NIOS Class 12 Biology Chapter 29 कुछ सामान्य मानव रोग Solutions Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Biology Chapter 29 कुछ सामान्य मानव रोग Notes and select need one. NIOS Class 12 Biology Chapter 29 कुछ सामान्य मानव रोग Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Biology Notes Paper 314.
NIOS Class 12 Biology Chapter 29 कुछ सामान्य मानव रोग
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Biology Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Biology Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
कुछ सामान्य मानव रोग
Chapter: 29
| मॉड्यूल – IV: पर्यावरण एवं स्वास्थ्य |
पाठगत प्रश्न 29.1
1. रोग शब्द की परिभाषा दीजिए।
उत्तर: कोई भी स्थिति जो शरीर के सामान्य कार्यकलाप में व्यवधान पैदा करती है।
2. निम्न के लिये उचित शब्द बताइएः
(i) रोग जो जन्म से ही होता है।
उत्तर: (i) जन्मजात।
(ii) रोग जो प्रमुख अंगों के सुचारू रूप से कार्य न करने (यानी अपक्रिया) के परिणामस्वरूप होता है।
उत्तर: अपजनन।
3. मनुष्यों में पाए जाने वाले कोई दो संचारी रोगों व गैरसंचारी रोगों के नाम बताइये।
उत्तर: (i) संचारी रोग (Communicable diseases):
(a) क्षय रोग (टी.बी.)।
(b) मलेरिया।
(ii) गैर-संचारी रोग (Non-communicable diseases):
(a) मधुमेह (डायबिटीज)।
(b) कैंसर।
संचारी रोग एक व्यक्ति से दूसरे में फैलते हैं, जबकि गैर-संचारी रोग नहीं फैलते।
4. ग्रसन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: ग्रसन (Infection) — जब रोगजनक सूक्ष्मजीव शरीर में प्रवेश कर वृद्धि करने लगते हैं।
पाठगत प्रश्न 29.2
1. छोटी माता कैसे फैलती है।
उत्तर: संक्रमित व्यक्ति के संपर्क, श्वसन बूंदों तथा खुरण्ड (scab) से।
2. खसरे के सर्वाधिक स्पष्ट लक्षण बताइए।
उत्तर: शरीर में छोटे-छोटे दानों का प्राकट्य।
3. पोलियो विषाणु से शरीर का कौन-सा अंग तंत्र प्रभावित होता है।
उत्तर: तंत्रिका तंत्र।
4. जलभीति (हाइड्रोफोबिया) के रोगजनक का नाम बताइए।
उत्तर: रेबीज विषाणु।
5. डेंगू किस मच्छर के कारण फैलता है।
उत्तर: ईडीज ईजिज्टाई।
पाठगत प्रश्न 29.3
1. रोगजनक बैक्टीरियम का नाम बताइए: (i) यक्ष्मा (तपेदिक) (ii) टायफॉइड (iii) हैजा (विसूचिका)।
उत्तर: (i) माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस।
(ii) साल्मोनेला टाइफी।
(iii) विब्रिओ कॉलेरी।
2. डिप्थीरिया के सबसे अधिक स्पष्ट लक्षण बताइए।
उत्तर: गले में से अर्धठोस पदार्थ का रिसना जो एक झिल्ली का निर्माण व परिणामस्वरूप वा मार्ग अवरूद्ध करता है।
3. कुष्ठ रोग के संक्रमण की रीति क्या है।
उत्तर: रोगी के साथ लंबे समय तक संपर्क।
पाठगत प्रश्न 29.4
1. मलेरिया परजीवी के जीवन-वृत्त की विभिन्न अवस्थाओं का वाहक मच्छर कौन है?
उत्तर: मादा एनोफेलीज।
2. कौन से प्रोटोजोआ प्राणी के कारण अमीबी पेचिश होती है?
उत्तर: एन्टअमीबा हिस्टोलिटिका।
3. वुशरेरिया बेन्क्रॉफ्टाइ के कारण उत्पन्न रोग का नाम बताइए।
उत्तर: श्लीपद (फीलपॉव या हाथी पाँव)
पाठगत प्रश्न 29.5
1. मधुमेह को आनुवंशिक रोग क्यों कहते हैं?
उत्तर: यह माता पिता से संतान में पहुँचता है।
2. उच्चरक्तदाब के रोगियों में रक्तदाब क्या होता है?
उत्तर: रक्तदाब हमेशा अधिक बना रहता है।
3. दुर्दम व सुदम अर्बुद में एक अंतर बतलायें।
उत्तर: सुदम अर्बुद शरीर के अन्य भागों में नहीं फैलता जबकि दुर्दम अर्बुद कोशिकाएं शरीर के अन्य भागों में फैल जाती हैं।
पाठगत प्रश्न 29.6
1. HIV संचारण कैसे होता है? संक्रमण के कोई तीन तरीके बतलायें।
उत्तर: तीन तरीके:
(i) संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाने से।
(ii) संक्रमित रक्त चढ़ाने या एक ही सुई/सीरिंज का उपयोग करने से।
(iii) संक्रमित माँ से शिशु को गर्भावस्था, प्रसव या स्तनपान के दौरान।
2. एड्स की रोकथाम की कोई दो विधियां बतलायें।
उत्तर: (i) सुरक्षित यौन संबंध (कंडोम का प्रयोग) करना।
(ii) केवल जाँचा हुआ (HIV-मुक्त) रक्त चढ़ाना / नई एवं स्टरलाइज्ड सुई-सीरिंज का उपयोग करना।
3. HIV का पूरा-पूरा नाम लिखिए।
उत्तर: मानव प्रतिरक्षा हीनता विषाणु।
4. एड्स के कोई दो लक्षण लिखिए।
उत्तर: (i) बार-बार बुखार आना और अत्यधिक कमजोरी।
(ii) वजन कम होना और लंबे समय तक दस्त रहना।
5. यौन संचारित रोगों के नियंत्रण के तीन सामान्य विधियाँ बताइए।
उत्तर: (i) यौन-साथी की घोषणा।
(ii) यौन संचारित रोगों की शिक्षा।
(iii) यौन संचारित रोगों का क्रमवीक्षण (स्कैनिंग)।

Hi! my Name is Parimal Roy. I have completed my Bachelor’s degree in Philosophy (B.A.) from Silapathar General College. Currently, I am working as an HR Manager at Dev Library. It is a website that provides study materials for students from Class 3 to 12, including SCERT and NCERT notes. It also offers resources for BA, B.Com, B.Sc, and Computer Science, along with postgraduate notes. Besides study materials, the website has novels, eBooks, health and finance articles, biographies, quotes, and more.


