NIOS Class 12 Biology Chapter 16 संचलन एवं गति

NIOS Class 12 Biology Chapter 16 संचलन एवं गति Solutions Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Biology Chapter 16 संचलन एवं गति Notes and select need one. NIOS Class 12 Biology Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Biology Notes Paper 314.

NIOS Class 12 Biology Chapter 16 संचलन एवं गति

Join Telegram channel
Follow us:
facebook sharing button
whatsappp sharing button
instagram sharing button

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Biology Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Biology Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 16

मॉड्यूल – II: पादप तथा जीवों के प्रकार एवं प्रकार्य

पाठगत प्रश्न 16.1

निम्नलिखित को आप क्या कहेंगे गति (ग) अथवा संचलन (संच)?

1. हाथी पेड़ों की टहनियां उठाने के लिए अपनी सूंड का इस्तेमाल करता है।

उत्तर: (ग)

2. गाय मक्खियां भगाने के लिए अपनी पूंछ का उपयोग करती है।

उत्तर: (ग)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

3. चूहा दौड़कर सुराख में प्रवेश कर जाता है।

उत्तर: (संच)

4. मधुमक्खियां पराग की खोज में अपने छत्ते को छोड़कर बाहर निकलती हैं।

उत्तर: (संच)

5. जॉन फुटबॉल को किक मारकर गोल में डाल देता है।

उत्तर: (ग)

6. बिल्ली कूदकर खिड़की पर पहुंच जाती है।

उत्तर: (संच)

पाठगत प्रश्न 16.2

1. अपनी पाठ्य पुस्तक के पाठ 4 में दिए अनुसार पक्ष्माभ और कशाभ की आंतरिक संरचना में समानता का वर्णन करें।

उत्तर: दोनों समान रूप से व्यवस्थित सूक्ष्म नलिकाओं के बने होते हैं।

2. प्रभावी स्ट्रोक क्या है? जैसा कि पक्ष्माभी गति में दर्शाया गया हे बताएं कि किस स्ट्रोक को पुनः प्राप्ति स्ट्रोक कहा जाता है?

उत्तर: तीव्र स्ट्रोक – पक्ष्माभ आग्र बढ़ने के लिए स्पंद करता है।

वापसी स्ट्रोक – पक्ष्माभ पीछे मुड़कर अपनी पूर्व स्थिति में आ जाता है।

3. कशाभ और पक्ष्माभ की स्थिति और संख्या के संदर्भ में दोनों में अंतर बताइए।

उत्तर: 

आधारकशाभ (Flagella)पक्ष्माभ (Cilia)
अवस्थिति (Position)प्रायः कोशिका के अग्र या पश्च सिरे पर पाए जाते हैं।कोशिका की संपूर्ण सतह पर फैले रहते हैं।
संख्या (Number)सामान्यतः 1 या 2 (कभी-कभी कुछ अधिक)।बहुत अधिक संख्या में पाए जाते हैं।

पाठगत प्रश्न 16.3

1. उस संरचना का नाम बताइए जो निम्नलिखित को जोड़ता है-

(क) अस्थि को अस्थि से,

(ख) पेशी को अस्थि से।

ये ऊतक किस प्रकार के होते हैं?

उत्तर: स्नायुः कंडरा; संयोजी ऊतक।

2. पेशी कोशिका को पेशी रेशा क्यों कहते हैं?

उत्तर: पेशी कोशिका को पेशी रेशा लंबी संरचना के कारण कहते हैं।

3. पेशी-संकुचन प्रणाली को ‘स्लाइडिंग गति’ क्यों कहते हैं?

उत्तर: पेशी-संकुचन प्रणाली को ‘स्लाइडिंग गति’ इसलिए कहते हैं क्योंकि पतले और मोटे पेशीतंतु ऐ दूसरे के ऊपर स्लाइड करते हैं ताकि पेशी संकुचन हो सके।

4. पेशीतंतुओं (मायोफिलामेंटों) का रासायनिक संघटन क्या होता है?

