NIOS Class 12 Biology Chapter 28 पोषण और स्वास्थ्य

NIOS Class 12 Biology Chapter 28 पोषण और स्वास्थ्य Solutions Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Biology Chapter 28 पोषण और स्वास्थ्य Notes and select need one. NIOS Class 12 Biology Chapter 28 पोषण और स्वास्थ्य Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Biology Notes Paper 314.

NIOS Class 12 Biology Chapter 28 पोषण और स्वास्थ्य

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Biology Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Biology Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 28

मॉड्यूल – IV: पर्यावरण एवं स्वास्थ्य

पाठगत प्रश्न 28.1

1. पोषण व पोषकों की परिभाषा दीजिए।

उत्तर: पोषण उन सभी क्रियाओं का योग है जिसके कारण एक जीव भोजन ग्रहण करता है, उपापचय क्रिया करता है व उनका उपयोग करता है।

पोषक – जीव के अस्तित्व को बनाये रखने व समुचित स्वास्थ्य के लिये आवश्यक पदार्थों को पोषक कहते हैं।

2. खाद्य के विभिन्न पोषणों का नाम बताइए।

उत्तर: कार्बोहाइड्रेट, वसायें, प्रोटीन, खनिज, विटामिन व जल।

3. स्थूल पोषकों व सूक्ष्म पोषकों में भेद बताइए।

उत्तर: काफी मात्रा में आवश्यक पोषकों को स्थूल पोषक कहते हैं जैसे कार्बोहाइड्रेट, वसायें, प्रोटीन व जल सूक्ष्म मात्रा में आवश्यक पोषकों को सूक्ष्म पोषक कहते हैं जैसे खनिज व विटामिन।

4. निम्न के नाम बताइए।

(i) जल में घुलनशील दो विटामिन ________________।

उत्तर: जल में घुलनशील विटामिन B और C

(ii) रूक्षांश के दो स्रोत ________________।

उत्तर: पत्तेदार सब्जियों व फल।

(iii) प्रोटीनों के दो स्रोत ________________।

उत्तर: दूध, मछली।

5. यदि समान मात्रा में शर्करा व वसा का उपभोग किया जाय तो दोनों में कौन अधिक ऊर्जा प्रदान करेगा?

उत्तर: वसा (Fat) अधिक ऊर्जा देता है।

पाठगत प्रश्न 28.2

1. कुपोषण की परिभाषा लिखिए।

उत्तर: आहार में आवश्यक पोषकों की कमी से उत्पन्न स्थिति को कुपोषण कहते हैं।

2. पी.ई.एम. क्या है? पी.ई.एम. से होने वाले दो रोगों के नाम बताइए।

उत्तर: प्रोटीन ऊर्जा कुपोषण; मैरैस्मस, क्वाशियोरकर।

3. एक व्यक्ति में हीमोग्लोबिन की अल्पता है वह आसानी से थक जाता है व पीला दिखायी पड़ता है उसकी बीमारी का नाम बताइए।

उत्तर: अरक्तता (अनीमिया)।

4 विटामिन D की अल्पता को रोकने वाले दो खाद्य पदार्थों के नाम बताइए।

उत्तर: दूध, कॉड लिवर ऑयल, अंडे की जर्दी, सूर्य के प्रकाश का सेवन।

पाठगत प्रश्न 28.3

1. मोटापा (स्थूलता) के कोई दो कारण लिखिए।

उत्तर: अधिक भोजन करना, व्यायाम की कमी, हॉर्मोनों का असंतुलन।

2. मोटापा (स्थूलता) रोकने के दो तरीके लिखिए।

उत्तर: संतुलित भोजन लेना, नियमित व्यायाम, तले-भुने व अधिक वसा वाले भोजन से बचना।

3. अत्यधिक लौह के सेवन के दो लक्षण लिखिए।

उत्तर: कब्ज. दस्त (प्रवाहिका), अउल्टी या पेट में जलन।

4. अतिविटामिनता को परिभाषित करें। दो विटामिनों के नाम बताएं? जिनके नियमित रूप से आहार में लिये जाने से अतिविटामिनता हो जाती है।

उत्तर: शरीर में विटामिनों को अधिकता, विटामिन A व D।

पाठान्त प्रश्न

1. निम्न में अंतर बताएं:

(i) मैरेस्मस और क्वाशियोरकर।

उत्तर: मैरेस्मस 1 वर्ष से कम उम्र के शिशुओं में कार्बोहाइड्रेट, वसा और प्रोटीन की कमी के कारण होता है, जिससे शरीर हड्डियों का ढांचा मात्र रह जाता है। क्वाशियोरकर तब होता है जब माँ बच्चे को स्तनपान कराना बंद कर देती है और उसे कम प्रोटीन वाला भोजन देती है; इसमें बच्चे का पेट बाहर निकल आता है और पैरों में सूजन आ जाती है।

(ii) रिकेट्स और ऑस्टियोमैलेशिया (अस्थिमृदुता) रोग।

उत्तर: रिकेट्स बच्चों में होने वाला रोग है, जो प्रायः विटामिन D, कैल्शियम या फॉस्फोरस की कमी से होता है। इसमें हड्डियाँ मुलायम हो जाती हैं तथा पैर धनुषाकार (bow-legs) या टेढ़े हो जाते हैं।

ऑस्टियोमैलेशिया (अस्थिमृदुता) वयस्कों में होने वाला रोग है, जो विटामिन D की कमी के कारण होता है। इसमें हड्डियाँ कमजोर और मुलायम हो जाती हैं, जिससे हड्डियों में दर्द होता है तथा आसानी से फ्रैक्चर हो सकता है।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top