NCERT Class 6 Science Chapter 5 लंबाई एवं गति का मापन

NCERT Class 6 Science Chapter 5 लंबाई एवं गति का मापन Solutions in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 6 Science Chapter 5 लंबाई एवं गति का मापन Notes and select need one. NCERT Class 6 Science Chapter 5 लंबाई एवं गति का मापन Question Answers Download PDF. NCERT Class 6 Solutions for Science in Hindi.

NCERT Class 6 Science Chapter 5 लंबाई एवं गति का मापन

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 6 Science Chapter 5 लंबाई एवं गति का मापन Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 6 Science Notes Hindi Medium. CBSE Class 6 Science in Hindi Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 5

जिज्ञासा
अभ्यास

आइए, और अधिक सीखें

1. तालिका 5.5 के स्तंभ । में दी गई लंबाइयों का उनके मापन के लिए स्तंभ II में दिए गए मात्रकों में से उपयुक्त मात्रक से मिलान कीजिए।

तालिका- 5.5

स्तंभ ।स्तंभ II
दिल्ली एवं लखनऊ के बीच की दूरीसेंटीमीटर
सिक्के की मोटाईकिलोमीटर
रबड़ (इरेजर) की लंबाईमीटर
विद्यालय के मैदान की लंबाईमिलीमीटर

उत्तर: 

स्तंभ ।स्तंभ II
दिल्ली एवं लखनऊ के बीच की दूरीकिलोमीटर
सिक्के की मोटाईमिलीमीटर
रबड़ (इरेजर) की लंबाईसेंटीमीटर
विद्यालय के मैदान की लंबाईमीटर

2. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए एवं सत्य कथन के सामने ‘सत्य’ एवं असत्य कथन के सामने। ‘असत्य’ लिखिए।

(क) एक सीधी सड़क पर चलती कार की गति सरल रेखीय गति का उदाहरण है।  [  ]

उत्तर: सत्य।

(ख) कोई वस्तु यदि समय के साथ किसी संदर्भ बिंदु के सापेक्ष अपनी स्थिति में परिवर्तन करती है तो वह गति में है। [  ]

उत्तर: सत्य।

(ग) 1 km = 100 cm.   [   ]

उत्तर: असत्य।

3. निम्न में से कौन-सा लंबाई मापने का मानक मात्रक नहीं है?

(क) मिलीमीटर।

(ख) सेंटीमीटर।

(ग) किलोमीटर।

(घ) बालिश्त।

उत्तर: (घ) बालिश्त।

4. अपने घर एवं विद्यालय में उपलब्ध विभिन्न पैमाने अथवा मापन फीते लीजिए। इन सभी पैमानों में से प्रत्येक द्वारा मापे जा सकने वाले लघुतम मान को ज्ञात कीजिए। अपने प्रेक्षणों को तालिका में लिखिए।

उत्तर: प्रत्येक पैमाने के लिए न्यूनतम माप:

(i) मापन फीताः 1 mm.

(ii) मीटर रूलर: 1 mm.

(iii) छोटी स्केल: 1 mm.

5. मान लीजिए आपके विद्यालय एवं घर के बीच की दूरी 1.5 km है। इसे मीटर में व्यक्त कीजिए।

उत्तर: 1 किलोमीटर = 1000 मीटर 

1.5  किलोमीटर = 1.5 × 1000

= 1500 मीटर 

6. एक गिलास या बोतल लीजिए। गिलास या बोतल के तल के वक्र भाग की लंबाई मापिए और लिखिए।

उत्तर: मैंने एक गिलास लिया और इसके तल के वक्र भाग की माप ली। यह माप 20 सेंटीमीटर (cm) है, इसलिए गिलास के तल के वक्र भांग की लंबाई = 20 cm. 

7. अपने दोस्त की लंबाई मापिए और उसे मीटर, सेंटीमीटर एवं मिलीमीटर में व्यक्त कीजिए।

उत्तर: मेरे दोस्त रवि की लंबाई है:

(i) 1.75m.

(ii) 175cm.

(iii) 1750 mm.

