NIOS Class 10 Social Science Chapter 12 जैव विविधता Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Social Science Chapter 12 जैव विविधता Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Social Science Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Social Science Notes Paper Code: 213.
NIOS Class 10 Social Science Chapter 12 जैव विविधता
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Social Science Notes, NIOS Secondary Course Social Science Solutions in Hindi Medium for All Chapter, You can practice these here.
जैव विविधता
Chapter: 12
| मॉड्यूल – 2 भारत : प्राकृतिक पर्यावरण संसाधन तथा विकास |
पाठगत प्रश्न 12.1
1. जैव विविधता पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व के लिए आधार है। किसी दो कारणों से इस कथन की पुष्टि कीजिए।
उत्तर: जैव विविधता पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व के लिए आधार है क्योंकि यह मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं के लिए अत्यंत मूल्यवान है।
दो मुख्य कारण निम्नलिखित हैं-
(i) यह भोजन, पानी, फाइबर, ईंधन आदि उपलब्ध कराती है।
(ii) यह जलवायु और रोगों को नियंत्रित करती है।
2. 30 शब्दों में आकर्षण के केंद्र की व्याख्या कीजिए।
उत्तर: जैव विविधता के आकर्षण के केंद्र उन क्षेत्रों को कहते हैं जहाँ देशज प्रजातियों का उच्च स्तर पाया जाता है। ये वे प्रजातियाँ हैं जो एक निश्चित सीमित क्षेत्र में पाई जाती हैं।
पाठगत प्रश्न 12.2
1. उष्णकटिबंधीय वर्षा वन को सदाबहार वन क्यों कहा जाता है? 30 शब्दों में व्याख्या कीजिए।
उत्तर: उष्णकटिबंधीय वर्षा वन को सदाबहार वन इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस क्षेत्र की जलवायु वर्ष भर गर्म और आर्द्र रहती है। इन वनों के पेड़ हमेशा वर्ष भर हरे-भरे रहते हैं और उनकी पत्तियाँ किसी विशेष मौसम में नहीं झड़ती हैं।
2. कारण दीजिए।
(क) हाल के वर्षों में पूर्वी तट के साथ ज्वारीय वन क्षेत्रों में चक्रवात के दौरान गंभीर विनाश हुआ है क्योंकि।
उत्तर: हाल के वर्षों में पूर्वी तट के साथ ज्वारीय वन क्षेत्रों में चक्रवात के दौरान गंभीर विनाश हुआ है क्योंकि ज्वारीय वन (मैंग्रोव) वैसे तो चक्रवात के खिलाफ संरक्षण प्रदान करते हैं, लेकिन हाल ही के वर्षों में इन वनों की बड़े पैमाने पर कटाई की गई है। वनों की इस कटाई के कारण इन क्षेत्रों को चक्रवातों का सामना करना पड़ा, जिससे गंभीर विनाश हुआ।
(ख) हिमालय वन उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन की तुलना में अधिक आर्थिक शोषण हुआ है। क्योंकि।
उत्तर: हिमालय के वनों का उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनों की तुलना में अधिक आर्थिक शोषण हुआ है क्योंकि:
(i) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन घने और मिश्रित वनस्पति से युक्त होते हैं, और एक छोटे से क्षेत्र में वृक्षों की प्रजातियों की संख्या बहुत बड़ी होती है, इसलिए इनका आर्थिक उपयोग स्वीकार्य (व्यवहारिक) नहीं है।
(ii) इसके विपरीत, हिमालयी वनों (जैसे आर्द्र शीतोष्ण वन) को फर्नीचर के लिए व्यापक रूप से शोषण किया जाता है। इसके अलावा, हिमालयी वनस्पति प्रजातियाँ कम घनी होती हैं।
पाठगत प्रश्न 12.3
1. कोष्ठक में दिए गए विकल्प से रिक्त स्थान को सही ढंग से भरें।
(क) वर्तमान में _____________ वन्य जीवन अभयारण्य हैं। (551/441)
उत्तर: वर्तमान में 551 वन्य जीवन अभयारण्य हैं।
(ख) _____________ असम में भारतीय गैंडों के लिए जाना जाता है। (मानस/काजीरंगा)।
उत्तर: काजीरंगा असम में भारतीय गैंडों के लिए जाना जाता है।
(ग) हारेक आर्द्रभूमि _____________ में स्थित है। (पंजाब/हिमाचल प्रदेश)
उत्तर: हारेक आर्द्रभूमि पंजाब में स्थित है।
(घ) _____________ जैव आरक्षित क्षेत्र तमिलनाडु राज्य में है। (मन्नार की खाड़ी/पचमढ़ी)
उत्तर: मन्नार की खाड़ी जैव आरक्षित क्षेत्र तमिलनाडु राज्य में है।
2. आर्द्रभूमि को परिभाषित करें।
उत्तर: आर्द्रभूमि एक ऐसा भूमि क्षेत्र है जिसकी मिट्टी नमी के साथ या तो स्थायी रूप से वा मौसम संतृप्त है। ऐसे क्षेत्रों में भी पानी के उथले तालाब द्वारा आआंशिक रूप से या पूरी तरह से घिरा रहता है।
3. आप अपने आसपास के जैव विविधता की रक्षा करने के लिए किसी भी तीन प्रयासों की सूची बनाइए।
(i) ________________________________।
(ii) ________________________________।
(iii) ________________________________।
उत्तर: आप अपने आसपास की जैव विविधता की रक्षा कर सकते हैं।
कुछ प्रवास इस प्रकार है:
(क) पेड़ के काटने पर रोक।
(ख) वृक्षारोपण।
(ग) सभी जानवरों की रक्षा।
(घ) घायल पक्षियों या पशुओं के लिए अस्पतालों की स्थापना।
(ङ) कचरा को न फेंकना और।
(ङ) पर्यावरण प्रदूषण को रोकना।

Hi, I’m Dev Kirtonia, Founder & CEO of Dev Library. A website that provides all SCERT, NCERT 3 to 12, and BA, B.com, B.Sc, and Computer Science with Post Graduate Notes & Suggestions, Novel, eBooks, Biography, Quotes, Study Materials, and more.
Subject Ka Complete Video Solution Dekhein
Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

