NIOS Class 12 Biology Chapter 17 समन्वय और नियंत्रण: तंत्रिका तंत्र तथा अंतःस्रावी तंत्र

NIOS Class 12 Biology Chapter 17 समन्वय और नियंत्रण: तंत्रिका तंत्र तथा अंतःस्रावी तंत्र Solutions Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Biology Chapter 17 समन्वय और नियंत्रण: तंत्रिका तंत्र तथा अंतःस्रावी तंत्र Notes and select need one. NIOS Class 12 Biology Chapter 17 समन्वय और नियंत्रण: तंत्रिका तंत्र तथा अंतःस्रावी तंत्र Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Biology Notes Paper 314.

NIOS Class 12 Biology Chapter 17 समन्वय और नियंत्रण: तंत्रिका तंत्र तथा अंतःस्रावी तंत्र

Join Telegram channel
Follow us:
facebook sharing button
whatsappp sharing button
instagram sharing button

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Biology Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Biology Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 17

मॉड्यूल – II: पादप तथा जीवों के प्रकार एवं प्रकार्य

पाठगत प्रश्न 17.1

1. प्रवाह चार्ट की सहायता से तंत्रिका तंत्र के प्रमुख संघटकों का नाम नीचे दिए गए रिक्त स्थान में लिखें:

उत्तर: (i) तंत्रिका तंत्र।

(ii) केंद्रीय तंत्रिका तंत्र।

(iii) परिधीय तंत्रिका तंत्र।

(iv) मस्तिष्क।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

(v) मेरुरज्जु।

2. गुच्छिका का नाम बताइये, जो-

(क) मस्तिष्क का निर्माण करती है।

उत्तर: अधिग्रसनी गुच्छिका।

(ख) ग्रसनी के नीचे स्थित रहती है और मस्तिष्क से जुड़ी होती है।

उत्तर: अधोग्रसनी गुच्छिका।

3. तिलचट्टा के तंत्रिका तंत्र के किस भाग की तुलना हमारे मेरुरज्जु से की जा सकती है। यद्यपि हमारी मेरुरज्जु पृष्ठ भाग में स्थित रहती है और तिलचट्टा का तंत्रिका तंत्र का यह भाग अधर में होता है।

उत्तर: तिलचट्टा के तंत्रिका तंत्र का उदर तंत्रिका रज्जु (Ventral nerve cord) हमारे मेरुरज्जु (Spinal cord) के समान कार्य करता है।

यद्यपि मनुष्य में मेरुरज्जु शरीर के पृष्ठ भाग (dorsal side) में स्थित होती है, जबकि तिलचट्टा में यह अधर भाग (ventral side) में पाई जाती है, फिर भी दोनों का कार्य शरीर के विभिन्न अंगों से तंत्रिका संदेशों का संचार करना तथा उनकी क्रियाओं का समन्वय करना होता है।

4. मस्तिष्क के प्रमुख भागों के नाम बताइए।

उत्तर: मस्तिष्क के प्रमुख भागों के नाम है— प्रमस्तिष्क, अनुमस्तिष्क, मेडुला ऑब्लॉगेटा, थैलैमस और हाइपोथैलैमस।

5. निम्नलिखित में से प्रत्येक का एक-एक प्रकार्य बताइए:

(i) प्रमस्तिष्क ____________________________ 

उत्तर: प्रमस्तिष्क – बुद्धि, सोच, तर्क, याददाश्त (स्मरण)।

(ii) अनुमस्तिष्क ____________________________

उत्तर: अनुमस्तिष्क – संतुलन, पेशी-समन्वय।

(iii) मेड्यूला ऑब्लॉगेटा ____________________________

उत्तर: मेडुला ऑब्लॉगेटा – अनैच्छिक क्रियाएँ।

(iv) अधश्चेतक (हाइपोथैलैमस) ____________________________

उत्तर: अधश्चेतक (हाइपोथैलैमस) – समस्थापन।

6. निम्नलिखित किससे बने होते हैं-

(i) धूसर द्रव्य   ____________________________

उत्तर: धूसर द्रव्य न्यूरॉन की कोशिका-कायों/पिंडों का बना होता है।

(ii) श्वेत द्रव्य   ____________________________

उत्तर: श्वेत द्रव्य ऐक्सॉन रेशों का बना होता है।

7. मस्तिष्क की गुहाओं में भरे तरल का नाम बताइए।

उत्तर: सेरीब्रोस्पाइनल तरल (प्रमस्तिस्क मेरू तरल)

पाठगत प्रश्न 17.2

1. स्वायत्त तंत्रिका तंत्र के दो भाग कौन से हैं?

उत्तर: अनुकंपी तंत्रिका तंत्र और परानुकंपी तंत्रिका तंत्र

2. स्वायत्त तंत्रिका तंत्र के उन विशिष्ट भागों के नाम बताइए जिनका संबंध निम्नलिखित से हैं-

(i) हृद्-स्पंद का मंद होना ___________________

उत्तर: परानुकंपी तंत्रिका तंत्र।

(ii) लार-स्रवण में वृद्धि _________________ 

उत्तर: परानुकंपी तंत्रिका तंत्र।

(iii) पुतली का विस्फारण _________________

उत्तर: अनुकंपी तंत्रिका तंत्र।

(iv) आंत्र-क्रमाकुंचन में वृद्धि _________________

उत्तर: परानुकंपी तंत्रिका तंत्र।

(v) मूत्राशय की पेशियों का संकुचन जिसके कारण पेशाब करने की आवश्यकता महसूस होने लगती है। _________________

उत्तर: परानुकंपी तंत्रिका तंत्र।

3. परिधीय तंत्रिका तंत्र को यह नाम क्यों दिया गया है?

उत्तर: परिधीय तंत्रिका तंत्र को यह नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि यह शरीर की परिधि (सतह) को जोड़ता है।

4. संवेदी और प्रेरक तंत्रिकाओं के विकल्पी या वैकल्पिक (alternative) नाम बताइए।

उत्तर: संवेदी और प्रेरक तंत्रिकाओं के विकल्पी या वैकल्पिक (alternative) नाम है— संवेदी अभिवाही, प्रेरक अपवाही।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

This will close in 0 seconds

Scroll to Top