NIOS Class 10 Economics Chapter 4 अर्थव्यवस्था – अभिप्राय तथा प्रकार

NIOS Class 10 Economics Chapter 4 अर्थव्यवस्था – अभिप्राय तथा प्रकार Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Economics Chapter 4 अर्थव्यवस्था – अभिप्राय तथा प्रकार Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Economics Chapter 4 अर्थव्यवस्था – अभिप्राय तथा प्रकार Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Economics Notes Paper Code: 214.

NIOS Class 10 Economics Chapter 4 अर्थव्यवस्था – अभिप्राय तथा प्रकार

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Economics Notes, NIOS Secondary Course Economics Solutions in Hindi Medium for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 4

मॉड्यूल – 2 अर्थव्यवस्था के विषय में

पाठगत प्रश्न 4.1

1. निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य/असत्य हैं?

(i) संसाधनों के स्वामित्व के आधार पर हम अर्थव्यवस्थाओं को अमीर और गरीब वर्गों में बांट सकते हैं।

उत्तर: असत्य।

(ii) समाजवादी अर्थव्यवस्था का लक्ष्य सामाजिक कल्याण को अधिकतम करना है।

उत्तर: सत्य।

(iii) चयन की स्वतंत्रता, लाभ अधिकतम करना और निजी संपत्ति एक समाजवादी अर्थव्यवस्था की विशेषताएं हैं।

उत्तर: असत्य।

(iv) एक मिश्रित अर्थव्यवस्था में निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों का सह-अस्तित्व होता है।

उत्तर: सत्य।

2. कोष्ठक में दिये गये शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थान भरें।

(i) पूंजीवादी/मुक्त बाजार अर्थव्यवस्था में कीमत प्रणाली _____________ भूमिका निभाती है। (बहुत महत्वपूर्ण/बहुत सीमित)

उत्तर: पूंजीवादी/मुक्त बाजार अर्थव्यवस्था में कीमत प्रणाली बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

(ii) पूंजीवादी अर्थव्यवस्था में चयन की स्वतंत्रता को _____________ कहते हैं। (उपभोक्ता का प्रभुत्व/उपभोक्ता का अतिरेक)

उत्तर: जीवादी अर्थव्यवस्था में चयन की स्वतंत्रता को उपभोक्ता का प्रभुत्व कहते हैं।

(iii) समाजवादी अर्थव्यवस्थाएं ______________ अर्थव्यवस्थाएं हैं। (केन्द्रीय नियोजित/विकेन्द्रीकृत)

उत्तर: समाजवादी अर्थव्यवस्थाएं केन्द्रीय नियोजित अर्थव्यवस्थाएं हैं।

(iv) _____________ अर्थव्यवस्था में जनता घन संग्रह कर उसे अपने कानूनी उत्तराधिकारियों को दे सकती है। (समाजवादी/पूंजीवादी)

उत्तर: पूंजीवादी अर्थव्यवस्था में जनता घन संग्रह कर उसे अपने कानूनी उत्तराधिकारियों को दे सकती है।

(v) एक मिश्रित अर्थव्यवस्था में सार्वजनिक और निजी क्षेत्रकों का _______________ होता है। (सह-अस्तित्व/अस्तित्व नहीं होता)

उत्तर: एक मिश्रित अर्थव्यवस्था में सार्वजनिक और निजी क्षेत्रकों का सह-अस्तित्व होता है।

3. विभिन्न अर्थव्यवस्थाओं की निम्न विशेषताओं को वर्गीकृत कर उन्हें उपयुक्त खानों में लिखेः

लाभ का ध्येय, केन्द्रीय नियोजन, उपभोक्ता का प्रभुत्य, सार्वजनिक और निजी क्षेत्रक, उत्तराधिकार के कानून, सामाजिक कल्याण, सरकारी नियमन, आर्थिक सहायता, प्रतियोगिता, कीमत प्रणाली, विषमताएं, वर्ग संघर्ष का अभाव, आर्थिक नियोजन, चयन की सीमित स्वतंत्रता

पूंजीवादी अर्थव्यवस्थासमाजवादी अर्थव्यवस्थामिश्रित अर्थव्यवस्या

उत्तर: 

पूंजीवादी अर्थव्यवस्थासमाजवादी अर्थव्यवस्थामिश्रित अर्थव्यवस्या
लाभ का ध्येय
उपभोक्ता का प्रभुत्व
उत्तराधिकार का नियम
प्रतियोगिता
कीमत प्रणाली
विषमताएं
केन्द्रीय नियोजन
सामाजिक हित
वर्ग संघर्ष का अभाव
सार्वजनिक व निजी क्षेत्रक
सरकारी नियमन
आर्थिक आयोजन
आर्थिक सहायता
चयन की सीमित स्वतंत्रता

पाठगत प्रश्न 4.2

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजियेः

1. विकास के स्तर के आधार पर अर्थव्यवस्थाओं के दो वर्ग कौन से हैं?

उत्तर: विकसित अर्थव्यवस्था तथा विकासशील अर्थव्यवस्था।

2. आर्थिक विकास का सरल अर्थ लिखिये।

उत्तर: आर्थिक विकास की प्रक्रिया में अर्थव्यवस्था की वास्तविक राष्ट्रीय आय में दीर्घकालिक वृद्धि होती है।

3. आर्थिक विकास के निर्धारकों के आर्थिक कारक दीजिये।

उत्तर: प्राकृतिक संसाधन, मानवीय संसाधन, पूंजी निर्माण, प्रौद्योगिकी।

4. विकास को प्रभावित करने वाले गैर-आर्थिक कारक क्या हैं?

उत्तर: जाति प्रथा, परिवार का प्रकार, वंशानुगत।

5. विकास मापन की आय विधि में सबसे गंभीर त्रुटि क्या है?

उत्तर: इसमें पर्यावरणीय लागतों तथा संसाधनों के क्षय को ध्यान में नहीं रखा जाता है।

6. आर्थिक संवृद्धि तथा आर्थिक विकास में भेद कीजिये।

उत्तर: आर्थिक संवृद्धि वास्तविक आय में अल्पकालिक सुधार है जबकि आर्थिक विकास में दीर्घकालिक आय में वृद्धि के साथ-साथ जीवन स्तर और गुणवत्ता में भी सुधार होते हैं।

7. आर्थिक संवृद्धि के लिये पूंजी निर्माण किस प्रकार महत्वपूर्ण होता है?

उत्तर: पूंजी उत्पाद अनुपात स्थिर रहने पर पूंजी निर्माण संवृद्धि दर को निर्धारित करता है।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top