Class 7 Hindi Chapter 8 अपनों के पत्र

Class 7 Hindi Chapter 8 अपनों के पत्र answer to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapter Assam Board Class 7 Hindi Chapter 8 अपनों के पत्र and select needs one.

Class 7 Hindi Chapter 8 अपनों के पत्र

Join Telegram channel

Also, you can read the SCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per SCERT (CBSE) Book guidelines. These solutions are part of SCERT All Subject Solutions. Here we have given Assam Board Class 7 Hindi Chapter 8 अपनों के पत्र Solutions for All Subject, You can practice these here.

अपनों के पत्र

पाठ – 8

अभ्यास–माला

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो:

(क) गौतम और गीतांजलि कहाँ खेल रहे थे?”

उत्तर: गौतम और गीतांजलि आंँगन में खेल रहे है।

(ख) गौतम और गीतांजलि के पिता को चिट्ठी भेजने में देर क्यों हुई थ?

उत्तर: गौतम और गीतांजलि के पिता को चिट्ठी भेजने में देर इसलिए हुई क्योंकि उनका तबादला अरुणाचल प्रदेश में हुआ था। और उनकी ड्यूटी चीन की सीमा पर लगी थी। जहांँ से टेलीफोन करना और चिट्ठी भेजना आसान नहीं था।

(ग) भालुकपुंग में किसने राजधानी बनवाई था?

उत्तर: भालुकपुंग में राजा वाण के पोते भालुक ने अपनी राजधानी बनवाई थी।

(घ) गौतम और गीतांजलि के पिता कौन-सी नौकरी करते थे और उनका तबादला किस जगह पर हुआ था?

उत्तर: गौतम और गीतांजलि के पिता भारतीय स्थल सेना में नौकरी करते थे और उनका तबादला अरुणाचल प्रदेश में हुआ था।

2. संक्षेप में उत्तर दो:

(क) अरुणाचल के पाँच दर्शनीय स्थलों के नाम लिखो।

उत्तर: अरुणाचल के पाँच दर्शनीय स्थल है – तावाङ, बोमडिला, टीपी, भालुकपुंग और इटानगर।

(ख) टिपि की विशेषता क्या है?

उत्तर: अरुणाचल प्रदेश में स्थित टिपि दर्शनीय स्थल की विशेषता रही है कि यह आर्किडों से भरा एक अविस्मरणीय स्थल है।

(ग) अरुणाचल की संपर्क भाषा और कार्यालयीन भाषा क्या-क्या है?

उत्तर: अरुणाचल की संपर्क भाषा है हिंदी और कार्यालयीन भाषा है अंग्रेजी।

(घ) तावाङ शहर के बौद्ध मंदिर के बारे में संक्षिप्त जानकारी दो।

उत्तर: तावाङ शहर का बौद्ध मंदिर विश्व विख्यात है। यह मंदिर करीब 400 साल पुराना है। इस मंदिर में दिसंबर-जनवरी महीने में बड़ा उत्सव होता है। इस उत्सव में देशी-विदेशी के पर्यटक आकर जमा होते हैं।

5. पाठ के आधार पर तावाङ के बारे में पांँच वाक्य लिखो।

उत्तर: (i) तावाङ अरुणाचल प्रदेश का एक दर्शनीय स्थित है।

(ii) तावाङ शहर में स्थित एक बौद्ध मठ है, जो 400 साल पुराना है।

(iii) तावाङ मठ में 700 बौद्ध साधु ठहर सकते हैं।

(iv) तावाङ मठ दूर से किले जैसा दिखाई देता है।

(v) तावाङ मठ के पास से एक जलधारा भी बहती है।

पाठ के आस-पास

1. सूचना प्रौद्योगिकी के विकास के साथ-साथ संपर्क-व्यवस्था में भरपूर बदलाव आ रहा है। तुम पत्र के अलावा संपर्क साधन के अन्य उपायों की एक सूची बनाओ और उनकी तस्वीरों का संग्रह करके कॉपी पर चिपकाओ।

उत्तर: छात्र – छात्री खुद करे।

2. प्रस्तुत पाठ में पारिवारिक पत्र के बारे में बताया गया है। पारिवारिक पत्र के अलावा पत्र के अन्य और क्या-क्या भेद हैं जान लो और एक तालिका बनाओ।

उत्तर: छात्र – छात्री खुद करे।

3. हम वर्ष में विभिन्न प्रकार के त्यौहार मनाते हैं। तुमने इस बार होली किस तरह मनाई, उसकी जानकारी देकर अपने मित्र को एक पत्र लिखो।

उत्तर: छात्र – छात्री खुद करे।

4. चिट्ठी भेजते समय पाने वाले के पते के साथ स्थान का डाक सूचकांक (पिन कोड) अवश्य लिखना चाहिए। कुछ प्रमुख महानगरों के डाक सूचकांक हैं-

600001400001700001110001560001
चेन्नईमुंबईकोलकातादिल्लीबेंगलुरु

तुम असम के प्रत्येक जिला मुख्यालय, जैसे डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, जोरहाट, गुवाहाटी, बंगाईगाँव, बरपेटारोड आदि के डाक सूचकांकों का संग्रह करके कॉपी पर लिखो।

