NCERT Class 7 Hindi Durva Chapter 2 सबसे सुंदर लड़की Solutions in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 7 Hindi Durva Chapter 2 सबसे सुंदर लड़की Notes and select need one. NCERT Class 7 Hindi Durva Chapter 2 सबसे सुंदर लड़की Question Answers in Hindi Medium Download PDF. NCERT Class 7 Hindi Durva Bhag – 2 Solutions.
NCERT Class 7 Hindi Durva Chapter 2 सबसे सुंदर लड़की
Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. CBSE Class 7 Hindi Durva Bhag – 2 Solutions in Hindi Medium are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 7 Hindi Durva Chapter 2 सबसे सुंदर लड़की and Textbook for All Chapters, You can practice these here.
सबसे सुंदर लड़की
Chapter: 2
दूर्वा भाग–२ |
1. वाक्य जोड़ो
नमूना
सहेलियाँ नाचती हैं। वे गाती भी हैं। सहेलियाँ नाचती-गाती हैं। |
(क) लहरें उछलती हैं। वे कूदती भी हैं।
उत्तर: लहरें उछलती – कूदती हैं।
(ख) सब बच्चे हँसते हैं। वे खेलते भी हैं।
उत्तर: सब बच्चे हँसते – खेलते हैं।
(ग) मेरी माँ पढ़ना जानती है। वह लिखना भी जानती हैं।
उत्तर: मेरी माँ पढ़ना – लिखना जानती हैं।
2. कहानी से।
(क) हर्ष और कनक छोटे होने पर भी समुद्र की लहरों में कैसे तैर सकते थे?
उत्तर: हर्ष और कनक छोटे होने पर भी समुद्र की लहरों में तैर सकते थे क्योंकि उन्हें तैरने का कई वर्षो का अनुभव था।
(ख) हर्ष का पिता क्या काम करता था?
उत्तर: हर्ष के पिता एक कलाकार थे। समुद्र से विभिन्न प्रकार की सीपियाँ, रंग-बिरंगी कौड़ियाँ, सुंदर – सुंदर शंख और चित्र विचित्र पत्थर और बहुत सी अन्य वस्तुएं लाते। उनसे वे विभिन्न प्रकार के खिलौने बनाते और तरह तरह के मालाएँ तैयार करता और पास के बड़े नगर में बेचता था।
(ग) कनक छोटे-छोटे शंखों की मालाएँ बनाकर क्यों बेचती थी?
उत्तर: कनक के पिता की मृत्यु हो गई थी, इसलिए उसकी माँ मछलियाँ बेचकर घर चलाती थी। उन्हें मछलियाँ बेचने से ज्यादा कमाई नहीं होती थी इसीलिए कनक माँ का हाथ बटाने के लिए छोटे-छोटे शंख की मालाएँ बनाकर बेचती थी।
(घ) मंजरी को कनक क्यों नहीं भाती थी?
उत्तर: मंजरी को तैरना नहीं आता था। हर्ष के साथ कनक को समुद्र में तैरते देखकर मंजरी को अच्छा नहीं लगता था। वह हर्ष के साथ कनक के समान तैरना चाहती थी। इसलिए वह कनक को पसंद नहीं करती थी।
(ङ) मंजरी ने कनक को अपना खिलौना क्यों दे दिया?
उत्तर: मंजरी ने कनक को अपना खिलौना दे दिया क्योंकि उसकी नजरों में कनक दुनिया की सबसे सुंदर और अच्छी लड़की थी।
3. रिक्त स्थान भरो:
नमूना – गुड़िया जैसी सुंदर
(क) दूध जैसा।
उत्तर: दूध जैसा सफ़ेद।
(ख) हाथी जैसा।
उत्तर: हाथी जैसा विशाल।
(ग) रात जैसा।
उत्तर: रात जैसा अंधेरा।
(घ) रूई जैसा।
उत्तर: रूई जैसा मुलायम।
(ङ) चीनी जैसा।
उत्तर: चीनी जैसा मीठा।
4. कौन-कैसा।
नीचे कुछ शब्द लिखे हैं। उन्हें उचित खाने में लिखो।
दयालु, डरपोक, साहसी, सुंदर, अमीर, गरीब, समझदार, लालची, ईर्ष्यालु, अच्छी, मेहनती, आलसी, मूर्ख, लापरवाह, मनमौजी। |
कनक | मंजरी |
उत्तर:
कनक | मंजरी |
दयालु | ईर्ष्यालु |
साहसी | डरपोक |
गरीब | अमीर |
समझदार | लालची |
अच्छी | लापरवाह |
मेहनती | मूर्ख |
मनमौजी। | आलसी |
– | सुंदर |
5. सुंदर।
(क) मंजरी बिलकुल गुड़िया जैसी सुंदर थी। तुम्हें सबसे सुंदर कौन लगती/लगता है? क्यों?
