NIOS Class 12 Sociology Chapter 39 संस्कृति पर संचार माध्यमों का प्रभाव

NIOS Class 12 Sociology Chapter 39 संस्कृति पर संचार माध्यमों का प्रभाव Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Sociology Chapter 39 संस्कृति पर संचार माध्यमों का प्रभाव Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 12 Sociology Solutions Hindi Medium Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Sociology Notes Paper Code: 331.

NIOS Class 12 Sociology Chapter 39 संस्कृति पर संचार माध्यमों का प्रभाव

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Sociology Notes, NIOS Senior Secondary Course Sociology Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 39

मॉड्यूल – V: संस्कृति

पाठगत प्रश्न 35.1

निम्नलिखित शब्दों से आप क्या समझते हैं? प्रत्येक के विषय में एक वाक्य में लिखिए:

(अ) जन-संचार (मास कम्यूनिकेशन)।

उत्तर: उसी लक्ष्य से विकसित किए गए संचार माध्यमों के उपयोग के द्वारा विविध प्रकार के श्रोताओं के पास सूचनाएँ, विचार तथा दृष्टिकोण आदि भेजने या पहुँचाने के लिए संचार माध्यम एक साधन हैं।

(ब) अंतरावैयक्तिक संचार (इंट्रा परसनल कम्युनिकेशन)।

उत्तर: यदि संचार या संदेश एक व्यक्ति का ‘आंतरिक’ मसला है तो वह ‘अंतराव्यक्तिगत संदेश’ कहलाता है।

(स) अन्तर व्यक्तिगत संचार। (इंटर परसनल कम्यूनिकेशन)।

उत्तर: यदि संदेश की प्रक्रिया दो या ज्यादा व्यक्तियों से संबंधित होकर आमने-सामने घटित होती है तो वह ‘अंतर वैयक्तिक संचार’ होती है।

(द) जन-संचार माध्यम। (मास मीडिया)।

उत्तर: यह सूचना, विचार, दृष्टिकोण आदि के जन संचार-प्रेषक द्वारा श्रोताओं तक भेजे जाने का वह तकनीकी साधन है जिसमें समाचार पत्र, पत्रिकाएँ तथा पुस्तकें (प्रिंट मीडिया), रेडियो और दूरदर्शन (इलैक्ट्रोनिक मीडिया) तथा चल-चित्र शामिल होते हैं।

पाठगत प्रश्न 35.2

कालम ‘अ’ तथा ‘ब’ का मिलान कीजिए-

‘अ’‘ब’
(अ) रेडियोश्रव्य
(ब) समाचार-पत्रश्रव्य-दृश्य
(स) फिल्मप्रिंट मीडिया (छपा हुआ संचार (माध्यम)

उत्तर: 

‘अ’‘ब’
(अ) रेडियोश्रव्य
(ब) समाचार-पत्रप्रिंट मीडिया (छपा हुआ संचार (माध्यम)
(स) फिल्मश्रव्य-दृश्य

पाठगत प्रश्न 35.3

एक वाक्य में उत्तर लिखिएः

(अ) सांस्कृतिक विस्तार क्या होता है?

उत्तर: उद्भव के स्थान से संपूर्ण क्षेत्र और आस-पास के क्षेत्रों अथवा पड़ोसी समुदायों में सांस्कृतिक भावना का फैल जाना ‘प्रसार’ या ‘विस्तार’ कहलाता है।

(ब) संस्कृति के दो मदों के विषय में संक्षेप में लिखिए?

उत्तर: भोजन, पहनावा या वेशभूषा।

(स) दूरदर्शन के विज्ञापनों में जिन्हें आप ज्यादातर देखते हैं, किन्हीं दो गैसीय पेयों के ब्रांडों के नाम लिखिए?

उत्तर: पेप्सी, कोका कोला।

(द) सिनेमा (फिल्म) और दूरदर्शन के माध्यम से फैलने वाली धार्मिक रीति का एक उदाहरण दीजिए?

उत्तर: संतोषी मां।

पाठगत प्रश्न 35.4

उत्तर ‘ठीक’ होने पर ‘सत्य’ और ‘गलत के लिए’ ‘असत्य’ हर प्रश्न के सामने लिखिए।

1. दूरदर्शन के प्रोग्राम सूचनाप्रद और शिक्षाप्रद होते हैं।

उत्तर: सत्य।

2. दूरदर्शन का मुख्य उद्देश्य साधारण मनोरंजन होता है।

उत्तर: गलत।

3. दूरदर्शन के ‘सकारात्मक’ और ‘नकारात्मक’ दोनों प्रभाव होते हैं।

उत्तर: सत्य।

4. दूरदर्शन के द्वारा, विश्व में और आस-पास क्या हो रहा है, हम जान सकते हैं।

उत्तर: सत्य।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top