NIOS Class 12 Biology Chapter 31 प्रतिरक्षा जैविकीः एक परिचय Solutions Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Biology Chapter 31 प्रतिरक्षा जैविकीः एक परिचय Notes and select need one. NIOS Class 12 Biology Chapter 31 प्रतिरक्षा जैविकीः एक परिचय Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Biology Notes Paper 314.
NIOS Class 12 Biology Chapter 31 प्रतिरक्षा जैविकीः एक परिचय
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Biology Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Biology Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
प्रतिरक्षा जैविकीः एक परिचय
Chapter: 31
| मॉड्यूल – V: जीवविज्ञान के उभरते क्षेत्र |
पाठगत प्रश्न 31.1
1. प्रतिरक्षाजैविकी का जनक किसे माना जाता है?
उत्तर: एडवर्ड जेनर।
2. प्रतिरक्षा संबंधी सुरक्षा के तीन मुख्य कार्य क्या हैं?
उत्तर: प्रतिरक्षा संबंधी सुरक्षा के तीन मुख्य कार्य है—
(i) सूक्ष्मजीवों के विरूद्ध सुरक्षा।
(ii) समस्थापन (होमोइओस्टैसिस) अर्थात् क्षतिग्रस्त (अक्रियाशील) कोशिकाओं का निष्कासन करके सामान्य स्थिति बहाल रखना।
(iiii) उत्परिवर्तित कोशिकाओं की निगरानी अर्थात् उनकी पहचान करके उनका विनाश।
3. प्रतिरक्षाविज्ञान की परिभाषा लिखें।
उत्तर: प्रतिरक्षा तंत्र के संगठन व कार्यों का अध्ययन।
पाठगत प्रश्न 31.2
1. दो प्रतिरक्षी वर्गों के नाम बताइए।
(i) _____________________।
(ii) _____________________।
उत्तर: (i) जन्मजात।
(ii) अर्जित।
2. पक्षियों के उस अंग का नाम बताइए जहां B-कोशिकाएं बनती हैं।
उत्तर: बरसा फैब्रसियस (फैब्रिसिया-प्रपुटी)
3. B-कोशिकाओं के दो प्रमुख कार्य बताइए।
(i) _____________________।
(ii) _____________________।
उत्तर: B-कोशिकाओं के मुख्य कार्य:
(i) ऐंटीबॉडी माध्यित प्रतिरक्षा अनुक्रिया प्रारंभ करना।
(ii) प्लैज़्मा कोशिकाओं में स्थानांतरण जो प्रतिपिंडों का स्रवण करती है।
4. प्रतिपिंड (एंटीबॉडी) के संश्लेषण के लिये उत्तरदायी कोशिकाओं का नाम बताइए।
उत्तर: प्लैज़्मा कोशिकाएं/ B-कोशिकाएं।
5. T-सहायक कोशिकाओं के कार्य क्या है?
उत्तर: B-कोशिकाओं द्वारा अनुक्रिया में वृद्धि करना जिससे ऐंटीबॉडी की उत्पति होती है और दूसरी T-कोशिकाएं सक्रिय होती हैं।
पाठगत प्रश्न 31.3
1. प्रतिपिंड के साथ प्रतिजन के संपर्क बनाने वाले भाग का नाम बताइए।
उत्तर: एपीटोप।
2. इम्युनोग्लोब्युलिन कितने प्रकार के होते हैं (केवल संख्या बताइए)।
उत्तर: पाँच।
3. अधिकतम सांद्रण में पाये जाने वाले इम्युनोग्लोब्यूलिन का नाम बताइए।
उत्तर: IgG.
4. अर्बुद कोशिकाओं का हनन करने के लिये कौन-सी प्रतिरक्षी अनुक्रियाएं उत्तरदायी होती है?
उत्तर: कोशिका माध्यित प्रतिरक्षा अनुक्रिया।
पाठगत प्रश्न 31.4
1. दो शारीरिक बाधाओं के नाम बताइए या शरीर के दो भौतिक अवरोधों के नाम बताइये।
उत्तर: (i) त्वचा
(ii) श्वसन-तंत्र की उपकला कोशिका की परत।
2. महाभक्षकाणु कौन-से तीन अंगों में बड़ी संख्या में पाये जाते हैं:
(i) _____________________।
(ii) _____________________।
(iii) _____________________।
उत्तर: (i) फेफड़ा।
(ii) यकृत।
(iii) प्लीहा।
3. निम्न में से प्रत्येक के दो-दो उदाहरण दीजिए:
(क) मारे गये जीवों के टीके _____________________।
उत्तर: टायफाइड, कॉलरा / रेबीज।
(ख) जीवित तनुकृत जीवों के टीके _____________________।
उत्तर: बी.सी.जी. (BCG), रूबेला टीके।
(ग) टॉक्सॉइड टीके _____________________।
उत्तर: डिफ्थीरिया का टीका, टिटनेस का टीका।

Hi! my Name is Parimal Roy. I have completed my Bachelor’s degree in Philosophy (B.A.) from Silapathar General College. Currently, I am working as an HR Manager at Dev Library. It is a website that provides study materials for students from Class 3 to 12, including SCERT and NCERT notes. It also offers resources for BA, B.Com, B.Sc, and Computer Science, along with postgraduate notes. Besides study materials, the website has novels, eBooks, health and finance articles, biographies, quotes, and more.


