NIOS Class 12 Biology Chapter 27 प्रदूषण Solutions Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Biology Chapter 27 प्रदूषण Notes and select need one. NIOS Class 12 Biology Chapter 27 प्रदूषण Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Biology Notes Paper 314.
NIOS Class 12 Biology Chapter 27 प्रदूषण
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Biology Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Biology Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
प्रदूषण
Chapter: 27
| मॉड्यूल – IV: पर्यावरण एवं स्वास्थ्य |
पाठगत प्रश्न 27.1
1.प्रदूषण को परिभाषित कीजिए।
उत्तर: पर्यावरण में हानिकारक या अवांछित पदार्थों के ऐसे संचय को प्रदूषण कहते हैं जिससे जीवों व पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े।
2. चार प्रकार के प्रदूषणों के नाम बताइए।
उत्तर: वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, मृदा प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण।
3. वायुमण्डल में अत्यधिक SO₂ उत्सर्जित किये जाने से पादपों और मानव पर होने वाला एक-एक प्रभाव बतलायें।
उत्तर: मनुष्यों में श्वास सम्बन्धी समस्याएं, हरिमाहीनता (क्लोरोसिस पौधों में क्लोरोफिल की कमी) (पादपों में)
पाठगत प्रश्न 27.2
1. जल प्रदूषण के दो प्राकृतिक स्रोतों के उदाहरण दीजिए।
उत्तर: मृदा अपरदन/ चट्टानों से खनिजों का रिसाव/जैव पदार्थ का क्षय।
2. जैव आवर्धन क्या है?
उत्तर: खाद्य श्रृंखला में उच्चतर पोषक स्तरों पर अधिक साँद्रण में संचयन।
3. खेतों से आये पोषक तत्वों से जलाशय समृद्धिकरण के लिए प्रयुक्त तकनीकी का नाम बताइयें?
उत्तर: खेतों से आये पोषक तत्वों से जलाशय समृद्धिकरण के लिए प्रयुक्त तकनीकी का नाम है — यूट्रोफिकेशन (सुपोषण)।
4. निम्न प्रदूषकों का एक स्रोत व उनके कारण उत्पन्न एक रोग का नाम बताइए।
(i) लेड (सीसा) ___________________
उत्तर: इसका स्रोत औद्योगिक अपशिष्ट है और इससे तंत्रिका व गुर्दे (वृक्क) के विकार या रक्त विषाक्तता होती है।
(ii) टिन ___________________
उत्तर: स्रोत: डिब्बाबंद भोजन।
रोग: पाचन तंत्र में गड़बड़ी / उल्टी-दस्त।
(iii) निकल ___________________
उत्तर: स्रोत: औद्योगिक धूल / धातु उद्योग।
रोग: त्वचा एलर्जी (डर्मेटाइटिस), फेफड़े की समस्या।
पाठगत प्रश्न 27.3
1. मृदा अपरदन क्या है?
उत्तर: मृदा कणों का प्रवाही जल या हवा द्वारा शिथिलन (कमजोर पड़ना) व स्थानान्तरण।
2. विभिन्न प्रकार के मृदा अपरदनों के नाम बताइए।
उत्तर: पर्त (sheet) अपरदन, अवनलिका (gully) अपरदन, वायु अपरदन।
3. मृदा अपरदन के किन्हीं दो प्राकृतिक कारकों के नाम बताइएं।
उत्तर: वायु, पानी।
4. समोच्च जुताई से किस प्रकार मृदा अपरदन रोका जा सकता है?
उत्तर: समोच्च स्तरों पर जुताई करने से सतह के ढाल के आर-पार नाली का निर्माण हो जाता है। यह विधि लहरदार भूपृष्ठीय क्षेत्रों के लिए सबसे उत्तम है क्योंकि यह ढाल के साथ बहने वाले पानी की गति को कम कर देती है, जिससे मिट्टी का कटाव रुक जाता है।
पाठगत प्रश्न 27.4
1. कोई दो जैवनिम्नीकरणीय प्रदूषकों के नाम बताइए।
उत्तर: मल-मूत्र, पत्तियाँ, भोजन अवशेष।
2. ध्वनि प्रदूषण के दो स्रोत बताइए।
उत्तर: ध्वनि आवर्धक, मोटरगाड़ियों की आवाज, भारी यंत्रों की आवाज, पटाखें।
3. किन्हीं दो पौधा घर गैसों के नाम बताइए।
उत्तर: CO₂, CH₄।
4. अम्ल वर्षा क्या है?
उत्तर: जब SO₂ व NOx xniche hoga हानिकारक गैसें वायुमण्डलीय जल में घुलकर अम्लीय वर्षा का निर्माण करती हैं।

Hi, I’m Dev Kirtonia, Founder & CEO of Dev Library. A website that provides all SCERT, NCERT 3 to 12, and BA, B.com, B.Sc, and Computer Science with Post Graduate Notes & Suggestions, Novel, eBooks, Biography, Quotes, Study Materials, and more.
Subject Ka Complete Video Solution Dekhein
Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

