NIOS Class 12 Biology Chapter 1 जीवन की उत्पत्ति एवं विकास और वर्गीकरण से परिचय

NIOS Class 12 Biology Chapter 1 जीवन की उत्पत्ति एवं विकास और वर्गीकरण से परिचय Solutions Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Biology Chapter 1 जीवन की उत्पत्ति एवं विकास और वर्गीकरण से परिचय Notes and select need one. NIOS Class 12 Biology Chapter 1 जीवन की उत्पत्ति एवं विकास और वर्गीकरण से परिचय Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Biology Notes Paper 314.

NIOS Class 12 Biology Chapter 1 जीवन की उत्पत्ति एवं विकास और वर्गीकरण से परिचय

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Biology Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Biology Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 1

मॉड्यूल – I: विविधता तथा जीवन का विकास

पाठगत प्रश्न 1.1

1. लगभग कितने वर्ष पूर्व पृथ्वी का निर्माण हुआ था?

उत्तर: लगभग 5 अरब वर्ष पूर्व पृथ्वी का निर्माण हुआ था।

2. जीवन की उत्पत्ति के रसायनसंश्लेषी सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया था?

उत्तर: जीवन की उत्पत्ति के रसायनसंश्लेषी सिद्धान्त का प्रतिपादन ए.आई. ओपेरिन किया था।

3. पृथ्वी के आरंभिक वातावरण में विद्यमान चार गैसों के नाम बताइए।

उत्तर: पृथ्वी के आरंभिक वातावरण में विद्यमान चार गैसों के नाम है— NH₃, CH₄, CO₂, जलवाष्प।

4. ऊर्जा का एक स्रोत बताइए जसका प्रयोग आरंभिक वातावरण में रासायनिक संयोजन के लिए किया गया।

उत्तर: तड़ित्/भूतापीय ऊर्जा/पराबैंगनी किरणें।

5. जीवन का उद्भव कहाँ हुआ-जल में या स्थल में?

उत्तर: जल में।

6. सहपुंजित (Coacervates) क्या है?

उत्तर: जीवन जैसे अणुओं की समष्टि है।

7. जीवन के उद्भव में, सर्वप्रथम अकार्बनिक यौगिकों से बड़े अणु निर्मित हुए। ऐसे किन्हीं दो बड़े अणुओं का नाम बताइए।

उत्तर: जीवन के उद्भव में, सर्वप्रथम अकार्बनिक यौगिकों से बड़े अणु निर्मित हुए। ऐसे किन्हीं दो बड़े अणुओं का नाम है—

(i) ऐमीनो अम्ल।

(ii) वसा अम्ल।

8. उन दो वैज्ञानिकों का नाम बताइए जिन्होंने प्रयोगात्मक तौर पर ओपेरिन की संकल्पना की जाँच का प्रयास किया।

उत्तर: मिलर व यूरे।

पाठगत प्रश्न 1.2

1. जैव विकास की परिभाषा लिखिए।

उत्तर: एक सर्वनिष्ठ पूर्वज से धीमी व क्रमिक प्रक्रिया के परिणामस्वरूप परिष्करण के साथ अवतरण।

2. किसी एक ऐसे जीवाश्म प्राणी का नाम बताइए जो सरीसृपों और पक्षियों के बीच कड़ी का कार्य करता है।

उत्तर: आर्किऑप्टेरिक्स।

3. मनुष्य का कौन-सा अंग पक्षियों के पंखों का समजात है?

उत्तर: मानुष का आगे के अंग (इंसान का हाथ) पक्षियों के पंखों के समान होते हैं।

4. अवशेषी अंग की परिभाषा दीजिए।

उत्तर: अवशेषी अंग वे अंग होते हैं जो किसी जीव के पूर्वजों में पूर्ण रूप से विकसित और कार्यशील थे, लेकिन वर्तमान जीव में समय के साथ उनका आकार छोटा हो गया है और वे लगभग अपना मूल कार्य खो चुके हैं। ऐसे अंग केवल एक अवशेष (बची-खुची संरचना) के रूप में रह जाते हैं।

5. जीवों के बीच संयोजी कड़ी का एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर: (i) मत्स्यों व उभयचरों के बीच फुप्फुस मीन।

(ii) सरीसृप व स्तनधारियों के बीच अंडे देने वाले स्तनधारी।

6. आण्विक जीवविज्ञान से जैव विकास का समर्थन करने वाले दो उदाहरण दें।

उत्तर: (i) पौधों और कुछ शैवाल में क्लोरोफिल होता है।

(ii) इंसानी खून के प्रोटीन सभी बंदरों में चिंपैंजी के प्रोटीन से सबसे ज़्यादा मिलते-जुलते हैं।

पाठगत प्रश्न 1.3

1. प्राकृतिक वरण का सिद्धान्त किसने दिया?

उत्तर: चार्ल्स डार्विन।

2. डार्विन के सिद्धान्त के नए प्रतिपादनों को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर: नव डार्विनवाद/संश्लेषी सिद्धान्त।

3. चार्ल्स डार्विन के विकास संबंधी दो मुख्य योगदान क्या हैं?

उत्तर: सभी जीवों का पूर्वजों द्वारा एक-दूसरे से संबंध है। उसने प्राकृतिक वरण को विकास का संभावित कारण बताया।

4. नव डार्विनवाद के दो प्रमुख बातें क्या है?

उत्तर: (i) जनसंख्या में परिवर्तन विकास का आधार है।

(ii) विभेदी जनन।

5. ‘विभेदी जनन’ से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: अनुकूल जीनों का जनन अधिक होता है।

पाठगत प्रश्न 1.4

1. जैव परिवर्तन के स्रोतों की सूची बनाएं।

उत्तर: उत्परिवर्तन, पुनर्योजन, जीन प्रवाह, आनुवंशिक विचलन।

2. औद्योगिक अतिकृष्णता (मेलेनिज्म) कहने का तात्पर्य क्या है? एक या दो वाक्यों में उत्तर दें।

उत्तर: यह औद्योगिक क्रांति के दौरान पपर्ड शलभ के प्रकार के विकास के संबंध में है जो उत्परिवर्तन और प्राकृतिक वरण द्वारा होता है।

3. निम्न में एक अंतर बताएँ (क) ऐलोपैट्रिक और सिमपैट्रिक जाति उद्भवन (ख) पारिस्थितिक और स्वाभाविकीय (एथोलॉजिकल) विलगन।

उत्तर: भौतिक पृथक्करण अवरोध के कारण विस्थानिक जाति उद्भवन से जातियों की समष्टि में अंतर होते हैं। जनन अवरोध समस्थानिक जातियों को अलग करता है, जो एक ही भौगोलिक क्षेत्र में रह रहे हों।

दोनों पृथक्ककारी क्रियाविधि है, मौसम या स्वभाव के अवरोध द्वारा पारिस्थितिकीय पृथक्करण और स्वाभाविक पृथक्करण (व्यवहारीय) अंतरों के अवरोध द्वारा।

4. सार्वमिश्रित (पैनमिक्टिक) समष्टि क्या है?

उत्तर: यादृच्छिक रूप से संगमकारी समष्टि।

5. हार्डी-वायनबर्ग नियम के अनुसार (p+q)² = 1 होता है। इस गणितीय अभिव्यक्ति की व्याख्या करें।

उत्तर: (q+q)² = 1 का अर्थ है युग्म विकल्पी जीनों p + q की आवृत्तियां जो पीढ़ी दर पीढ़ी एक ही रहती है यदि विभिन्नता, प्राकृतिक वरण आदि जैसी विकासीय बल कार्य न कर रहा हो।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top