NIOS Class 12 Sociology Chapter 13 परिवार

NIOS Class 12 Sociology Chapter 13 परिवार Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Sociology Chapter 13 परिवार Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 12 Sociology Solutions Hindi Medium Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Sociology Notes Paper Code: 331.

NIOS Class 12 Sociology Chapter 13 परिवार

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Sociology Notes, NIOS Senior Secondary Course Sociology Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 13

मॉड्यूल -।I: सामाजिक संस्थाएँ और सामाजिक वर्गीकरण

पाठगत प्रश्न 13.1

वस्तुनिष्ठ प्रश्नः

1. निम्न कथन ‘सही’ है या ‘गलत’ है बताइए।

परिवार के सदस्य हमेशा सामान्य निवास करते हैं।

उत्तर: गलत।

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

परिवार के सदस्य एक दूसरे से ______________ या दत्तकग्रहण से जुड़े होते हैं।

उत्तर: परिवार के सदस्य एक दूसरे से विवाह या दत्तकग्रहण से जुड़े होते हैं।

3. निम्न में से सही उत्तर छाँटिएः

व्यक्ति के जीवन में परिवार एक महत्वपूर्ण समूह है क्योंकि-

(i) परिवार के सदस्य एक दूसरे के प्रति निःस्वार्थ और समर्पित भावना रखते हैं।

(ii) परिवार के सदस्य रक्त, विवाह या दत्तक ग्रहण के माध्यम से जुड़े होते हैं।

(iii) परिवार अपने सदस्यों को आर्थिक और सामाजिक सहायता देता है।

(iv) व्यक्ति के समाजीकरण में परिवार की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है।

(v) उपरोक्त सभी।

उत्तर: (v) उपरोक्त सभी।

4. परिवार को ‘मानव प्रकृति की नर्सरी’ कहते हैं क्यों? एक वाक्य में समझाइए।

उत्तर: परिवार को ‘मानव प्रकृति की नर्सरी’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहीं बच्चे के व्यक्तित्व, संस्कार, मूल्य और सामाजिक व्यवहार का प्रारम्भिक विकास होता है।

पाठगत प्रश्न 13. 2

1. निम्न कथन ‘सही’ हैं या ‘गलत’ बताइए:

बच्चे की प्रारम्भिक परवाह और शिक्षा परिवार का प्रकार्य है।

उत्तर: सही।

2. निम्न रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए:

तनावपूर्ण परिस्थितियों में संवेगात्मक सहायता प्रदान करना परिवार का ______________ प्रकार्य है।

उत्तर: तनावपूर्ण परिस्थितियों में संवेगात्मक सहायता प्रदान करना परिवार का मनोवैज्ञानिक प्रकार्य है।

3. निम्न में से सही उत्तर छाटिए:

परिवार का प्रकार्य है:

(i) भौतिक सुरक्षा प्रदान कारना।

(ii) आर्थिक सहायता देनामा।

(iii) समाज के मानदण्डों और मूल्यों द्वारा बच्चे का समाजीकरण करना।

(iv) उपरोक्त सभी।

उत्तर: (iv) उपरोक्त सभी।

4. परिवार से किसी एक आर्थिक प्रकार्य को पहचान कीजिए।

उत्तर: परिवार का एक प्रमुख आर्थिक प्रकार्य है अपने सदस्यों की आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना, जैसे भोजन, वस्त्र और आवास की व्यवस्था करना।

पाठगत प्रश्न 13.3

1. निम्न कथन ‘सही’ हे या ‘गलत’ बताइएः

वंशीय संयुक्त परिवार में एक व्यक्ति अपने पुत्र और पौत्र के साथ रहता है।

उत्तर: सही।

2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए:

______________ परिवार में माता के पास सर्वोच्च प्राधिकार होता है।

उत्तर: मातृसत्तात्मक परिवार में माता के पास सर्वोच्च प्राधिकार होता है।

3. निम्न में से सही उत्तर छाँटिए:

परिवार का वह प्रकार, जिसमें नव-विवाहित जोड़ा मामा के निकट या मामा के घर में रहता है:

(क) मातृ स्थानिक परिवार।

(ख) पितृ स्थानिक परिवार।

(ग) मातुल स्थानीय परिवार।

(घ) नवस्थानीय परिवार।

उत्तर: (ग) मातुल स्थानीय परिवार।

4. संयुक्त परिवार किसे कहते हैं? एक वाक्य में लिखिए।

उत्तर: संयुक्त परिवार वह परिवार होता है जिसमें माता-पिता, उनके विवाहित पुत्र-पुत्रवधुएँ और पोते-पोती एक साथ मिलकर रहते हैं।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top