उत्तर: पेशीतंतुओं (मायोफिलामेंटों) का रासायनिक संघटन प्रोटीन होता है।

5. किसी पेशी में आप निम्न कहां प्राप्त कर सकते हैं? पेशी-तंतु और पेशी रेशे।

उत्तर: पेशी रेशा में पेशीतंतुएं।

पाठगत प्रश्न 16.4

1. दो ऐसे जंतुओं के नाम बताइए, जिनमें से एक में अंतः कंकाल पाया जाता है और दूसरे में बाह्य कंकाल।

उत्तर: कोई कशेरूकी प्राणी – जिसका नाम लिया गया

कोई कीट/मोलस्क – जिसका नाम लिया गया

2. कंकाल के मुख्य भागों के नाम बताइए और उनके कार्य भी बताइए।

उत्तर: अक्षीय, उपांगीय।

अवलंब, भीतरी अंगों को सुरक्षा प्रदान करना संचलन और गतिः रूधिर कोशिकाएं जिनका निर्माण अस्थि मज्जा में होता है और जो शरीर को आकृति प्रदान करता है।

3. पेशी-कंकाल तंत्र के किन्हीं तीन विकारों के नाम बताइए जो आनुवंशिक रूप से पाए जाते हैं।

उत्तर: पेशी-कंकाल तंत्र के तीन विकार जो आनुवंशिक रूप से पाए जाते हैं, वे निम्नलिखित हैं:

(i) मायस्थीनिया ग्रेविस: यह गुणसूत्र पर एक जीन के कारण होने वाला आनुवंशिक रोग है।

(ii) पेशीय दु:पोषण: यह एक अलिंगसूत्री प्रभावी विकार है और आनुवंशिक रूप से पाया जाता है।

(iii) संधिशोथ/रूमैटॉइड संधिशोथ: यह विकार आनुवंशिक भी हो सकता है और नहीं भी।

4. मानव शरीर में अस्थिसुषिरता और गाउट किन कारणों से उत्पन्न होते हैं।

उत्तर: अस्थि सुषिरता में कैल्सियम की न्यूनता के कारण हड्डियां मुलायम पड़ जाती है। आप जानते हैं कि कैल्सियम का अवशोषण विटामिन D की उपलब्धता पर निर्भर होता है। अतः यह महत्वपूर्ण है कि व्यक्ति प्रतिदिन कम-से-कम आधे घंटे धूप में बैठे। आप पढ़ चुके हैं कि धूप विटामिन D को उत्पन्न करने में सहायक होती है। रजोनिवृत्ति के पश्चात् स्त्रियां अस्थि सुषिरता के लिए प्रवण होती हैं। ईस्ट्रोजन नामक मादा हॉर्मोन कैल्सियम को संग्रहित करता है और अस्थियों के लिए भेज देता है। ईस्ट्रोजन उपलब्ध न होने पर, अस्थियां चटखने और टूटने लगती हैं।

गाउट में रुधिर में यूरिक अम्ल के बढ़े हुए स्तर के कारण जोड़ों में पीड़ाकारी सूजन हो जाती है। यूरिक अम्ल प्रोटीन उपापचय का एक उत्पाद है। गाउट का उपचार संभव है।

5. कौन से पाद किन मेखला को अवलंव प्रदान करते हैं और किस प्रकार की पेशियाँ पाद कंकाल से जुड़ी होती है?

उत्तर: मानव कंकाल में पाद (लिंब्स) उपांगीय कंकाल के अंतर्गत आते हैं, (पृष्ठ 404, 408)।

पाद और मेखला का अवलंबन:

भुजाएँ (ऊपरी पाद): ये अंश मेखला (pectoral girdle) द्वारा अवलंब प्रदान की जाती हैं।

पैर (निचले पाद): ये श्रोणि मेखला (pelvic girdle) द्वारा अवलंब प्रदान की जाती हैं।

पाद कंकाल से जुड़ी पेशियाँ:

पाद कंकाल से कंकाल पेशियाँ (Skeletal muscles) या रेखित पेशियाँ जुड़ी होती हैं। 

ये पेशियाँ अस्थियों पर लगी होती हैं और पादों में होने वाली गति के लिए उत्तरदायी होती हैं।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

This will close in 0 seconds

Scroll to Top