उत्तर: मंजरी बिलकुल गुड़िया जैसी सुंदर थी। परन्तु हमें कनक सबसे सुंदर लगती है कारण कनक, मंजरी के समान सुंदर नहीं थी। परन्तु हृदय से वह बहुत सुंदर थी। उसे किसी से ईर्ष्या नहीं था, वह मेहनती थी, अपनी माताजी की बहुत सहायता करती थी, वह बहादुर और निस्वार्थ लड़की थी इसीलिए कनक सबसे सुंदर थी।
6. गरीब-
(क) “वह बेचारी थी बड़ी गरीब।”
लोग आमतौर पर गरीबों को बेचारा और असहाय क्यों मानते हैं? कहानी में कनक को बेचारी कहा गया है जबकि वह निडर और दूसरों की सहायता करने वाली लड़की थी। दूसरी ओर मंजरी गरीब नहीं थी पर ईर्ष्यालु और डरपोक थी। तुम्हारे विचार से असली गरीब कौन है?
उत्तर: हमारे विचार से असली गरीब मंजरी थी। मंजरी असहाय और डरपोक थी।खुद के रक्षा के लिए दूसरों पर निर्भर होना पड़े तो सही मायनों में वही व्यक्ति गरीब है। मंजरी को स्वयं पर अभिमान था परन्तु जब वह लहरों की चपेट में आई तब उसका अभिमान चूर हो गया। अतः वही असली में गरीब कहलाएगी।
(ख) तुमने अपने आस-पास अमीर और गरीब, दोनों तरह के लोग देखे होंगे। तुम्हारे विचार से गरीबी के क्या कारण हो सकते हैं?
उत्तर: हमारे विचार से अशिक्षा तथा धन का अभाव गरीबी के सबसे बड़े कारण हैं। मनुष्य अशिक्षित होता है, तो उसे अच्छी नौकरी नहीं मिलती। इस कारण उसे मजदूरी करनी पड़ती है। मजदूरी से बहुत कम पैसे मिलते हैं इसलिए धन का अभाव बना रहता है। यही कारण हैं कि मनुष्य गरीब रहता है।
(ग) अमीरी और गरीबी के अंतर को कैसे दूर किया जा सकता है? कुछ उपाय सुझाओ।
उत्तर: अमीरी और गरीबी के अंतर को इस प्रकार से दूर किया जा सकता है-
1. शिक्षा का प्रसार होना चाहिए।
2. सरकार को देश में गरीबों के उत्थान के लिए ज़रुरी कदम उठाने चाहिए।
3. गरीबों के वेतन में वृद्धि करनी चाहिए।
4. अमीरों से अधिक कर लेना चाहिए।
5. सरकार को चाहिए कि ऐसे प्रयास करे जिससे गरीबों के बच्चों को अच्छे विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार प्राप्त हो।
7. जन्मदिन।
(क) क्या तुम्हारा जन्मदिन मनाया जाता है?
उत्तर: हाँ मेरा जन्मदिन मनाया जाता है।
(ख) तुम्हारे कितने दोस्तों और संबंधियों का जन्मदिन मनाया जाता है और कितनों का नहीं मनाया जाता?
