध B
पाठगत प्रश्न 30.5
1. पारजीनी को परिभाषित करें।
उत्तर: अपने जीनोम में बाह्य डीएनए धारण करने वाला जीव।
2. पिटिका (गॉल) पैदा करनेवाले जीवाणु तथा उस प्जाजमिड का नाम बताओ जिसका उपयोग पारजीनी बनाने में होता है।
उत्तर: Ti plasmid (Tumor-inducing plasmid).
3. जैव उपचार क्या है?
उत्तर: आनुवंशिक रूप से अभियांत्रिकृत जीवाणुओं द्वारा पर्यावरण के प्रदूषकों को हटाया जाना जैव उपचार है।

Hi, I’m Dev Kirtonia, Founder & CEO of Dev Library. A website that provides all SCERT, NCERT 3 to 12, and BA, B.com, B.Sc, and Computer Science with Post Graduate Notes & Suggestions, Novel, eBooks, Biography, Quotes, Study Materials, and more.
Subject Ka Complete Video Solution Dekhein
Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

