NIOS Class 12 Biology Chapter 23 आण्विक वंशागति एवं जीन अभिव्यक्ति Solutions Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Biology Chapter 23 आण्विक वंशागति एवं जीन अभिव्यक्ति Notes and select need one. NIOS Class 12 Biology Chapter 23 आण्विक वंशागति एवं जीन अभिव्यक्ति Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Biology Notes Paper 314.
NIOS Class 12 Biology Chapter 23 आण्विक वंशागति एवं जीन अभिव्यक्ति
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Biology Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Biology Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
आण्विक वंशागति एवं जीन अभिव्यक्ति
Chapter: 23
| मॉड्यूल – III: जनन एवं आनुवंशिकी |
पाठगत प्रश्न 23.1
1. DNA को विस्तारपूर्वक लिखिए।
उत्तर: डिऑक्सीराइबो न्यूक्लिक अम्ल।
2. बैक्टीरियाई रूपांतरण में DNA के आनुवंशिक पदार्थ होने की पुष्टि करने वाले वैज्ञानिकों के नाम बतायें।
उत्तर: एवेरी, मैक्लीऑड व मैककारटी।
3. DNA में पाये जाने वाली शर्करा तथा नाइट्रोजनी बेसों का नाम बतायें।
उत्तर: डिऑक्सीरिबोस, एडिनीन, ग्वानीन, थाईमीन, साइटोसीन।
पाठगत प्रश्न 23.2
1. DNA पॉलिमरेज DNA प्रतिकृति को उत्प्रेरित करने के लिये किस दिशा में बढ़ते है? 5′ से 3′ या 3′ से 5′?
उत्तर: DNA polymerase 5′ → 3′ दिशा में नया DNA बनाता है।
2. प्राइमर क्या है – एक DNA अणु या एक RNA अणु?
उत्तर: प्राइमर एक छोटा RNA अणु होता है।
3. DNA प्रतिकृति के लिये आवश्यक चार प्रकिण्वों के नाम बताईये।
उत्तर: हेलिकेज, प्राइमेज, DNA पॉलिमरेज, DNA लाइगेज।
4. कौन-सा प्रकिण्व ओकाजाकी खण्डो को जोड़ता है?
उत्तर: DNA लाइगेज।
पाठगत प्रश्न 23.3
1. आण्विक जीव विज्ञान का केन्द्रीय सिद्धान्त क्या है?
उत्तर: DNA → RNA → प्रोटीन।
2. अनुलेखन पर कौन-सा अणु संश्लेषित होता है?
उत्तर: mRNA.
3. कोडॉन क्या है?
उत्तर: जीनों में तीन बेसों का अनुक्रम।
4. कोशिका में ट्राँसलेशन कहाँ पर होता है?
उत्तर: राइबोसोम (साइटोप्लाज्म) में।
5. प्रोटीन संश्लेषण में भाग लेने वाले तीन प्रकार के RNA के नाम बताये।
उत्तर: mRNA, tRNA, rRNA.
पाठगत प्रश्न 23.4
1. ओपेरॉन के अवयवों के नाम लिखिए।
उत्तर: ओपेरॉन के अवयवों के नाम है—
(i) नियामक जीन (i).
(ii) प्रमोटर जीन (P).
(iii) ऑपरेटर जीन (O).
(v) संरचनात्मक जीन (z, y, a).
2. उत्परिवर्तन क्या है? एक उत्परिवर्तन कब ट्रांजिशन उत्परिवर्तन कहलाता है।
उत्तर: प्यूरीन↔प्यूरीन (A↔G) या पिरिमिडीन↔पिरिमिडीन (C↔T) प्रतिस्थापन।
आनुवंशिक पदार्थ की संरचना, अंश तथा संघटन में वंशागति परिवर्तन।
3. साइलेन्ट म्यूटेशन (लक्षणहीन उत्परिवर्तन) को ऐसा क्यों कहा जाता है।
उत्तर: न्यूक्लियोटाइड बदलता है लेकिन अमीनो अम्ल नहीं बदलता।
4. उत्परविर्तक म्यूटाजेन क्या हैं?
उत्तर: आनुवंशिक पदार्थ (DNA) में उत्परिवर्तन (mutation) पैदा करने वाले कारकों या अभिकर्ताओं को म्यूटाजेन (Mutagen) कहा जाता है।
5. एक ऐसे रसायन का नाम बताइए जो आनुवंशिक पदार्थ में उत्परिवर्तन करता है।
उत्तर: सरसों गैस (Mustard gas) या एक्टिनोमाइसिन D ऐसे रसायन हैं जो उत्परिवर्तन करते हैं।
पाठांत प्रश्न
1. हर्शी तथा चेज ने कैसे सिद्ध किया कि DNA ही आनुवंशिक पदार्थ है?
उत्तर: 1952 में हर्श (Hershey) तथा चेज़ (Chase) ने T₂ बैक्टीरियोफेज (जीवाणु को संक्रमित करने वाला विषाणु) को अपने प्रयोगों में इस्तेमाल किया। इन्होंने विषाणु के प्रोटीन कोट (आवरण) को रेडियोधर्मी आइसोटोप (³⁵S) से लेबल (labelled) किया। विषाणु को बैक्टीरिया में प्रविष्ट कराया गया तो बैक्टीरिया के अंदर कोई रेडियोधर्मी संकेत नहीं पाये गये क्योंकि विषाणुक कोट (आवरण) बाहर ही छूट गया था। जब उन्होंने विषाणुक DNA को ³²P (रेडियाधर्मी फॉस्फोरस) से लेबल किया, तो बैक्टीरिया के अंदर रेडियाधर्मिता पायी गयी। इससे यह स्पष्ट हो गया कि विषाणुओं की नई पीढ़ियाँ विषाणुक DNA के कारण पैदा हुई।

Hi! my Name is Parimal Roy. I have completed my Bachelor’s degree in Philosophy (B.A.) from Silapathar General College. Currently, I am working as an HR Manager at Dev Library. It is a website that provides study materials for students from Class 3 to 12, including SCERT and NCERT notes. It also offers resources for BA, B.Com, B.Sc, and Computer Science, along with postgraduate notes. Besides study materials, the website has novels, eBooks, health and finance articles, biographies, quotes, and more.


