NIOS Class 10 Economics Chapter 5 अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याएं Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Economics Chapter 5 अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याएं Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Economics Chapter 5 अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याएं Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Economics Notes Paper Code: 214.
NIOS Class 10 Economics Chapter 5 अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याएं
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Economics Notes, NIOS Secondary Course Economics Solutions in Hindi Medium for All Chapter, You can practice these here.
अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याएं
Chapter: 5
| मॉड्यूल – 2 अर्थव्यवस्था के विषय में |
पाठगत प्रश्न 5.1
1. निम्नलिखित वस्तुओं के वैकल्पिक प्रयोग क्या हो सकते हैं?
(अ) बस।
उत्तर: इसका प्रयोग सार्वजनिक परिवहन के लिए, स्कूल बस के रूप में, या निजी भ्रमण के लिए किया जा सकता है।
(ब) कमरा।
उत्तर: इसका प्रयोग रहने के लिए, गोदाम (storage) के लिए, या दुकान/कार्यालय खोलने के लिए किया जा सकता है।
(स) भवन।
उत्तर: इसका प्रयोग आवासीय घर, स्कूल, या अस्पताल बनाने के लिए किया जा सकता है।
(स) कम्प्यूटर।
उत्तर: इसका प्रयोग मनोरंजन (गेमिंग/फिल्में), कार्यालय के काम (हिसाब-किताब), या डिजाइनिंग के लिए किया जा सकता है।
पाठगत प्रश्न 5.2
1. एक कारण दीजिये, जिससे आर्थिक समस्याएं उत्पन्न होती है?
उत्तर: संसाधनों की दुर्लभता।
2. अर्थव्यवस्था की तीन केन्द्रीय समस्याओं के नाम लिखिये।
उत्तर: अर्थव्यवस्था की तीन केन्द्रीय समस्याओं के नाम है—
(i) क्या उत्पादन किया जाए।
(ii) कैसे उत्पादन किया जाए।
(iii) किसके लिये उत्पादन किया जाए।
पाठगत प्रश्न 5.3
1. वस्तुओं और सेवओं के उत्पादन का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(अ) बाजार अर्थव्यवस्था में।
उत्तर: लाभ का उद्देश्य।
(ब) नियोजित अर्थव्यवस्था में।
उत्तर: जनसाधारण की आवश्यकताओं की संतुष्टि के लिए।
2. बाजार अर्थव्यवस्था में वस्तु और सेवाओं का उत्पादन किसके लिये होता है?
उत्तर: जो इनके लिये भुगतान कर सकते हैं।
पाठगत प्रश्न 5.4
1. संसाधनों के अपूर्ण उपयोग का एक उदाहरण दीजिये।
उत्तर: संसाधनों के अपूर्ण उपयोग का एक उदाहरण है— श्रम की बेरोजगारी।
2. संसाधनों की संवृद्धि के दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर: जनसंख्या वृद्धि से कुशल तथा अकुशल श्रमिकों की संख्या में वृद्धि।
पाठान्त प्रश्न
प्रश्न सं. 1 तथा प्रश्न सं. 2 में ठीक उत्तर चुनियेः
1. अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याएं उत्पन्न होती हैं, क्योंकि:
(i) बाजार में अनेक वस्तुओं का विक्रय होता है।
(ii) सरकार निर्णय लेती है।
(iii) श्रम की कमी।
(iv) आवश्यकताओं की बहुतायत तथा संसाधनों की दुर्लभता।
उत्तर: (iv) आवश्यकताओं की बहुतायत तथा संसाधनों की दुर्लभता।
2. आर्थिक व्यवहार में चयन आधारभूत होती है, क्योंकि-
(i) लोगों को यह चयन करना कठिन होता है कि वे क्या चाहते हैं?
(ii) लोगों की आवश्यकताओं की तुलना में संसाधन दुर्लभ हैं।
(iii) लोग विवेकयुक्त व्यवहार करते हैं।
(iv) वस्तु की कीमत चयन पर निर्भर करती है।
उत्तर: (iii) लोग विवेकयुक्त व्यवहार करते हैं।
3. दुर्लभता तथा चयन एक साथ कैसे चलते हैं? व्याख्या कीजिये।
उत्तर: दुर्लभता और चयन एक दूसरे से अटूट रूप से जुड़े हैं। चूँकि हमारे पास संसाधन (जैसे- पैसा) सीमित या दुर्लभ हैं, हम अपनी सभी इच्छाओं (जैसे- शर्ट, पुस्तक, फिल्म) को एक साथ पूरा नहीं कर सकते। इस दुर्लभता के कारण हमें यह निर्णय लेना पड़ता है कि हम किस वस्तु को छोड़ें और किसे चुनें। यदि संसाधन दुर्लभ न होते (जैसे जादुई चिराग), तो चयन की कोई समस्या ही नहीं होती। अतः, संसाधनों की कमी ही हमें चयन करने के लिए बाध्य करती है।

Hi! my Name is Parimal Roy. I have completed my Bachelor’s degree in Philosophy (B.A.) from Silapathar General College. Currently, I am working as an HR Manager at Dev Library. It is a website that provides study materials for students from Class 3 to 12, including SCERT and NCERT notes. It also offers resources for BA, B.Com, B.Sc, and Computer Science, along with postgraduate notes. Besides study materials, the website has novels, eBooks, health and finance articles, biographies, quotes, and more.


