NIOS Class 10 Indian Culture and Heritage Chapter 20 वर्तमान भारत में सामाजिक सांस्कृतिक समस्याएँ Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Indian Culture and Heritage Chapter 20 वर्तमान भारत में सामाजिक सांस्कृतिक समस्याएँ Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Indian Culture and Heritage Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Indian Culture and Heritage Notes Paper Code: 223.
NIOS Class 10 Indian Culture and Heritage Chapter 20 वर्तमान भारत में सामाजिक सांस्कृतिक समस्याएँ
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Business Studies Notes, NIOS Secondary Course Indian Culture and Heritage Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
वर्तमान भारत में सामाजिक सांस्कृतिक समस्याएँ
Chapter: 20
| पाठगत प्रश्न 20.1 |
1. लोकतंत्र को जातिवाद किस प्रकार प्रभावित करता है?
उत्तर: जातिवाद हमारे देश में प्रजातंत्र की कार्यप्रणाली में बाधा डालता है। समाज कृत्रिम वर्गों में बंट जाता है जो आमतौर पर उसी व्यक्ति का समर्थन करते हैं जो उनकी जाति का होता है, वे इस बात पर ध्यान नहीं देते कि प्रत्याशी योग्य है या नहीं।
2. भारत सरकार की ‘लाड़ली’ योजना क्या है?
उत्तर: ‘लाड़ली’ योजना के अंतर्गत बालिका के जन्म के समय ही एक निश्चित राशि जमा कर दी जाती है, जिसे वह अठारह वर्ष की आयु प्राप्त करने पर प्राप्त कर सकती है। यह राशि उसकी शिक्षा या विवाह आदि पर खर्च की जा सकती है।
3. किस अधिनियम के अंतर्गत दहेज निषिद्ध है?
उत्तर: “दहेज निषेध अधिनियम 1961” (Dowry Prohibition Act 1961) के अंतर्गत दहेज निषिद्ध है।
पाठगत प्रश्न 20.2
1. मादक द्रव्य क्या है?
उत्तर: नियमित रूप से हानिकारक द्रव्य जैसे शराब, नशीले पेय, तंबाकू, बीड़ी या सिगरेट, ड्रग्स आदि का सेवन (निर्धारित चिकित्सा के उद्देश्यों के अतिरिक्त) व्यसन कहलाता है और ये मादक द्रव्य हैं।
2. ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ के अनुसार किसको नम्बर एक मारक कहा गया है?
उत्तर: ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ (WHO) के अनुसार तंबाकू का प्रयोग, विशेषकर धूम्रपान, मृत्यु का सबसे बड़ा कारक (नम्बर एक मारक) है।
3. 2021 में अनुमानतः भारत में वृद्धजनों की संख्या कितनी होगी?
उत्तर: 2021 में भारत में वृद्धजनों की संख्या अनुमानतः 137 मिलियन हो जाने की आशा है।
4. वृद्धजनों की देखभाल में कमी आने का मुख्य कारण क्या है?
उत्तर: शहरों में संयुक्त परिवारों के टूटने और एकाकी परिवारों की अधिकता के कारण वृद्धजन अपने ही परिवार में व्यर्थ या अवांछित सदस्य बनकर रह गए हैं।
पाठगत प्रश्न 20.3
1. सन् 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या कितनी है?
उत्तर: सन् 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या 121 करोड़ (1210 मिलियन) है।
2. किस कारण से लोग दूसरे लोगों से रुपये, खाना और कपड़ा आदि मांगने पर मजबूर हो जाते हैं?
उत्तर: भीख मांगने (मांगने पर मजबूर होने) का प्रधान कारण गरीबी और बेरोजगारी है।
3. यदि तुम्हें कोई भिखारी मिले तो उसे किस प्रकार भीख मांगने की वृत्ति छोड़ने के लिए कहोगे?
उत्तर: यदि कोई भिखारी मिले तो उसे बताएंगे कि भीख मांगना कानूनन दंडनीय अपराध है और यह नियम भीख लेने वाले तथा भीख देने वाले दोनों पर ही लागू होता है।
4. बाल उत्पीड़न क्या है?
उत्तर: जब बच्चे शारीरिक व मानसिक शोषण के शिकार हो जाते हैं, जैसे भुखमरी, पिटाई तथा यौन शोषण, तो इसे ‘बाल-उत्पीड़न’ के नाम से जाना जाता है,। बच्चे घरेलू नौकर या बंधुआ मजदूर की तरह काम करते हुए अक्सर इसके शिकार होते हैं।

Hi, I’m Dev Kirtonia, Founder & CEO of Dev Library. A website that provides all SCERT, NCERT 3 to 12, and BA, B.com, B.Sc, and Computer Science with Post Graduate Notes & Suggestions, Novel, eBooks, Biography, Quotes, Study Materials, and more.
Subject Ka Complete Video Solution Dekhein
Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