उत्तर:

डिब्रूगढ़तिनसुकियाजोरहाट गुवाहाटीबंगाईगांँवबरपेटारोड
786001786125785001781001783380781315

5. आओ, समूह में बैठकर बातें करें:

(क) क्या तुमलोगों ने भारतीय सेना के बारे में कभी बातचीत की है? सेना प्रधान की नौकरी करने से कैसा लगेगा, आपस में चर्चा करो।

उत्तर: छात्र – छात्री खुद करे।

(ख) अरुणाचल प्रदेश के आदिवासी लोगों की पोशाकों और उनके द्वारा प्रयुक्त आभूषणों के बारे में जानकारी एकत्र करो तथा अपने साथियों को बताओ।

उत्तर: छात्र – छात्री खुद करे।

भाषा–अध्ययन

1. आओ, जाने:

वाक्य मे संज्ञा के बार बार प्रयोग से बचने के लिए जिस शब्द का व्यवहार होता उसे सर्वनाम कहते हैं।

पढ़ो और समझो:

गीताजंलि अच्छी लड़की हैं।वह रोज स्कूल जाती है।
गोतम और राहुल क्रिकेट खेलते हैं।वे महाहुर क्रिकेट खिलाड़ी है।
दिल्ली भारत की राजधानी है।यह एक प्राचीन शहर है।

इन वाक्यों में रेखांकित शब्द नाम के बदले आए हैं। अतः ये सर्वनाम है।

2. आओं, सर्वनामों के साथ आने वाले क्रिया-रुप ध्यान से देखें और लिखें:

क्रियातू तुम आप
खेलनाखेलखेलोखेलिए
आना
पढ़ना

उत्तर: 

क्रियातू तुम आप
खेलनाखेलखेलोखेलिए
आनाआ आओआइए
पढ़नापढ़पढ़ोपढ़िए

3. इन वाक्यों को ध्यान से पढ़ो:

(क) तुमलोगों को एक बार अरुणाचल प्रदेश घुमाने के लिए ले आऊँगा।

(ख) आप वहाँ सावधानी से रहिएगा।

(ग) चिट्ठी के उत्तर की प्रतीक्षा रहेगी।

ऊपर के वाक्यों में मोटे अक्षरों वाले शब्दों से पता चलता है कि काम आने वाले समय में होने वाला है। जब काम आने वाले समय में होने का भाव होता है उसे भविष्यत् काल कहते हैं।

4. खाली जगहों को भविष्य का बोध होने वाले किया-रूपों से पूरा करों:

(क) गोपाल बाजार …………..

उत्तर: गोपाल बाजार जाएगाँ।

(ख) गीतांजलि और गौतम विज्ञान प्रदर्शनी देखने……….

उत्तर: गीतांजलि और गौतम विज्ञान प्रदर्शनी देखने जाएंगे।

(ग) माँ भी उनलोगों के साथ ………

उत्तर: माँ भी उनलोगों के साथ जाएँगी।

(घ) यहाँ आने से ही पता………..

उत्तर: यहाँ आने से ही पता चलेगा।

5. नीचे लिखे वाक्यों को ध्यान से पढ़ो:

सीमा, एक अच्छा फल दो। हाँ-हाँ, दोनों कच्चे फल खराब हैं। पके आम ही दो। इन वाक्यों में अच्छा, खराब, कच्चे, पके शब्द फल की विशेषता बता रहे हैं। राम स्वस्थ लड़का है। वह पढ़ाई में भी तेज है। उसका आचरण भी ठीक है। यहाँ स्वस्थ, तेज, ठीक विशेषता बताने वाले शब्द हैं।

जान लें: ऊपर के वाक्यों में मोटे अक्षरों वाले और रेखांकित शब्द अच्छा, कच्चे, पके, स्वस्थ, तेज, ठीक किसी की विशेषता बताते हैं। ऐसे शब्दों को विशेषण कहा जाता है।

परीयोजना

कल्पना के सहारे तावाङ के प्राकृतिक दृश्य का एक चित्र बनाओ। 

आओ, पाठ में आए कुछ शब्दों के अर्थ जानें:

शब्दअर्थ 
ठिठुरन
तबादला 
खैरियत
तारीफ
कार्यालयीन
सफर
फुर्सत
सदियों पुराना
अविस्मरणीय
सुहावने
इजाजत

उत्तर: 

शब्दअर्थ 
ठिठुरनठंड के कारण होने वाला कंपन
तबादला बदली, स्थानांतरण
खैरियतकुशलता
तकलीफदिक्कत, परेशानी
कार्यालयीनकार्यालयों में प्रयोग होनेवाली
सफरयात्रा
फुर्सतअवकाश, खाली समय
सदियों पुरानासैकड़ों वर्ष पुराना
अविस्मरणीयन भूलने लायक
सुहावनेसुंदर
इजाजतआज्ञा, अनुमति

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top