उत्तर: मेरे भईया, दीदी, मित्रों इत्यादि का जन्मदिन मनाया जाता है।
मेरे माता-पिताजी, दादा-दादी, नानी-नानी का जन्मदिन नहीं मनाया जाता है।
8. समुद्र।
भारत के मानचित्र को देखो। भारत तीन दिशाओं से समुद्र से घिरा है। उन तीनों दिशाओं के नाम मानचित्र में भरो। समुद्र के पास वाले राज्यों के नाम भी भरो।
उत्तर: पश्चिम दिशा, पूर्व दिशा और दक्षिण दिशाओं से भारत समुद्र से घिरा है। समुद्र के पास वाले राज्यों के नाम – गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल।
9. वाक्य बनाओ।
‘उसके पिता एक सुंदर-सा खिलौना बनाने में लगे हैं।’ इस वाक्य में ‘सुंदर-सा’ लगाकर वाक्य बनाया गया है। तुम भी साधारण, बड़ा, छोटा, लंबा, गोल, चौकोर और त्रिकोण शब्द में सा, से या सी का प्रयोग कर वाक्य बनाओ।
उत्तर: (क) साधारण – मेरा घर साधारण-सा है।
(ख) बड़ा – मुझे बड़ा-सा बरगर खाना है।
(ग) लंबा – मुझे लंबा-सा सांप दिखा।
(घ) गोल – मेरे पास गोल-सा छल्ला है।
(ङ) चौकोर – मुझे चौकोर-सी आकृति बनानी है।
(च) त्रिकोण – उसके पास त्रिकोण-सा आकार का रेज़र था।
(छ) छोटा – मेरा टिफिन छोटा-सा है।
10. कुछ यह भी करो।
(क) हर्ष का पिता समुद्र के किनारे रहता था। वह तरह-तरह के खिलौने एवं मालाएँ तैयार कर पास के बड़े नगर में बेच आता था। तुम अपने आस-पास के कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त करो। वे किन-किन चीज़ों से क्या-क्या बनाते हैं?
उत्तर: (क) कुम्हार मिट्टी से कई प्रकार के मूर्ती, खिलौने, बनाते हैं।
(ख) एक महिला कपड़ा से बहुत सुंदर सुंदर बेग, पैंट, रुमाल और बोहुत तरह की समान बनाती है।
(ग) एक भईया पुरानी चूड़ियों के प्रयोग से सुंदर सजाने की वस्तुएँ बनाते हैं।
(घ) एक भईया मछलि पकड़के मछलि बेचता है और खाने के काम आती है।
(ख) समुद्र से सीपी, कौड़ी, शंख, पत्थर आदि प्राप्त होते हैं। पता करो उससे और क्या-क्या चीज़ों प्राप्त होती हैं जो मनुष्य के लिए उपयोगी हैं? इसकी एक सूची बनाओ।
उत्तर: (क) नमक – यह खाना बनाने के काम आता है।
(ख) मोती – यह आभूषण बनाने के काम आता है।
(ग) पेट्रोल – यह एक तरल पदार्थ हैं जो विभिन्न प्रकार के वाहनों को चलाने के काम आता है।
(घ) मछलियाँ – यह घर में रखने और खाने के काम आती है।
(ग) हर्ष और कनक ने मंजरी को समुद्र से निकाला। इसके बाद उन्होंने मंजरी को प्राथमिक उपचार दिया। पता करो तुम कौन से प्राथमिक उपचार करोगे, यदि
— किसी का हाथ गर्म चीज़ से जल जाए।
— पैर में काँच घुस जाए।
— कोई ज़हरीला जंतु काट ले।
उत्तर: (क) किसी का हाथ गर्म चीज़ से जल जाए – बर्फ़ मलेगें या फिर ठंडे पानी के नीचे हाथ रख देगें। जल्दी से बरनाल मलहम लगाएँगें। इसके बाद तुरंत डॉक्टर के पास जाएँगे।
(ख) पैर में काँच घुस जाए – पहले उसे किसी कुर्सी पर बैठाकर काँच निकालने का प्रयास करेंगे। काँच निकालने के बाद घाव को डेटॉल लगाकर साफ़ करेगें। उसके बाद उसमें मलहम लगाकर पट्टी कर देगें और डॉक्टर के पास ले जाएँगे। टिटनेस का इंजेक्शन अवश्य लगवाएँगे।
(ग) कोई जहरीला जंतु काट ले – उस स्थान को साबुन से अच्छी तरह धोएँगें और घाव को ढक देगें। तुरन्त डॉक्टर के पास ले जाकर रेबिस का इंजेक्शन लगवाएँगें।