NIOS Class 12 Biology Chapter 2 जगत् मोनेरा, प्रोटोक्टिस्टा एवं फंजाई

NIOS Class 12 Biology Chapter 2 जगत् मोनेरा, प्रोटोक्टिस्टा एवं फंजाई Solutions Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Biology Chapter 2 जगत् मोनेरा, प्रोटोक्टिस्टा एवं फंजाई Notes and select need one. NIOS Class 12 Biology Chapter 2 जगत् मोनेरा, प्रोटोक्टिस्टा एवं फंजाई Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Biology Notes Paper 314.

NIOS Class 12 Biology Chapter 2 जगत् मोनेरा, प्रोटोक्टिस्टा एवं फंजाई

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Biology Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Biology Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 2

मॉड्यूल – I: विविधता तथा जीवन का विकास

पाठगत प्रश्न 2.1

1. एक बैक्टीरिया का एकल वृत्तीय गुणसूत्र किसका बना होता है?

उत्तर: डीएनए (DNA).

2. बैक्टीरिया कोशिका में उस विशेष क्षेत्र का नाम बताएँ जहाँ आनुवंशिक पदार्थ पाया जाता है।

उत्तर: न्यूक्लिऑइड।

3. प्रोकैरियोटों में कोशिका भित्ति किस पदार्थ की बनी होती है?

उत्तर: पेप्टिडोग्लाइकैन।

4. कशाभ व पाइलाई में एक अंतर बताएँ।

उत्तर: कशाभ (फ्लैजेला) पाइलस से मोटे एवं लंबे होते है। संचलन में प्रयुक्त होते हैं और संयुग्मन में भी प्रयुक्त होते हैं।

5. वायवीय व अवायवीय श्वसन में एक अंतर बताएँ।

उत्तर: वायवीय जीवाणु ऑक्सीजन की उपस्थिति में श्वसन करता है। अवायवीय जीवाणु ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में श्वसन करता है।

6. बैक्टीरिया में लैंगिक जनन के दौरान किस चीज का स्थानांतरण होता है? 

उत्तर: डीएनए (DNA) तंतु का एक टुकड़ा।

पाठगत प्रश्न 2.2

1. उस बैक्टीरिया का नाम लिखिए जो:

(i) मिट्टी में वायुमण्डलीय नाइट्रोजन का स्थिरीकरण कर देता है।

उत्तर: एजोटोबैक्टर।

(ii) दूध को दही में जमा देता है।

उत्तर: लैक्टोबैसीलस।

(iii) यक्ष्मा (तपेदिक क्षय रोग) का कारण होता है।

उत्तर: माइकोबैक्टीरियम ट्युबरक्युलोसिस।

(iv) टिटेनस का कारण होता है।

उत्तर: क्लॉस्ट्रीडियम टिटेनी।

2. एक बैक्टीरिया से 1 घंटे में लगभग कितने बैक्टीरिया बन सकते हैं?

उत्तर: एक बैक्टीरिया से 1 घंटे में लगभग आठ बैक्टीरिया बन सकते हैं।

3. बैक्टीरिया व साएनोबैक्टीरिया में कोई तीन अंतर बताएँ।

उत्तर: जीवाणु-छोटी कोशिकाएँ, कशाभिका विद्यमान, संयुग्मन द्वारा लैंगिक जनन, सायनोबैक्टीरिया-बड़ी कोशिकाएँ, कोई कशाभ नहीं, कोई संयुग्मन नहीं।

पाठगत प्रश्न 2.3

1. प्रोटीक्टिस्ट भी मोनेरा की तरह एककोशिकीय होते हैं फिर इन्हें एक अलग जगत् में क्यों रखा गया है? संक्षिप्त उत्तर लिखिए।

उत्तर: प्रोटोक्टिस्टा यूकेरियोट हैं/इनमें वास्तविक केन्द्रक होता है।

2. उन प्रोटोजोआ प्राणी के नाम बताइएँ जिनसे—

(i) अमीबीय पेचिश होती है।

उत्तर: एंटअमीबा हिस्टोलिटिका।

(ii) मलेरिया फैलता है।

उत्तर: मलेरिया परजीवी (प्लाज्मोडियम)

3. प्रोटीक्टिस्ट में किस प्रकार का अलैंगिक जनन होता है?

उत्तर: द्विविभाजन।

4. प्रोटीक्टिस्टों के शरीर के किस भाग में श्वसन होता है?

उत्तर: माइटोकॉंड्रिया।

5. प्रोटीक्टिस्टों में जल की मात्रा का नियमन (परासरणनियमन) किस कोशिकांगक के द्वारा संपन्न होता है?

उत्तर: संकुंचनशील धानी।

6. प्रोटीक्टिस्टों में पाए जाने वाले दो प्रकार के संचलनों के नाम लिखिए।

उत्तर: कशभिका (फ्लैजेलम), कूटपाद (स्यूडोपोडियम) या अमीबाभ (अमीबॉइड)।

पाठगत प्रश्न 2.4

1. कवक का शरीर निर्माण करने वाले पतले तंतुओं का नाम बताइए।

उत्तर: कवक-तंतु (हाइफा)।

2. कवकों में पाए जाने वाले जनन के प्रकार कौन से हैं?

उत्तर: अलैंगिक, लैंगिक।

3. यीस्ट में अलैंगिक जनन को दो चित्रों की सहायता से दर्शाइए।

उत्तर: 

4. चार मुख्य प्रकार के कवक कौन-कौन से होते हैं।

उत्तर: (i) यीस्ट (खमीर)।

(ii) स्लाइम मोल्ड।

(iii) मशरूम एवं टोडस्टूल।

(iv) शैक (लाइकेन)।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top