8. आपको एक सिक्का दिया गया है। अनुमान लगाइए कि किसी पुस्तिका के एक ओर के पूरे किनारे पर कोई रिक्त स्थान छोड़े बिना एक के बाद एक रखने पर कितने सिक्कों की आवश्यकता होगी? पुस्तिका के उसी किनारे और सिक्के को 15 cm के पैमाने पर मापकर अपने अनुमान का सत्यापन भी कीजिए।

उत्तर: यदि एक सिक्के का व्यास 2.5 cm है, तो पुस्तिका के एक किनारे की लंबाई 15 cm पर सिक्कों की संख्या का अनुमान लगाने के लिए:

सिक्कों की संख्या = पुस्तिका का किनारा/सिक्के का व्यास

= 15 cm/2.5 cm

= 6 सिक्के

इसलिए, 15 cm के किनारे पर 6 सिक्कों की आवश्यकता होगी।

9. सरल रेखीय, वृत्तीय एवं दोलन-गति के दो-दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर: सरल रेखीय गति –

(i) सड़क पर सीधी रेखा में चलती हुई कार।

(ii) रेल की पटरियों पर सीधा आगे बढ़ती हुई ट्रेन।

वृत्तीय गति –

(i) एक पत्थर जिसे रस्सी से बांधकर घुमाया जा रहा हो।

(ii) गोल घूमता पंखा।

दोलन गति – 

(i) पेंडुलम की गति।

(ii) झूला झूलने की गति।

10. अपने चारों ओर की विभिन्न वस्तुओं पर ध्यान दीजिए। कुछ वस्तुओं की लंबाई को mm में, कुछ की cm में और कुछ की m में व्यक्त करना आसान होता है। प्रत्येक श्रेणी में 3 वस्तुओं की सूची बनाइए एवं तालिका 5.6 में लिखिए।

तालिका 5.6- हमारे चारों ओर की कुछ वस्तुओं का आकारों

लंबाई का उपयुक्त मात्रकमापनीय वस्तु
mm
cm
m

उत्तर: 

लंबाई का उपयुक्त मात्रकमापनीय वस्तु
mmसुई, बोल पेन की नोक।
cmकिताब, पेंसिल।
mदीवार, दरवाज़ा।

11. एक रोलर कोस्टर का ट्रैक चित्र 5.19 में दिखाए गए आकार में बनाया गया है। एक गेंद बिंदु ‘क’ से प्रारंभ होती है ‘च’ और बिंदु से निकल जाती है। रोलर कोस्टर पर गेंद की गति के प्रकार और ट्रैक के संगत भागों की पहचान कीजिए।

उत्तर: इस चित्र में दिखाए गए रोलर कोस्टर पर गेंद की गति के प्रकार और ट्रैक के संगत भाग इस प्रकार हैं:

सरल रेखीय गति – भाग ‘क’ से ‘ख’ तक, यह ट्रैक का वह हिस्सा है जहां गेंद सीधे नीचे की ओर आती है। यहाँ गेंद की गति सरल रेखीय गति कहलाती है।

वृत्तीय गति – भाग ‘घ’ और ‘ङ’, यह वह हिस्सा है जहां ट्रैक गोलाकार घुमाव बनाता है। यहाँ गेंद वृत्तीय गति में होती है, क्योंकि वह एक वर्तुलाकार पथ पर चलती है।

सरल रेखीय गति – भाग ‘च’, यह वह हिस्सा है जहां गेंद एक बार फिर से सीधे आगे की ओर जाती है। यहाँ भी गेंद की गति सरल रेखीय गति कहलाती है।

इस प्रकार, इस ट्रैक पर गेंद की गति सरल रेखीय और वृत्तीय गति के रूप में पहचानी जा सकती है।

12. तस्नीम स्वयं एक मीटर पैमाना बनाना चाहती है। वह उसके लिए निम्नलिखित सामग्री पर विचार करती है प्लाईवुड, कागज, कपड़ा, लचीली रबड़, स्टील आदि। इनमें से उसे किसका उपयोग नहीं करना चाहिए और क्यों?

उत्तर: तस्नीम को मीटर पैमाना बनाने के लिए कपड़ा और लचीली रबड़ का उपयोग नहीं करना चाहिए। इसका कारण यह है कि ये दोनों सामग्री लचीली होती हैं और मापने के समय खिंच सकती हैं, जिससे मापन में त्रुटि हो सकती है। एक मापक के लिए स्थिर और सख्त सामग्री की आवश्यकता होती है, ताकि माप सटीक हो। इसलिए, स्टील या प्लाईवुड जैसे कठोर और मजबूत सामग्री का उपयोग करना उचित होगा, क्योंकि ये सटीक माप प्रदान करते हैं

13. अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए लंबाई के मात्रकों के रुपांतरण पर एक कार्ड का खेल (कार्ड गेम) बनाने के संबंध में विचार कीजिए इसकी योजना बनाइए और इसे विकसित कीजिए।

उत्तर: खेल की योजनाः

(i) कार्ड्स पर विभिन्न मात्रक (mm, cm, m, km) लिखे होंगे।

(ii) खिलाड़ियों को इन कार्ड्स को सही क्रम में लगाना होगा। उदाहरण के लिए 1 cm = 10 mm, 1 m = 100 cm इत्यादि।

(iii) खेल में सही क्रम लगाने वाले को अंक मिलेंगे।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top