NIOS Class 10 Indian Culture and Heritage Chapter 6 भारतीय भाषाएँ तथा साहित्य – I

NIOS Class 10 Indian Culture and Heritage Chapter 6 भारतीय भाषाएँ तथा साहित्य – I Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Indian Culture and Heritage Chapter 6 भारतीय भाषाएँ तथा साहित्य – I Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Indian Culture and Heritage Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Indian Culture and Heritage Notes Paper Code: 223.

NIOS Class 10 Indian Culture and Heritage Chapter 6 भारतीय भाषाएँ तथा साहित्य – I

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Business Studies Notes, NIOS Secondary Course Indian Culture and Heritage Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 6

पाठगत प्रश्न 6.1

1. भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण प्राचीन भाषा का नाम लिखिए।

उत्तर: संस्कृत।

2. मानवजाति की सबसे प्राचीन साहित्यिक विरासत कौन-सी हैं?

उत्तर: ऋग्वेद।

पाठगत प्रश्न 6.2

1. ‘वेद’ शब्द का क्या अर्थ है?

उत्तर: ज्ञान।

2. चारों वेदों के नाम लिखें।

उत्तर: ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद।

3. “यजुर” शब्द का क्या अर्थ है? यह उस समय के विषय में क्या सूचनाएँ हमें प्रदान करता है?

उत्तर: इसका अर्थ है- यज्ञ एवं पूजा, उस समय की सामाजिक और धार्मिक अवस्था।

4. सामवेद से कितनी संगीत राग रागिनियाँ उत्पन्न हुई हैं?

उत्तर: सोलह हजार।

पाठगत प्रश्न 6.3

1. उपनिषद् का क्या अर्थ है?

उत्तर: उपनिषद् शब्द ‘उप’ (समीप) और ‘निषद्’ (बैठना) शब्दों से मिलकर बना है, जिसका शाब्दिक अर्थ है “समीप बैठना”। प्राचीन गुरु-शिष्य परंपरा में ज्ञान प्राप्त करने के लिए शिष्यों के समूह गुरु के समीप निष्ठापूर्वक बैठते थे, इसी को उपनिषद् कहा गया है।

2. कुछ महत्त्वपूर्ण उपनिषदों के नाम बताइये।

उत्तर: कुछ महत्त्वपूर्ण और प्राचीन उपनिषदों के नाम निम्नलिखित हैं: बृहदारण्यक,छान्दोग्य,ऐतरेय,केन,कठ उपनिषद्।

पाठगत प्रश्न 6.4

1. संस्कृत में लिखे गए दो प्राचीन महाकाव्यों का नाम बतायें।

उत्तर: संस्कृत में लिखे गए दो प्रसिद्ध प्राचीन महाकाव्य हैं: रामायण और महाभारत।

2. रामायण और महाभारत के रचयिता कौन हैं?

उत्तर:  रामायण: इसके रचयिता महर्षि वाल्मीकि हैं। इसे आदिकाव्य कहा जाता है।

महाभारत: इसके रचयिता वेद व्यास हैं।

3. भगवतदगीता में कृष्ण अर्जुन को क्या समझाते हैं?

उत्तर: भगवद्गीता में श्री कृष्ण अर्जुन को एक योद्धा और राजा के रूप में उनके कर्तव्यों (धर्म) का बोध कराते हैं। इसके साथ ही, वे विभिन्न यौगिक और वेदान्तिक दर्शनों को उदाहरणों तथा कथाओं के माध्यम से स्पष्ट करते हैं और फल की चिंता किए बिना कर्म करने की प्रेरणा देते हैं।

पाठगत प्रश्न 6.5

1. पुराणों की संख्या कितनी है?

उत्तर: पुराणों की कुल संख्या 18 (अठारह) है। इसके अतिरिक्त लगभग उतने ही उप-पुराण भी माने जाते हैं।

2. पुराणों की कुछ विशेषताओं का उल्लेख करें।

उत्तर: पुराणों की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं:

ये मिथकीय रचनाएँ हैं जो नीति-कथाओं और कहानियों के माध्यम से धार्मिक और आध्यात्मिक संदेश देती हैं।

पुराणों में मुख्य रूप से पाँच विषयों पर चर्चा की जाती है: सर्ग (सृष्टि), प्रतिसर्ग (पुनः सृष्टि), वंश (देवताओं और ऋषियों की वंशावली), मन्वंतर (मनुकाल), और वंशानुचरित (राजवंशों का इतिहास)।

ये ग्रंथ प्राचीन भारत की भौगोलिक और ऐतिहासिक जानकारी के भी महत्त्वपूर्ण स्रोत हैं।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top